Sunday, 30 August 2020

बाजार ने लगाई 5 शतकों की बढ़त, सेंसेक्स 40 हजार के पार, मार्केट कैप 159.48 लाख करोड़ रुपए, रिलायंस की डील के बाद फ्यूचर रिटेल का शेयर 17 प्रतिशत बढ़ा

लगातार बढ़ रहे शेयर बाजार ने सोमवार की सुबह एक और रिकॉर्ड बनाया। फरवरी के बाद यह पहली बार 40 हजार के पार पहुंचा। आज सुबह सेंसेक्स हालांकि 480 अंक बढ़कर खुला लेकिन पहले ही मिनट में 40 हजार के अंक को पार कर गया। इसमें 500 अंकों की बढ़त देखी गई। उधर नेशनल स्टॉक एक्सेंचज का निफ्टी भी 105 अंक ऊपर 11,753 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल और एक्सिस बैंक प्रमुख बढ़त वाले शेयर

आज सुबह बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में निफ्टी पर इंडसइंडस बैंक 4 प्रतिशत बढ़कर 693 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इंफ्राटेल 3.37 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3 प्रतिशत, अदानी पोर्ट 2.6 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा था। गिरावट वाले सेयरों में भारती एयरटेल, जेएसडबल्यू, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और ब्रिटानिया का समावेश था।

बैंक ऑफ इंडिया, केपीआर मिल भी बढ़े

बीएसई पर प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में फ्यूचर रिटेल का शेयर 17.35 प्रतिशत के साथ कारोबार कर रहा था। बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 3.65, केपीआरमिल 5.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसी तरह एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lvhymx

No comments:

Post a Comment