Showing posts with label Business. Show all posts
Showing posts with label Business. Show all posts

Friday, 4 September 2020

गिरती अर्थव्यवस्था के बीच भारतीय कंपनियों ने रिकॉर्ड 2.27 लाख करोड़ रुपए की पूंजी जुटाई, फंड जुटाने में बैंक सबसे आगे

भारतीय कंपनियों ने गिरती अर्थव्यवस्था के बीच रिकॉर्ड 2.27 लाख करोड़ रुपए (3100 करोड़ डॉलर) की इक्विटी पूंजी जुटाई है। रिफिनिटिव की डेटा आधारित रिपोर्ट के मुताबिक बैंक भविष्य की आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए बैलेंस शीट को मजबूत कर तैयारी कर रहे हैं। फंड जुटाने में बैंक सबसे आगे हैं। साथ ही, कॉरपोरेट्स बाजार की बदली हुई परिस्थितियों को देखकर तैयारी कर रहे हैं। निवेश हासिल करने का यह रिकॉर्ड पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ में -23.9% की भारी गिरावट के बावजूद बना है।

अर्थव्यवस्था में 40 साल में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट आई है। सेक्टर वाइज बात करें तो बैंक व वित्तीय संस्थान 1368 करोड़ डॉलर जुटाकर इस फंड रेजिंग मुहिम में सबसे आगे हैं। इसके बाद ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में 705 करोड़ डॉलर और उपभोक्ता उत्पाद 341 करोड़ डॉलर हैं। डेटा के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा जून में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 700 करोड़ डॉलर जुटाए। अब कंपनी का फोकस रिटेल बिजनेस के विस्तार पर है। रिपोर्ट कहती है कि भारतीय बाजारों और अच्छी कंपनियों में निवेश को लेकर विदेशी निवेशकों की रुचि बहुत मजबूत है।

इस साल अगस्त में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश
भारतीय इक्विटी बाजार में अगस्त में भारी विदेशी निवेश हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में विदेशी निवेश 600 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार गया है। पिछले तीन महीने में विदेशी निवेश 1000 करोड़ डॉलर से ज्यादा का हुआ है। इस साल लॉकडाउन के बाद मार्च महीने में एफपीआई शुद्ध बिकवाल रहे। भारतीय इक्विटी मार्केट से उन्होंने 800 करोड़ डॉलर से ज्यादा की निकासी की। अप्रैल में भी निकासी जारी रही। हालात में सुधार की उम्मीद को देखते हुए भारतीय बाजारों में मई महीने से फिर से एफपीआई ने निवेश शुरू कर दिया।

निवेश के लिहाज से 2020 में रियल एस्टेट कंपनियां प्रमुख दावेदार होंगी
कॉर्पोरेट एडवाइजर्स के मुताबिक, 2020 में अब रियल एस्टेट कंपनियां निवेश के लिहाज से तगड़ी दावेदार होंगी। इसके पीछे वजह है कि कोरोना महामारी का मौजूदा संकट कम या खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी को लेकर डिमांड में तेजी आनी तय है। सलाहकारों के मुताबिक अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए किए गए सरकारी प्रयासों की भूमिका रहेगी। आने वाले समय में ऐसे कदमों, प्रोत्साहन पैकेज आदि का स्पष्ट असर देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ओर से बड़े पैमाने पर जुटाई पूंजी से साफ है कि कंपनियों को कारोबार बढ़ाने को क्रेडिट या लोन देने की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

भारतीय बाजारों में पैसा लगाने के लिए विदेशी निवेशकों की उत्सुकता ज्यादा
डेटा रिसर्च रिपोर्ट से यह पता चलता है कि भारतीय बाजारों और कंपनियों में पैसा लगाने के लिए विदेश निवेशकों में उत्सुकता सबसे ज्यादा है। अगस्त तक तीन महीनों में भारत से बाहर के निवेशकों की ओर से शेयर की खरीदारी में जबर्दस्त उछाल आया है। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने करीब 75,190 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर खरीद डाले गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अगस्त में विदेशी निवेश 600 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार गया है। पिछले तीन महीने में विदेशी निवेश 1000 करोड़ डॉलर से ज्यादा का हुआ है। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h2UUP9

बीपीसीएल के प्राइवेटाइजेशन के बाद भी मिलती रहेगी गैस सब्सिडी, सरकार बोली- नहीं बदलेगी मौजूदा व्यवस्था

सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के ग्राहकों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने कहा है कि बीपीसीएल के प्राइवेटाइजेशन के बाद भी ग्राहकों को कुकिंग गैस सब्सिडी मिलती रहेगी। सरकार ने कंपनी के संभावित निवेशकों को स्पष्ट किया है कि मैनेजमेंट में बदलाव के बाद भी मौजूदा सिस्टम में कोई बदलाव नहीं होगा।

निवेशकों ने उठाया था सब्सिडी का मुद्दा

सूत्रों के मुताबिक, बीपीसीएल के संभावित निवेशकों ने कुकिंग गैस सब्सिडी का मुद्दा सरकार के सामने उठाया था। निवेशकों ने कहा था कि क्या कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री के बाद नया मैनेजमेंट सब्सिडी की राशि वहन करेगा? सरकार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मौजूदा समय में कंपनी सब्सिडी की राशि का भुगतान करती है और बाद में सरकार इस राशि को रिम्बर्सड करती है। प्राइवेटाइजेशन का बाद भी यह सिस्टम लागू रहेगा।

निविदा के मापदंडों को बदलने की जरूरत

बीपीसीएल के एक संभावित खरीदार का कहना है कि सरकार बीपीसीएल के करीब 8 करोड़ कुकिंग गैस उपभोक्ताओं की स्थिति को बदलना चाहती है। उपभोक्ताओं को प्राइवेटाइजेशन के बाद भी सब्सिडी मिलती रहेगी। लेकिन सब्सिडी का भुगतान पहले कंपनी को ही करना होगा। ऐसे में सरकार को बीपीसीएल की निविदा मापदंडों को बदलने की जरूरत है।

निजी कंपनियों के लिए भी खुलेगी राह

सरकारी कंपनियों के अलावा रिलायंस, नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियां भी कुकिंग गैस की बिक्री करती हैं। लेकिन इन कंपनियों के ग्राहकों को कोई सब्सिडी नहीं मिलती है और उन्हें बाजार भाव पर कुकिंग गैस खरीदनी पड़ती है। जानकारों का कहना है कि जब सरकार प्राइवेटाइजेशन के बाद बीपीसीएल के ग्राहकों को सब्सिडी देती रहेगी तो फिर रिलायंस और नायरा जैसी प्राइवेट कंपनियों के ग्राहकों को भी सब्सिडी का लाभ मिलना चाहिए।

चालू वित्त वर्ष में 6 फीसदी बढ़ी पेट्रोलियम सब्सिडी

केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में पेट्रोलियम सब्सिडी के लिए 40,915 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया है। यह पिछले वित्त वर्ष के 38,569 करोड़ रुपए से 6 फीसदी ज्यादा है। इस राशि में से एलपीजी सब्सिडी के लिए 37,256.21 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। लेकिन पहली तिमाही में अब तक सरकार ने सब्सिडी के लिए आवंटित राशि में से 1900 करोड़ रुपए वापस ले लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में पेट्रोलियम सब्सिडी के लिए 40,915 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GyqDev

बैंक से होम लोन लेने में हो रही है परेशानी तो नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी में करें अप्लाई, यहां जानें किस NBFC से लोन लेना रहेगा फायदेमंद

इन दिनों अगर आप होम लोन लेना चाह रहे हैं लेकिन बैंक से लोन लेने में आपको परेशानी आ रही हैं तो आप नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) से लोन ले सकते हैं। LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और HDFC लिमिटेड सहित कई वित्तीय संस्थाएं इस समय 8 फीसदी से भी ब्याज पर लोन दे रहीं हैं। हम आपको ऐसे ही नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों की होम लोन ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं। आप इनमें से किसी में भी अपनी सुविधा के अनुसार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यहां जानें कौन सा बैंक किस ब्याज दर पर दे रहा लोन

बैंकब्याज दर(%)
LIC हाउसिंग फाइनेंस6.90
HDFC लिमिटेड7.20
कैन फिन होम्स7.95
Aavas Financiers8.00
टाटा कैपिटल8.50
PNB हाउसिंग फाइनेंस8.60
दीवान हाउसिंग फाइनेंस8.75
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस8.99

नोट - आपके सिविल स्कोर का असर भी ब्याज दर पर पड़ता है।

अगर आप 7 फीसदी ब्याज पर लोन लेते हैं तो कितनी EMI देनी होगी

होम लोन अमाउंट30 लाख रु.
अवधि20 साल
EMI23,259 रु.
कुल ब्याज25,82,152 रु.
कुल पेमेंट55,82,152 रु.

अगर आप 8 फीसदी ब्याज पर लोन लेते हैं तो कितनी EMI देनी होगी

होम लोन अमाउंट30 लाख रु.
अवधि20 साल
EMI25,093 रु.
कुल ब्याज30,22,368 रु.
कुल पेमेंट60,22,368 रु.

अगर आप 9 फीसदी ब्याज पर लोन लेते हैं तो कितनी EMI देनी होगी

होम लोन अमाउंट30 लाख रु.
अवधि20 साल
EMI26,992 रु.
कुल ब्याज34,78,027 रु.
कुल पेमेंट64,78,027 रु.

अगर आप 10 फीसदी ब्याज पर लोन लेते हैं तो कितनी EMI देनी होगी

होम लोन अमाउंट30 लाख रु.
अवधि20 साल
EMI28,951 रु.
कुल ब्याज39,48,156 रु.
कुल पेमेंट69,48,156 रु.

नोट: ये कैलकुलेशन एक मोटे अनुमान के तौर पर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिलहाल होम लोन की ब्याज दरें अपने निचले स्तर पर आ गई हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F4440z

इस हफ्ते में आज दूसरी बार सस्ता हुआ डीजल, दिल्ली में 74.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा डीजल

सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल की कीमत में 13 पैसे की कटौती की है। इस कटौती के साथ दिल्ली में प्रति लीटर डीजल की कीमत 73.27 रुपए पर पहुंच गई है। हालांकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले भी गुरुवार को दिल्ली में डीजल के दाम में 16 पैसे की कटौती की गई थी। शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर थे।


जुलाई में 10 बार बढ़े थे दाम
बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें उस महीने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन अगस्त महीने में 12 बार पेट्रोल का भाव बढ़ा था।


इंटरनेशनल मार्केट में अभी भी सुस्ती
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में अभी भी सुस्ती छाई हुई है। कोरोना महामारी के कारण देशों में कच्चे तेल की मांग भी नहीं बढ़ी है। क्योंकि दुनिया अभी भी कोरोना वायरस महामारी से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल/रुपए लीटरडीजल/रुपए लीटर
दिल्ली82.0873.27
मुंबई88.7379.81
चेन्नई85.0478.58
कोलकाता83.5776.77
इंदौर89.8681.08
भोपाल89.81

81.01

जयपुर89.3582.36
पटना84.7078.52

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को भी डीजल के दाम में 16 पैसे की कटौती की गई थी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3256G7v

Thursday, 3 September 2020

रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीद सकती है इक्विटी फर्म सिल्वर लेक, 73 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी

अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीद सकती है। सिल्वर लेक रिलायंस रिटेल में 1 बिलियन डॉलर (करीब 73 हजार करोड़ रुपए) के निवेश को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज से बातचीत कर रही है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों के हवाले से फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

रिलायंस रिटेल की वैल्यू 57 बिलियन डॉलर आंकी गई

रिपोर्ट के मुताबिक, सिल्वर लेक का यह निवेश रिलायंस रिटेल की 57 बिलियन डॉलर की वैल्यू के आधार पर किया जा रहा है। मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिटेल सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल की 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। यह हिस्सेदारी बिक्री नए शेयर के रूप में की जाएगी। हालांकि, इस हिस्सेदारी बिक्री को लेकर सिल्वर लेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रिटेल कारोबार में छाने की तैयारी कर रहे हैं मुकेश अंबानी

तेल से लेकर टेलीकॉम कारोबार करने वाले रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत में रिटेल कारोबार में छाने की तैयारी कर रहे हैं। इस विस्तार के लिए मुकेश अंबानी संभावित निवेशकों की तलाश कर रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट इंक भी रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। वॉलमार्ट इंक ने 2018 में ही भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को भी खरीदा था।

जियो प्लेटफॉर्म्स की 33% से ज्यादा हिस्सेदारी बेच चुके हैं मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अप्रैल से अब तक अपनी डिजिटल सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स की 33 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेच चुके हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बिक्री से मुकेश अंबानी ने 1.52 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस राशि का इस्तेमाल रिलायंस इंडस्ट्रीज का कर्ज चुकाने में किया गया है। जियो प्लेटफॉर्म्स में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और टेक कंपनी गूगल ने भी हिस्सेदारी खरीदी है।

जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक ने 2.08% हिस्सेदारी खरीदी

अमेरिकी इक्विटी फर्म सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 2.08 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी दो बार में खरीदी गई है। सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में पहली बार 4 मई को 1.15 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 5656 करोड़ रुपए का निवेश किया था। इसके बाद 5 जून को 0.93 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 4547 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. मुकेश अंबानी बेच सकते हैं रिलायंस रिटेल की हिस्सेदारी, फ्लिपकार्ट को खरीदने वाली अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट से चल रही सौदेबाजी

2. रिलायंस खरीद सकता है टिकटॉक का भारतीय कारोबार, बायडांस ने मुकेश अंबानी की कंपनी से बातचीत शुरू की

3. एपल के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड बना, फेसबुक और गूगल के निवेश से आनेवाले समय में यह नंबर वन का दावेदार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिलायंस रिटेल के विस्तार के लिए मुकेश अंबानी निवेशकों की तलाश कर रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hXAmJd

रियलमी ने इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया, इसमें दांतों की सफाई के लिए 4 क्लीनिंग मोड दिए; कंपनी का दावा 99.99% तक बैक्टीरिया खत्म करेगा

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस ब्रश में हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक मोटर, एंटीबैक्टीरिया ब्रिसल, चार डिफरेंट क्लीनिंग मोड मिलेंगे। कंपनी का ये भी दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसका बैटरी बैकअप 90 दिन का है।

रियलमी M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत
इस टूथब्रश की कीमत 1,999 रुपए है। इसकी पहली सेल 10 सितंबर को 12PM पर होगी। टूथब्रश को फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसे ब्लू और व्हाइट कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है।

रियलमी M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश के फीचर्स

  • इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में 4 क्लीनिंग मोड दिए हैं जिसमें सेंसटिव टीथ के लिए सॉफ्ट मोड, डेली यूज के लिए क्लीन मोड, डीप क्लीनिंग के लिए व्हाइट मोड और शाइनिंग टीथ के लिए पॉलिश मोड शामिल हैं। इस टूथब्रश को कर्व्ड बॉडी का डिजाइन दिया गया है, ताकि हाथों में इसकी ग्रिप बेहतर बने।
  • कंपनी का कहना है कि 99.99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसका ब्रिसल ब्लू इंडीकेटर के साथ आता है। जैसे ही ब्रश के हेड का कलर हल्का होने लगे तब इसे चेंज करना होगा। ब्रश का हेड 3.5mm पतला है, जो मुंह के हर हिस्से तक आसानी से पहुंच सकता है। ब्रश पूरी तरह मेटल फ्री है जिससे मुंह के अंदर किसी तरह की चोट लगने का खतरा नहीं होता।
  • टूथब्रश में हाई फ्रीक्वेंसी मोटर दी है, जो एक मिनट में 34,000 टाइम तक वाइब्रेट होती है जिससे दांतों की बेहतर सफाई होती है। ये ब्रश को 10 डिग्री तक स्विंग हो जाता है, जिससे ये मुंह के हर हिस्से तक आसानी से पहुंच जाता है।
  • टूथब्रश में 800mAh की बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि ये 4.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जिसके बाद इसे 90 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे 5 मिनट चार्ज करके इसे दो दिन तक इस्तेमाल कर पाएंगे। ये ब्रश वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने इसे ब्लू और व्हाइट कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWy5Oc

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बीएसई सेंसेक्स 600 अंक और निफ्टी 173 अंक नीचे खुला, वोडाफोन आइडिया में 5% की गिरावट

शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। बीएसई 665.94 अंक नीचे 38,325.00 पर और निफ्टी 173.05 अंक नीचे 11,354.40 पर खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 95 अंक गिरकर 38,990.94 पर और निफ्टी 8 पॉइंट नीचे 11,527.45 पर बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 39,165.80 पर और निफ्टी 31 अंक ऊपर 11,566.20 पर कारोबार पर खुला था। कल चुनिंदा बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट रही, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक का शेयर शामिल था। निफ्टी में भारती इंफ्राटेल का शेयर11 फीसदी और ग्रासिम का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त साथ बंद हुआ था।।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.78 फीसदी की गिरावट के साथ 807.77 अंक ऊपर 28,292.70 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 5.23 फीसदी गिरकर 649.18 अंक नीचे 11,771.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.51 फीसदी गिरावट के साथ 125.78 पॉइंट नीचे 3,455.06 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.38 फीसदी गिरावट के साथ 46.84 अंक नीचे 3,338.14 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39,33,124 हो गई है। इनमें 8,29,068 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 30,34,887 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 68,569 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26,468,013 हो चुकी है। इनमें 873,221 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 191,058 हो चुकी है।

09:15 AM बीएसई 665.94 अंक नीचे 38,325.00 पर और निफ्टी 173.05 अंक नीचे 11,354.40 पर खुला।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 1.38 फीसदी गिरावट के साथ 46.84 अंक नीचे 3,338.14 पर बंद हुआ। वहीं इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jNhJrY

कोरोना यौद्धाओं की सेवा करने वाले टूरिज्म कर्मियों को 3 माह से वेतन नहीं

हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ जिला गुड़गांव में संघ के चेयरमैन सुरेश नौहरा के नेतृत्व में गुड़गांव के विधायक सुधीर सिंगला को ज्ञापन दिया, जिसमें सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामनिवास ठाकरान टूरिज्म के जिला सचिव पवन कुमार, नरेन्द्र सिंह, प्रताप शर्मा, श्याम सुंदर, धर्मराज व मदनलाल आदि शामिल रहे। इस दौरान सुरेश नौहरा ने बताया कि टूरिज्म कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के चलते पर्यटन केन्द्रों में ठहरने वाले डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की बिना किसी डर के सेवा की थी। लाखों रुपए कोरोना महामारी से निपटने के लिए कर्मचारियों ने अनुदान भी दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EVXQA2

Wednesday, 2 September 2020

कई महीनों के बाद आज डीजल हुआ सस्ता, दिल्ली में 74.40 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा डीजल

सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है। 32 दिनों के बाद डीजल के दाम में कटौती हुई है। दिल्ली में डीजल के दाम में आज 16 पैसे की कटौती हुई है। हालांकि पूरे देश में आज पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। इससे पहले 16 मार्च को पूरे देश में डीजल के दामों में 14 से 17 पैसों तक की कटौती की गई थी।


16 मार्च से अब तक 32 बार बढ़ी डीजल की कीमत
इससे पहले 16 मार्च को पूरे देश में डीजल के दामों में कटौती की गई थी। जबकि तक से डीजल की कीमत में 32 बार बढ़ोतरी की गई है। बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें उस महीने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी।


अगस्त में 1.60 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
अगस्त महीने में 12 बार पेट्रोल का भाव बढ़ा था। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए 60 पैसे का इजाफा हुआ है। 16 अगस्त से 31 अगस्त तक 16 दिनों में अब तक 12 बार पेट्रोल के भाव में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, डीजल की कीमत में पिछले 30 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल/रुपए लीटरडीजल/रुपए लीटर
दिल्ली82.0873.40
मुंबई88.7379.94
चेन्नई85.0478.71
कोलकाता83.5776.90
इंदौर89.8681.22
भोपाल89.81

81.15

जयपुर89.3582.51
पटना84.7078.63

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जुलाई में 10 बार डीजल के दाम बढ़ाए गए थे


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lINvYI

बीएसई सेंसेक्स 39 हजार और निफ्टी 11,500 स्तर के ऊपर खुला, वोडाफोन आइडिया का शेयर 10% ऊपर

गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 39,165.80 पर और निफ्टी 31 अंक ऊपर 11,566.20 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को बीएसई 185.23 अंक ऊपर 39,086.03 पर और निफ्टी 64.75 पॉइंट ऊपर 11,535.00 पर बंद हुआ था।

कल सुबह बीएसई सेंसेक्स 8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 39 हजार स्तर के नीचे और निफ्टी 11,500 के स्तर के पास खुला था। निफ्टी में भारती इंफ्राटेल का शेयर 4 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट का शेयर 8 फीसदी के बढ़त साथ बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 454.84 अंक ऊपर 29,100.50 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 1.04 फीसदी बढ़त के साथ 127.68 अंक ऊपर 12,420.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.54 फीसदी बढ़त के साथ 54.19 पॉइंट ऊपर 3,580.84 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 2.11 अंक नीचे 3,402.69 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार बढ़त बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38,48,968 हो गई है। इनमें 8,13,489 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 29,67,396 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 67,486 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26,177,603 हो चुकी है। इनमें 867,347 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 189,964 हो चुकी है।

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 39,165.80 पर और निफ्टी 31 अंक ऊपर 11,566.20 पर खुला।

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 2.11 अंक नीचे 3,402.69 पर बंद हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31QI41X

IT डिपार्टमेंट ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 26.2 लाख टैक्सपेयर्स को जारी किया 98,625 करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड, आपको नहीं मिला रिफंड तो ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्टेटस

इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 98,625 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया जा चुका है। यह रिफंड 26.2 लाख से ज्यादा करदाताओं को मिला है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के अनुसार , इसमें से 29,997 करोड़ रुपए का रिफंड पर्सनल इनकम टैक्स के रूप में 24.50 लाख करदाताओं को दिया गया है। वहीं, 1.68 लाख से ज्यादा करदाताओं को 68,628 करोड़ रुपए का कॉरपोरेट टैक्स रिफंड किया गया है।


जल्द से जल्द निपटाने हैं रिफंड के सभी मामले
कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण पैदा हुए हालातों को देखते वित्त मंत्रालय ने इनकम टैक्स रिफंड के मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए थे। रिफंड की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने सभी करदाताओं से कहा है कि वे विभाग की ओर से भेजी जाने वाली ई-मेल का जल्द से जल्द जवाब दें।


अगर आपको अभी तक रिफंड नहीं मिला है तो ऐसे चेक करें अपने रिफंड का स्टेटस


ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले https://ift.tt/1btzjs7 पर जाना होगा।
  • यहां पैन नंबर और जिस साल का रिफंड बाकी है वह साल भरना होगा।
  • अब आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • इसके बाद Proceed पर क्लिक करते ही स्टेटस आ जाएगा।


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की साइट पर भी चेक कर सकते हैं रिफंड स्टेटस

  • सबसे पहले https://ift.tt/1dxxFKf वेबसाइट पर जाएं।
  • पैन, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसी डिटेल को डालकर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें। 'रिव्यू रिटर्न्स/फॉर्म्स' पर क्लिक करें।
  • ड्रॉप डाउन मेनू से 'इनकम टैक्स रिटर्न' सेलेक्ट करें। जिस असेसमेंट ईयर का इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस चेक करना चाहते हैं, उसका चयन करें
  • इसके बाद अपने एक्नोलेजमेंट नंबर यानी हाइपर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पॉप-अप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा जो रिटर्न की फाइलिंग की टाइमलाइन दिखाएगा।
  • जैसे कि कब आपका आईटीआर फाइल और वेरिफाई किया गया था, प्रोसेसिंग के पूरे होने की तारीख, रिफंड इश्यू होने की तारीख आदि।


क्या होता है रिफंड?
कंपनी अपने कर्मचारियों को सालभर वेतन देने के दौरान उसके वेतन में से टैक्स का अनुमानित हिस्सा काटकर पहले ही सरकार के खाते में जमा कर देती है। कर्मचारी साल के आखिर में इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं, जिसमें वे बताते हैं कि टैक्स के रूप में उनकी तरफ से कितनी देनदारी है। यदि वास्तविक देनदारी पहले काट लिए गए टैक्स की रकम से कम है, तो शेष राशि रिफंड के रूप में कर्मचारी को मिलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lNdq1i

फॉर्च्यून की '40 अंडर 40' लिस्ट में ईशा और आकाश अंबानी हुए शामिल; बायजू रविंद्रन और मनु जैन की भी हुई एंट्री

फॉर्च्यून मैगजीन की '40 अंडर 40' की लिस्ट में इस बार अंबानी परिवार के दो सदस्यों का नाम शामिल किया गया है। इसमें अरबपति मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चे ईशा और आकाश अंबानी का नाम है। इसके अलावा इस लिस्ट में एजुकेशन टेक स्टार्टअप बायजू के संस्थापक बायजू रविंद्रन का नाम भी शामिल है।

फॉर्च्यून ने इस लिस्ट में फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स और मीडिया एवं एंटरटेनमेंट की कैटेगरी शामिल हैं। ईशा और आकाश का नाम टेक्नोलॉजी कैटेगरी में है। बता दें कि इस लिस्ट में हर कैटेगरी में दुनिया की 40 ऐसी हस्तियों को शामिल किया गया है जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है।

कोरोना ने बदला काम का तरीका

फॉर्च्यून मैगजीन ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी ने लोगों के काम करने और सोशलाइज करने के तरीके में बदलाव लाया है। इस समय एग्जीक्यूटिव ने अपने कारोबार को चलाने के रास्ते में पैदा हुई चुनौतियों से जूझते हुए एंप्लॉइज को सहयोग उपलब्ध कराने और सशक्त बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए। इस बदलाव की लहर को दर्शाने के लिए मैगजीन ने इस साल की 40 अंडर 40 लिस्ट में बदलाव करने का फैसला किया. हमने ज्यादा बड़ा होने और ज्यादा व्यापकता के साथ सर्च की जरूरत महसूस की है।

जियो को आगे बढ़ाने में अहम रोल है ईशा और आकाश का

फॉर्च्यून के मुताबिक, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने रिलायंस के टेलीकाम इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के साथ 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी के लिए 5.7 बिलियन डॉलर की डील को भी सफलतापूर्वक पूरा किया।

फॉर्च्यून ने लिखा है कि इंटेल, क्वालकॉम और गूगल जैसी कंपनियों को रिलायंस के साथ जोड़ने और उनसे निवेश लाने का काम भी इन्हीं दोनों के नेतृत्व में पूरा हुआ। इतना ही नहीं फॉर्च्यून पत्रिका के मुताबिक, ईशा और आकाश की जियोमार्ट को लॉन्च करने में भी महत्वपूर्ण रोल रही है। आज जियोमार्ट पर डेली 2.5 लाख के आसपास ऑर्डर मिल रहे हैं।

फॉर्च्यून मैगजीन ने की बायजू रविंद्रन की सराहना

बायजू रविंद्रन को लेकर फॉर्च्यून ने कहा कि उन्होंने दुनिया को बताया है कि कैसे बड़े पैमाने पर एक सफल ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी का निमार्ण किया जा सकता है। बायजू जो कि भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है।

लॉकडाउन में इस ऐप के जरिए लाखों छात्र महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए तैयारी और पढ़ाई कर रही है।2011 में शुरू हुई बायजू अब तक 1 अरब डॉलर से अधिक फंडिंग जुटा चुकी है और 10 अरब डॉलर से ज्यादा की कंपनी बन चुकी है।

शाओमी इंडिया के सीईओ मनु कुमार जैन को भी मिली जगह

फॉर्च्यून की '40 अंडर 40 लिस्ट' की इस बार शाओमी इंडिया के मनु कुमार जैन का नाम शामिल किया गया है। शाओमी ने 2014 में अपने भारतीय कारोबार संभालने के लिए मनु जैन को नियुक्त किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फॉर्च्यून मैगजीन ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी ने लोगों के काम करने और सोशलाइज करने के तरीके में बदलाव लाया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32UstxA

सरकार का बड़ा फैसला; अब नहीं छपेंगे कैलेंडर और डायरी समेत ये चीजें, कॉफी टेबल बुक्स पर भी प्रतिबंध

केंद्र सरकार अब सरकारी कैलेंडर, डायरी, शेड्यूलर और इसी तरह की अन्य सामग्री की छपाई नहीं करेगी। वित्त मंत्रालय ने तमाम मंत्रालयों और विभागों में छपने वाले सरकारी डायरी, कैलेंडर समेत सभी तरह के ग्रीटिंग्स पर रोक लगाते हुए इसे डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यानी की अब यह सामग्री डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध होगी।

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना है मकसद

कोरोना काल में सरकार अपने खर्चों में कटौती करने में लगी है। साथ ही डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने यह फैसला लिया है। इस समय हर कोई डिजिटल को अपना रहा है, जिस वजह से तमाम मंत्रालयों में सरकारी विभागों में डायरी, ग्रीटिंग कार्ड, कॉफी टेबल बुक, कैलेंडर को डिजिटल किया जाएगा।

कॉफी टेबल बुक्स पर भी प्रतिबंध
वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि दुनिया तेजी से डिजिटल तरीकों को अपना रही है और भारत सरकार ने भी बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कहा है कि सभी संबंधित विभागों को इन गतिविधियों के लिए डिजिटल और ऑनलाइन तरीकों को अपनाना चाहिए और इसके लिए नए तरीके खोजने का प्रयास करना चाहिए। बता दें कि कॉफी टेबल बुक्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, इसकी जगह अब ई-बुक्स का इस्तेमाल होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वित्त मंत्रालय ने तमाम मंत्रालयों और विभागों में छपने वाले सरकारी डायरी, कैलेंडर समेत सभी तरह के ग्रीटिंग्स पर रोक लगाते हुए इसे डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने का फैसला किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gUSdii

Tuesday, 1 September 2020

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 215 अंक ऊपर बंद हुआ था

बुधवार को बाजार बढ़त के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 39 हजार के करीब और निफ्टी 11,500 के स्तर के पास कारोबार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 272 अंक ऊपर 38,900 पर और निफ्टी 82 अंकों की बढ़त के साथ 11,470 पर बंद हुआ था। दोपहर तक बीएसई सेंसेक्स में 587 अंकों की बढ़त रही और निफ्टी भी 11,500 के स्तर को पार पहुंच गया था। वहीं एजीआर के फैसले बाद भारती एयरटेल के शेयर में 7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन वोडाफोन आइडिया के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 215.61 अंक नीचे 28,645.70 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 1.50 फीसदी बढ़त के साथ 182.16 अंक ऊपर 12,292.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.75 फीसदी बढ़त के साथ 26.34 पॉइंट ऊपर 3,526.65 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 13.23 अंक नीचे 3,397.38 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी का बाजार बढ़त और फ्रांस का बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37,66,108 हो गई है। इनमें 7,99,538 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 28,99,521 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 66,460 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,900,705 हो चुकी है। इनमें 861,251 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 188,900 हो चुकी है।

09:17 AM बीएसई 45.05 अंक ऊपर 38,945.85 पर और निफ्टी 8.30 अंक ऊपर 11,478.55 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 13.23 अंक नीचे 3,397.38 पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hTW8NY

बड़े शेयर बाजारों की तुलना में बीएसई सेंसेक्स का अगस्त में कमजोर प्रदर्शन, महज 2.6 प्रतिशत की रही बढ़त

अगस्त महीने में बड़े बाजारों की तुलना में भारतीय शेयर बाजार का खराब प्रदर्शन रहा है। बीएसई सेंसेक्स ने पूरे महीने के दौरान 2.6 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। जबकि एनएसई के निफ्टी ने 2.8 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। जनवरी से लेकर अगस्त के दौरान सेंसेक्स में 5.8 प्रतिशत की गिरावट जरूर रही है, पर 23 मार्च से लेकर अब तक इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही है।

यूके और चीन के बाजार का बीएसई से कम प्रदर्शन

आंकड़े बताते हैं कि अगस्त महीने में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के बाजारों की तुलना में बीएसई सेंसेक्स का प्रदर्शन काफी कम रहा है। सेंसेक्स 3 अगस्त को 37,607 अंक पर बंद हुआ था। 31 अगस्त को यह 38,628 अंक पर बंद हुआ। बीएसई से पीछे केवल चीन का शंघाई कंपोजिट और यूके का एफटीएसई रहा है। शंघाई कंपोजिट 2.6 प्रतिशत बढ़ा है जबकि एफटीएसई 1.1 प्रतिशत बढ़ा है।

अमेरिकी बाजार का बेहतर प्रदर्शन

अन्य बाजारों की बात करें तो अमेरिका का नैस्डॉक 7.6 प्रतिशत अगस्त महीने में बढ़ा है। डाउजोंस 9.6 प्रतिशत बढ़ा है। जापान का निक्केई 6.6 प्रतिशत बढ़ा है जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.4 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि जनवरी के बाद से पूरी दुनिया के शेयर बाजार गिरे हैं, लेकिन बाद में सभी में तेजी से रिकवरी दिखी है। यहां तक कि कुछ बाजार तो इस समय अपने सर्वोच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी 11,073 से 11,388 तक पहुंचा

अगस्त महीने में निफ्टी 11,073 अंक से बढ़कर 11,388 अंक पर पहुंच गया है। हालांकि अगस्त की शुरुआत से सोमवार की सुबह तक सेंसेक्स ने करीबन 7 प्रतिशत की बढ़त हासिल की थी। लेकिन गलवान घाटी में चीन और भारत के बीच टकराव से सोमवार को बाजार में भारी गिरावट आई। इससे बाजार की बढ़त गायब हो गई।

बाजार में बनी रहेगी तेजी

वैसे विश्लेषक अभी भी मानते हैं कि बाजार यहां से ऊपर ही जाएगा। क्योंकि ज्यादा लिक्विडिटी और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार निवेश के कारण माहौल पॉजिटिव है। अगस्त महीने में बाजार के कुल पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) में करीबन 7 लाख करोड़ रुपए की बढ़त आई है। यह 147 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 154 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

कई देशों के बाजारों में पॉजिटिव माहौल

अमेरिका सरकार द्वारा राहत पैकेज की उम्मीदों से यहां तीनों बेंचमार्क इंडाइसेस ने अच्छी बढ़त हासिल की है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद भी यहां का बाजार 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। दक्षिण कोरिया में एक तो केंद्रीय बैंक ने रेट में कोई बदलाव नहीं किया और दूसरे वहां बेरोजगारी दर भी जुलाई में 4.3 प्रतिशत से घटकर अगस्त में 4.2 प्रतिशत पर आ गई। इस तरह से पॉजिटिव माहौल से दुनिया के बाजारों में तेजी रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The BSE Sensex underperformed in August compared to the big stock markets, a gain of only 2.6 percent


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F0LqX2

स्मार्टफोन में जियोमार्ट ऐप बना रही है जगह, लॉन्च होते ही 50 लाख से ज्यादा बार हुआ डाउनलोड; बिगबास्केट-ग्रोफर्स को कड़ी टक्कर

मुकेश अंबानी की ग्राॅसरी रिटेल प्लेटफाॅर्म जियो मार्ट (JioMart) लॉन्च के लगभग छह सप्ताह बाद गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। बता दें कि इस ऐप को 16 जुलाई 2020 को प्ले स्टोर पर जारी किया गया था और लगभग पांच दिनों के भीतर ही इसे 10 लाख से अधिक डाउनलोड कर लिया गया था। औसतन हर सप्ताह इसे 7 से 8 लाख बार डाउनलोड किया जा रहा है।

बिगबास्केट और ग्रोफर्स को मिलेगी टक्कर

जियोमार्ट का मुकाबला मुख्य रूप से चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समर्थित बिगबास्केट और जापानी स्टार्टअप बैकर सॉफ्टबैंक फंडिंग कंपनी ग्रोफर्स से है। दोनों ऐप प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किए जा चुके हैं। बिग बास्केट को मई 2013 में और ग्रोफर्स को दिसंबर 2014 में लांच किया गया था।

जियो मार्ट को 4.7 की रेटिंग मिली है

जियो मार्ट को 4.7 की रेटिंग मिली है जबकि बिग बास्केट ऐप को 4.2 और ग्रोफर्स को 4.1 की रेटिंग मिली है। अमेजन पैंट्री और फ्लिपकार्ट सुपरमार्ट ऑनलाइन ग्रोसरी सेगमेंट में भारत में मौजूद हैं। इनके बारे में अनुमान है कि ये 2022 तक 60 प्रतिशत सीएजीआर की दर से वृद्धि हासिल कर सकते हैं।

एमआरपी पर 5 प्रतिशत की छूट दे रही है कंपनी

बता दें कि रिलायंस 200 से अधिक शहरों में डिलिवरी कर रही है। जियोमार्ट वेबसाइट लॉन्च करने के लगभग दो महीने बाद ऐप लॉन्च किया गया था। ऐप और वेबसाइट पर 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। दिसंबर 2019 में रिलायंस ने जियो मार्ट की शुरुआत मुंबई के कुछ इलाकों में की थी। जियो मार्ट पर आम ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े 50 हजार से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। जियो मार्ट ग्राहक के आस-पास के किराना स्टोर के साथ जुड़कर सामान उपलब्ध कराने का काम करती है।

सभी ऑर्डर्स पर फ्री होम डिलीवरी

जियोमार्ट सभी ऑर्डर्स पर फ्री होम डिलीवरी भी दे रही है। इसके अलावा कस्टमर्स के लिए रिलायंस वन या ROne लॉयल्टी प्रोग्राम भी मौजूद है, जिसमें ROne प्वॉइंट्स अर्न कर उन्हें अगले ट्रांजेक्शन में उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा भी कंपनी कई तरह के ऑफर दे रही है।

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर डिलिवरी चार्ज लगता है

जियोमार्ट पर ऑर्डर करते समय यूजर जियोमनी वॉलेट के अलावा अन्य मोबाइल वॉलेट्स से भी पेमेंट कर सकेंगे। इसके साथ ही अगर आप मोबाइल वॉलेट इस्तेमाल नहीं करते हैं तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से पेमेंट और कैश ऑन डिलीवरी भी कर सकेंगे। वहीं, अमेजन 799 रुपए से ऊपर के ऑर्डर को मुफ्त में डिलिवरी करती है। फ्लिपकार्ट 600 रुपए से ज्यादा के ऑर्डर को मुफ्त में डिलिवरी करती है। ग्रोफर्स 800 से ज्यादा के ऑर्डर को तो बिग बास्केट 1,200 के ऑर्डर को फ्री में डिलीवरी करती है।

जल्द मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और हेल्थकेयर के प्रॉडक्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 43वीं एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो मार्ट पर जल्द ही ग्रॉसरी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, हेल्थकेयर, फार्मास्युटिकल्स प्रॉडक्ट्स भी उपलब्ध होंगे। अभी जियोमार्ट के बीटा वर्जन की सर्विस पर केवल ग्रॉसरी की खरीदारी की जा सकती है।

डेली 2.5 लाख ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं

जियोमार्ट पर प्रतिदिन के हिसाब से 2.5 लाख ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं। ऑर्डर की यह संख्या ऑनलाइन ग्रॉसरी सेगमेंट में सबसे अधिक है। आर्डर्स की संख्या में लगातार इजाफा भी हो रहा है। सोडेक्सो कूपन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक, जियोमार्ट पर इसका इस्तेमाल कर भुगतान कर पा रहे हैं। इसका फायदा ग्राहकों के साथ जियोमार्ट, दोनों को मिल रहा है।

जुलाई में मिले थे रिकार्ड तोड़ ऑर्डर

जुलाई में 4 लाख डेली ऑर्डर के आंकड़े को पार कर गया था। रिलायंस ने एक बयान में कहा कि जियो मार्ट पर एक दिन में 4 लाख से अधिक ऑर्डर मिले हैं, जो कि किसी अन्य किराना होम डिलीवरी कंपनी से काफी अधिक है।

वाट्सऐप से भी कर सकते हैं खरीददारी

हाल ही में वाट्सऐप के जरिए अपनी सेवाओं की शुरुआत के लिए जियो मार्ट ने एक नंबर जारी किया है। यहां से खरीदारी के लिए ग्राहकों को अपने फोन पर वॉट्सऐप नंबर 8850008000 डायल करना होगा। इसके बाद संबंधित जगहों पर दी जाने वाली सेवा के क्षेत्र वाले ग्राहक इस नंबर पर कम्युनिकेट कर ऑनलाइन घर बैठे किराना के सामान के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।

वॉट्सऐप पर खरीददारी की प्रक्रिया क्या है ?

सबसे पहले वॉट्सऐप नंबर सेव कर लें। वॉट्सऐप पर जियोमार्ट ऑर्डर प्लेस करने के लिए एक लिंक मुहैया कराता है। जिसकी अवधि 30 मिनट तक के लिए होगी। ग्राहक को इस लिंक पर क्लिक कर अपनी कुछ जानकारियां सबमिट करनी होगी। इसके बाद ग्राहक को ऑर्डर और स्टोर की जानकारी उसके नंबर पर दी जाती है। इसी के साथ अब ग्राहक का ऑर्डर उसके आस-पास के किराना स्टोर या जियोमार्ट स्टोर को भेज दिया जाएगा। ऑर्डर तैयार होने की जानकारी भी ग्राहक को वाॅट्सऐप के जरिए ही मिलेगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 43वीं एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो मार्ट पर जल्द ही ग्रॉसरी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, हेल्थकेयर, फार्मास्युटिकल्स प्रॉडक्ट्स भी उपलब्ध होंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QIgxcR

Monday, 31 August 2020

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने टेस्ला के को-फाउंडर एलन मस्क, मुकेश अंबानी फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंचे

दुनियाभर के शेयर बाजारों में चल रही उथल-पुथल के कारण अमीरों की सूची में बड़ा बदलाव आया है। शेयरों में आए उछाल की बदौलत इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के को-फाउंडर और सीईओ एलन मस्क दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ 115 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। एलन मस्क ने फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को पछाड़कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 111 बिलियन डॉलर है।

इस साल 87.8 बिलियन डॉलर बढ़ी मस्क की नेटवर्थ

साल 2020 एलन मस्क के लिए काफी लकी साबित हो रहा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इस साल अब तक मस्क की नेटवर्थ में 87.8 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। यह सब शेयरों में तेजी की बदौलत हुआ है। 2020 में अब तक टेस्ला के शेयरों में करीब 500 फीसदी का उछाल आ चुका है। इसके अलावा भारी भरकम सैलरी पैकेज से भी मस्क को फायदा हुआ है। यदि टेस्ला इस साल सभी लक्ष्यों को पूरा कर लेती है तो मस्क को 50 बिलियन डॉलर की सैलरी मिलेगी।

पिछले सप्ताह ही सेंटीबिलेनियर क्लब में शामिल हुए थे मस्क

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पिछले सप्ताह ही सेंटीबिलेयर (100 करोड़ डॉलर) क्लब में शामिल हुए थे। इस क्लब में शामिल होने वाले मस्क दुनिया के चौथे व्यक्ति हैं। मस्क से पहले सेंटीबिलेनियर क्लब में केवल मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स शामिल थे। शेयरों में आई तेजी की बदौलत टेस्ला की मार्केट वैल्यू 464 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है और उसने दिग्गज रिटेल समूह वॉलमार्ट इंक को पछाड़ दिया है।

मुकेश अंबानी फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंचे

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 79.8 बिलियन डॉलर रह गई है। इस इंडेक्स में मुकेश अंबानी चौथे स्थान तक पहुंच चुके हैं। 28 जुलाई को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 81.9 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई थी। यह अब तक का उच्चतम स्तर था। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट 82.5 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर काबिज हैं।

मैकेंजी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर महिला बनीं

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मैकेंजी की नेटवर्थ 66.4 बिलियन पर पहुंच गई है। 50 वर्षीय स्कॉट की अमेजन डॉट कॉम में 4 फीसदी हिस्सेदारी है। स्कॉट को यह हिस्सेदारी तलाक के मुआवजे के रूप में मिली थी।

ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

नामनेटवर्थ
जेफ बेजोस202
बिल गेट्स125
एलन मस्क115
मार्क जुकरबर्ग111
बर्नार्ड अर्नाल्ट85.7
वॉरेन बफेट82.5
स्टीव बॉल्मर80.8
मुकेश अंबानी79.8
लैरी पेज77.3
सर्जे ब्रिन74.9

नोट: नेटवर्थ बिलियन डॉलर में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पिछले सप्ताह ही सेंटीबिलेनियर क्लब में शामिल हुए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdkjUS

1 सितंबर से बैंकिंग और शेयर बाजार में निवेश सहित इन 6 नियमों में हुए बदलाव, इसका आपकी जेब पर भी होगा असर

नया महीना यानी सितंबर अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आया है। इसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों में बैंकिंग और हवाई यात्रा को लेकर बदलाव भी शामिल हैं। आज हम आपको इन बदलावों के बारे में बता रहे हैं ताकि आप अपने हिसाब से एडजेस्ट कर सकें।


हवाई यात्रा करना होगा महंगा
1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (एएसएफ) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.20 डॉलर वसूला जाएगा।


बढ़ेगा ईएमआई का बोझ
कोरोना महामारी को देखते हुए लोन ग्राहकों की ईएमआई पर इस साल मार्च में जो रोक लगी थी, वह 31 अगस्त को खत्म हो रही है। अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से जुड़े सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय बैंक इस सुविधा को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। यदि ऐसा होता है तो 31 अगस्त के बाद मोराटोरियम सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा और सितंबर से लोन की किस्त का भुगतान करना होगा।


LPG सिलेंडर के दाम में हुआ बदलाव
1 सितंबर को एलपीजी के दाम में बदलाव किया गया है। जैसा कि हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोलियम कंपनियों एलपीजी सिलेंडर की कीमत को रिवाइज किया है। इसकी कीमतों में मामूली फेरबदल किया गया है।


GST भुगतान में देरी, तो देना होगा ब्याज
सरकार ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) के भुगतान में देरी की स्थिति में एक सितंबर से कुल टैक्स देनदारी पर ब्याज लगाया जाएगा। इस साल की शुरुआत में उद्योग ने जीएसटी भुगतान में देरी पर लगभग 46,000 करोड़ रुपये के बकाया ब्याज की वसूली के निर्देश पर चिंता जताई थी। ब्याज कुल देनदारी पर लगाया गया था।


शेयर बाजार में पैसा लगाने के नियमों में बदलाव
शेयर बाजार में 1 सितंबर से आम निवेशकों के लिए मार्जिन के नए नियम लागू हो रहे हैं। यानी ब्रोकर की ओर से मिलने वाले मार्जिन का लाभ अब निवेशक नहीं उठा सकेंगे। जितना पैसा वे अपफ्रंट मार्जिन के तौर पर ब्रोकर को देंगे, उतने के ही शेयर खरीद सकेंगे। शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी ने मार्जिन ट्रेडिंग को नए सिरे से तय किया है। अब तक प्लेज सिस्टम में निवेशक की भूमिका कम और ब्रोकरेज हाउस की ज्यादा होती थी। नए सिस्टम में शेयर आपके अकाउंट में ही रहेंगे और वहीं पर क्लियरिंग हाउस प्लेज मार्क कर देगा। इससे ब्रोकर के अकाउंट में स्टॉक्स नहीं जाएंगे। मार्जिन तय करना आपके अधिकार में रहेगा।


Fastag होने पर ही मिलेगा डिस्काउंट
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के नए नियम के अनुसार 24 घंटे के अंदर किसी भी स्थान से वापस आने पर टोल टैक्स में छूट सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को मिलेगी, जिनमें फास्टैग लगा होगा। अभी तक यह सुविधा सभी के लिए थी, लेकिन अब टोल टैक्स का कैश भुगतान करने वालों को यह छूट नहीं मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सितंबर महीना अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आया है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EMuLHd

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 223 अंक नीचे बंद हुआ था

मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 421 अंक ऊपर और निफ्टी 122 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था, लेकिन पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के मूवमेंट बढ़ने से बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। शेयर बाजार कल ऊपरी स्तर से 1381 अंक फिसल कर 38,628 अंकों पर बंद हुआ। वहीं कल शाम आए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का आंकड़ा आया। देश की जीडीपी में इस तिमाही 29.9 फीसदी की गिरावट है।

कल शेयर बाजार ने सोमवार को एक और रिकॉर्ड बनाया और 40 हजार का आंकड़ा पर किया, हालांकि इस स्तर पर बाजार ज्यादा देर तक थमा नहीं। वहीं निफ्टी भी 11,700 के स्तर को पार कर 11,753 के स्तर पर कारोबार करने लगा था, लेकिन खबरों के चलते बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 5.72 लाख करोड़ घटकर 153.55 लाख करोड़ हो गया, जो सुबह 159.50 लाख करोड़ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 223.82 अंक नीचे 28,423.10 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 0.96 फीसदी बढ़त के साथ 114.84 अंक ऊपर 12,110.70 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 7.70 पॉइंट नीचे 3,500.31 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 फीसदी बढ़त के साथ 1.50 अंक ऊपर 3,397.17 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36,87,939 हो गई है। इनमें 7,84,540 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 28,37,377 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 65,437 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,633,244 हो चुकी है। इनमें 854,747 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 187,736 हो चुकी है।

09:20 AM बीएसई सेंसेक्स 49.68 ऊपर 38,677.97 पर और निफ्टी 4.25 नीचे 11,383.25 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 फीसदी बढ़त के साथ 1.50 अंक ऊपर 3,397.17 पर बंद हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ETkrwy

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ हुई महीने की शुरुआत, दिल्ली में पेट्रोल 82.8 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

सितंबर महीने की शुरुआत पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के साथ हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल के कीमत 82.08 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। हालांकि, डीजल की कीमत में आज फिर कोई फेरबदल नहीं हुआ है।


अगस्त में 1.60 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
अगस्त महीने में 12 बार पेट्रोल का भाव बढ़ा था। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए 60 पैसे का इजाफा हुआ है। 16 अगस्त से 31 अगस्त तक 16 दिनों में अब तक 12 बार पेट्रोल के भाव में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, डीजल की कीमत में पिछले 30 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है।


जुलाई में सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा
बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें उस महीने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल/रुपए लीटरडीजल/रुपए लीटर
दिल्ली82.0873.56
मुंबई88.7380.11
चेन्नई85.0478.86
कोलकाता83.5777.06
इंदौर89.8681.38
भोपाल89.81

81.32

जयपुर89.3582.62
पटना84.7078.72

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Snq3E