Showing posts with label Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Bollywood. Show all posts

Friday, 4 September 2020

अभिनेता के फैमिली वकील ने कहा- 'यह तो बस शुरुआत है', मुंबई पुलिस को लेकर कहा- अंदाजा लगाइए वह सबसे क्या छुपा रही है

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर दिवंगत अभिनेता के परिवार का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है। शोविक की गिरफ्तारी के बाद एक एंटरटेनमेंट चैनल से बातचीत में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधा।

मुंबई पुलिस क्या छुपा रही?

जूम टीवी से बातचीत में रिएक्शन देते हुए विकास ने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह तो बस शुरुआत है। अंदाजा लगाइए कि मुंबई पुलिस सबसे क्या छुपा रही है।" कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने दावा किया था कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना जमानती अपराध है। जब इस पर विकास सिंह का रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा, "नारकोटिक्स चार्जेस जमानती अपराध है? तब तो मैं भी नहीं जानता कि क्या कहना चाहिए।"

सुशांत के जीजा ने जताई खुशी

सुशांत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है, "कुछ लोगों को लगता है कि ड्रग्स केस खुदकुशी के मामले से अलग है। लेकिन मैं अलग तरह से सोचता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि सीबीआई की जांच के साथ जुड़े ड्रग्स एंगल से कई सवालों के जवाब सामने आएंगे। इन गिरफ्तारियों से बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि इनसे कुछ और राज खुलेंगे, जो हम सब जानना चाहते हैं।"

बहन ने लिखा- भगवान का शुक्र है

शोविक की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "बहुत अच्छा कर रहा है एनसीबी...भगवान का शुक्र है। हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।"

शोविक-मिरांडा पर ड्रग्स खरीदने का आरोप

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शोविक और मिरांडा पर इंडियन और फॉरेन करेंसी से ड्रग्स खरीदने का आरोप है। टेक्निकल एविडेंस के बाद दोनों को अरेस्ट किया गया है। जो सबूत मिले उन्हें शोविक और मिरांडा नकार नहीं सके। दोनों को ऑफेंसेज ऑफ ड्रग्स कंजम्पशन, अरेंजिंग प्रोक्योरिंग ड्रग जैसे एनडीपीएस के सेक्शन 20बी, 28 और 29 के तहत अरेस्ट किया गया है। इसके बाद 27ए सेक्शन भी इसमें शामिल हैं।

ड्रग्स पैडलर से शोविक के संपर्क के मिले सबूत

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए पैडलर कैजान, बासित परिहार और जैद से शोविक का सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

मिरांडा और जैद के बीच संपर्क भी साबित हुआ

मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। मिरांडा को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि शोविक ने इसके लिए नगद पैसे दिए थे।

रिया की गिरफ्तारी भी तय?

सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर शोविक इस बात से इनकार नहीं सका कि उसने रिया के कहने पर भी कई बार ड्रग्स खरीदा था। इसलिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी लगभग तय है। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रिया और मिरांडा के घर पर छापे के साथ शुरू हुई एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई अभी भी जारी है। दूसरी ओर सीबीआई 16 दिन से लगातार जांच कर रही है। शनिवार को सुशांत के संपर्क में रहे कुछ और लोगों को आज डीआरडीओ ऑफिस बुलाया जाएगा।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. सुशांत केस में नया दावा:अभिनेता के पूर्व अकाउंटेंट ने ईडी को बताया- श्रुति मोदी सुशांत को बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं, मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला लेती थीं

2. सुशांत की साइकोथेरेपिस्ट का बयान वायरल:डॉ. सुजैन वॉकर ने कहा- सुशांत को यकीन होने लगा था कि वे अब ठीक नहीं हो सकते, वे अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह थे

3 .360 डिग्री घूमा सुशांत डेथ केस:खुदकुशी की थ्योरी से शुरू हुआ मामला अब फिर वहीं पहुंचा, लेकिन एक अभिनेता की मौत बॉलीवुड को ड्रग्स मुक्त कराने का अभियान बन गई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोविक के बाद उनकी बहन रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी भी लगभग तय मानी जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357uoBN
https://ift.tt/3i2N2ya

रणदीप ने कहा- 12 साल तक मेरे पैर में रहे स्क्रू और प्लेट मुझसे अलग हो गए, इनके साथ ही मैंने अपने जीवन की बेस्ट फिल्में दीं

रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी सक्सेसफुल रही है। रणदीप ने कहा कि 12 साल पहले उन्हें पोलो खेलते वक्त चोट लगी थी। तब उनके पैर में स्क्रू और प्लेट पड़े थे। अब सर्जरी हुई है और ये स्क्रू और प्लेट्स निकाल दिए गए हैं। रणदीप ने कहा कि इन स्क्रू और प्लेट से उनका सबसे लंबा नाता रहा है। करियर की सबसे बेहतरीन फिल्में भी इन्हीं के शरीर में रहते हुए दी हैं।

ऑपरेशन के दौरान पिता मौजूद थे, हर चीज का ख्याल रखा

रणदीप ने मिडडे को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरा पैर रिकवर हो रहा है। ऑपरेशन के बाद कोई परेशानी सामने नहीं आई है। एक हफ्ते के भीतर मैं आराम से चल-फिर सकूंगा। मेरे पिता जो कि एक डॉक्टर हैं, वो ऑपरेशन के दौरान मौजूद थे। उन्होंने हर चीज का ख्याल रखा।

सबसे लंबा रिश्ता खत्म हुआ, इस बात का दुख है

रणदीप ने कहा- मेरे डॉक्टर चेतन कई सालों से मेरा ख्याल रख रहे थे। क्योंकि, कई सालों से मैं खुद को दर्द दे रहा था। दाहिने पैर में ये चोट मुझे 12 साल पहले लगी थी। तब एक पोलो मैच के दौरान मैं घोड़े से गिर गया था। घोड़ा मेरे दाएं पैर पर गिरा। मेरे पैर के निचले हिस्से में बुरी तरह चोट आई थी। इसका ऑपरेशन हुआ, प्लेटें और स्क्रू डाले गए थे। हालांकि, बाद में इन्हें हटाया जाना था। लेकिन, कभी वक्त नहीं था तो कभी पैसा नहीं था। किसी ना किसी वजह से ये नहीं हो पाया।

रणदीप ने कहा- ये स्क्रू और प्लेट मेरे जीवन का सबसे लंबा रिश्ता रहे हैं। दुख हो रहा है कि ये अब खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि मेरे करियर की बेहतरीन फिल्में तब आईं, जब ये मेरे भीतर थे। अब मुझे नहीं पता कि मैं फिर से उसी तरह का एक्टर रह पाऊंगा या नहीं। यादगार के तौर पर मैं इन प्लेट्स और स्क्रू को रखना चाहता था। पर मुझे ऐसा नहीं करने दिया गया। केवल एक तस्वीर ले सका इनके साथ। इन्हीं के साथ अपनी किस्मत आजमाऊंगा।

चाहता हूं चीजें पटरी पर लौटें, इंडस्ट्री के भरोसे बहुत से परिवार हैं

रणदीप अभी सलमान खान और दिशा पाटनी के साथ राधे फिल्म में व्यस्त हैं। रणदीप ने बताया कि इस फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग लॉकडाउन के पहले पूरी हो गई थी। बाकी अब खत्म होगी। और भी चीजें हो रही हैं। मैं अब सोचता हूं कि ये चीजें और अच्छी हों और फिल्म इंडस्ट्री ट्रैक पर लौट आए। बहुत सारे परिवार इंडस्ट्री के भरोसे हैं। मैं चाहता हूं कि पहिया चले और हम फिर से सभी को एंटरटेन करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Randeep Hooda Leg Surgery done actor shares unkonown things about Surgery


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330d3YL
https://ift.tt/2F3lPNA

आज कोर्ट में शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की पेशी, दीपेश सावंत का भी गिरफ्तार होना लगभग तय; 16वें दिन सीबीआई कुछ अन्य लोगों से करेगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्टिव हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज उनके घर काम करने वाले दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर सकती है। पूरी रात उससे पूछताछ हुई है। इसी मामले एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें एनसीबी की कस्टडी में भेजा जा सकता है। कुछ ही देर में दोनों का मेडिकल करवाया जाएगा।

आज ही एनसीबी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर शोविक यह नकार नहीं सका कि उसने रिया के कहने पर भी कई बार ड्रग्स खरीदा था। इसलिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी लगभग तय है।

शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रिया और सैमुअल के घर पर रेड के साथ शुरू हुई एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई अभी भी जारी है। इसके अलावा सुशांत केस में सीबीआई जांच का आज 16वां दिन है। सुशांत की लाइफ से जुड़े कुछ अन्य किरदारों को आज डीआरडीओ ऑफिस बुलाया जाएगा।

ड्रग्स पैडलर से शोविका के रिश्तों के मिले सबूत

शोविक का ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए कैजान, बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

सैमुअल मिरांडा और जैसे के बीच रिश्ते हुए साबित

मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे।

मिरांडा की पत्नी हाल जानने के लिए एनसीबी ऑफिस पहुंची
इसी बीच गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद सैमुअल मिरांडा के वकील और पत्नी एनसीबी के ऑफिस पहुंच गए। मिरांडा के वकील ने मीडिया को बताया कि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है। वे केवल ये जानने आए हैं कि मिरांडा पर क्या आरोप हैं और उन्हें किस कोर्ट में पेश में किया जाएगा।

एनडीपीएस की इन धाराओं के तहत गिरफ्तारी
इस बीच एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया- शोविक और मिरांडा पर इंडियन और फॉरेन करेंसी से ड्रग्स खरीदने का आरोप है। टेक्निकल एविडेंस के बाद दोनों को अरेस्ट किया गया है। जो सुबूत मिले उन्हें शोविक और मिरांडा नकार नहीं सके। दोनों को ऑफेंसेज ऑफ ड्रग्स कंजम्पशन, अरेंजिंग प्रोक्योरिंग ड्रग जैसे एनडीपीएस के सेक्शन 20बी, 28 और 29 के तहत अरेस्ट किया है। इसके बाद 27ए सेक्शन भी इसमें शामिल हैं।

सुशांत की बहन ने भगवान को कहा शुक्रिया

शोविक की गिरफ्तारी पर सुशांत के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई है। अभिनेता की बहन श्वेता ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत अच्छा कर रहा है एनसीबी.. भागवान का शुक्र है, हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोविक चक्रवर्ती की यह तस्वीर उसके हिरासत में लिए जाने के ठीक बाद की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EYpNag
https://ift.tt/358ZMzQ

किसी ने मां को शिक्षक कहा तो किसी ने कोविड महामारी को, टीवी सेलेब्स ने बताया उन्होंने किससे समझा जीवन का असली मतलब

एक शिक्षक को स्कूल या कॉलेज में पढ़ाने के लिए ही जाना नहीं जाता। एक शिक्षक वो व्यक्ति भी हो सकता हैं जो आपको जीवन का अर्थ सिखाए या जिसने आपको प्रेरित किया हो और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के मौके पर कई फेमस टीवी सेलेब्स ने अपने शिक्षक और गुरुओं के बारे में बताया।

रिशिना कंधारी: मेरे लिए हर दूसरा व्यक्ति 'द्रोणाचार्य' है

रिशिना कंधारी ने कहा, 'जो लोग मुझे जीवन का पाठ पढ़ाते हैं, वे सभी एक तरह से मेरे गुरु हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं या अपने जीवन में मैंने जो भी दर्जा प्राप्त किया है, वे सभी अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिली जीवन की सीख के कारण हैं। मैं अपने आप को 'एकलव्य' कहती हूं और मेरे लिए हर दूसरा व्यक्ति 'द्रोणाचार्य' है। वर्तमान में मैं एक शो कर रही हूं जिसके लिए मुझे शो में राजस्थानी मारवाड़ी भाषा बोलनी है। मेरे निर्देशक धर्मेंद्र शर्मा और को-स्टार नीलू वाघेला मुझे ये भाषा सिखने में काफी मदद कर रहे हैं इसलिए वे सेट पर मेरे गुरु हैं।'

शशांक व्यास।

शशांक व्यास: मेरी मां सबसे बड़ी शिक्षक है

शशांक व्यास ने कहा, 'मेरे जीवन में हर शिक्षक ने शानदार भूमिका निभाई है, लेकिन मां ही मेरी सबसे बड़ी शिक्षक है। वो आपको चलना सिखाती है और आपके साथ-साथ चलती भी है। उसने मुझे सिखाया कि लोगों को कैसे समझना है। वो कभी अपने बच्चों के बीच भेदभाव नहीं करती है, जबकि स्कूल में शिक्षक बच्चों के बीच भेदभाव करते हैं। एक बार एक शिक्षक ने मेरे पिता से कहा कि आपके बेटे की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, जीवन में कोई लक्ष्य नहीं है, क्योंकि मुझे परीक्षा में बहुत कम अंक मिले थे। मुझे लगता है कि शिक्षकों को उन छात्रों पर अधिक ध्यान और गर्मजोशी दिखानी चाहिए जो पढ़ाई में कमजोर हैं, इससे उन्हें अधिक मदद मिलेगी। संख्या के बजाय, उन्हें बच्चों को यह सिखाना चाहिए कि विफलता से कैसे निपटना है। इसे पढ़ाया जाना कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।'

करण पटेल।

करण पटेल: मेरा जीवन ही सबसे बड़ा शिक्षक हैं

करण पटेल ने कहा, 'हर व्यक्ति या स्थिति इंसान को कुछ-ना-कुछ जरूर सिखाती है और मैं हमेशा एक छात्र हूं जो हमेशा अच्छा या बुरा सबक सीखने के लिए तैयार रहता है। मेरे लिए कभी भी एक व्यक्ति या स्थिति मेरा गुरु या शिक्षक नहीं बन सकती, मेरे लिए मेरा जीवन ही सबसे बड़ा शिक्षक है। वही मुझे सबकुछ सिखाता है। मेरे नजरिये में जीवन से बढ़कर कोई आपको सीखा नहीं पाता।'

पूजा बनर्जी।

पूजा बनर्जी: मैं खुद अपनी शिक्षक और गुरु हूं

पूजा बनर्जी बोलीं 'मैंने अपने अनुभवों से एक्टिंग को चुना और खुद को कैमरे में परफॉर्म करते हुए देखा। मेरा अभिनय करियर स्टार प्लस से शुरू हुआ, यह मेरे लिए सीखने का एक बड़ा मंच था क्योंकि उस वक्त मैं एक अभिनेत्री नहीं थी और मुझे सिखाने वाला कोई नहीं था। मेरे पहले शो के लिए हर दिन शूटिंग करना मेरे लिए सीखने का अनुभव बन गया। समय और धैर्य ने मुझे सिखाया कि दिन खत्म होने तक बेहतर प्रदर्शन कैसे किया जाए। इसीलिए अभिनय के मामले में मैं खुद अपनी शिक्षक और गुरु हूं।'

आमिर अली।

आमिर अली: कोविड महामारी ने बहुत कुछ सिखाया

आमिर अली बोले 'कोविद महामारी ने पिछले कुछ महीनों में हमें यह सिखाया कि आप जैसे हो वैसे खुद को अपनाओ, दिखावटी दुनिया अब ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाएगी। सालों से हम समय की कमी के बारे में शिकायत करते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों ने बहुत कुछ सिखाया। परिवार का समय आज हमारा मंत्र है, अपने परिवार को फिट रखें, योग करें, खेल खेलें, साथ में फिल्में देखें, साथ में हंसें और हर उस क्षण की सराहना करें, जो आपको खुश रख सकता है। मेरे लिए ये कोविद महामारी शिक्षक बनकर आई जिसने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Someone called mother a teacher and someone told Kovid epidemic, TV celebs told whom they knew the real meaning of life Rishina Kandhari, Shashank Vyas, Karan Patel, Puja Banerjee, Aamir Ali Teachers day Celebration


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gty1Yp
https://ift.tt/3lTIzAg

मानुषी छिल्‍लर बोलीं- मिस इंडिया जीतने के बाद मैं अपनी सबसे फेवरेट टीचर से जाकर मिली थी, मैं आज भी उन्‍हें बहुत मिस करती हूं

शिक्षक दिवस के मौके पर पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपनी फेवरेट टीचर और उनसे जुड़ी बातें दैनिक भास्कर के साथ शेयर की हैं। उन्होंने कहा, 'स्कूल से मेरी सबसे खास टीचर सुश्री बोस थीं। वो हमें जूनियर स्कूल में भारतीय नृत्य और संगीत सिखाती थीं।'

मानुषी ने आगे बताया, 'तब मैं सात साल की थी, जब हमारा परिवार दिल्‍ली शिफ्ट हुआ था। सुश्री बोस ने ही वहां मुझ में स्‍टेज के लिए प्‍यार जगाया था। बहुत कम उम्र से वो मुझे अपने कार्यक्रमों में ले जाती थी। वे सबसे सख्त शिक्षकों में से एक थीं। वो काफी अनुशासन पसंद करती थीं और उनकी सख्‍ती ने ही मुझमें अनुशासन का संचार किया। उन्होंने ही किसी भी चीज पर जमकर अभ्‍यास करना सिखाया। सेल्‍फ डिसिप्‍लीन मुझमें आया।

मानुषी ने कहा, 'धीरे-धीरे मैं बड़ी होती गई और सीनियर स्कूल के लिए आगे बढ़ती गई। मुझे याद है कि मैं अपने वार्षिक दिवस के दौरान साल में एक बार उनसे मिलती थी और वो जूनियर स्कूल की लड़कियों के अपने दस्ते के साथ सीनियर स्कूल में आती थी। मैं हमेशा उनके पांव छूती हूं (और आज तक जब भी मुझे उनसे मिलने का मौका मिलता है) तो वो मुझे अपना नमस्कार पूरा नहीं करने देतीं और मुझे गले से लगा लेती हैं।

'मैं सुश्री बोस के साथ एक बहुत ही विशेष बंधन साझा करती हूं और वो मेरी सबसे खास टीचर्स में से एक हैं। मुझे याद है कि जब हम 12वीं में पढ़ रहे थे, तो हमारा कैंडल लाइट समारोह था और सभी लोग काफी भावुक थे। एकमात्र शिक्षक जिसके बारे में मैं सोचती रही, वो वे ही थीं, क्योंकि उन्‍होंने मुझे बड़े होते देखा था और हमेशा प्रोत्साहित किया और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पुश किया।'

'मैंने उन्‍हें गले लगाया और मुझे लगता है कि हम दोनों खूब रोते रहे। हम दोनों को पता था कि हम एक-दूसरे के साथ काम करना मिस करने वाले हैं। मिस इंडिया जीतने के बाद मैं उनसे दोबारा मिली और मैं अब भी उन्हें मिस कर रहा हूं। वह एक शिक्षिका थी, जो मेरे जीवन में सबसे सख्त रही हैं, लेकिन साथ ही वह सबसे प्यारी भी रही है और मुझे बहुत प्यार दिया और अपने बच्चे की तरह मेरा ख्याल रखा।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपनी फेवरेट टीचर सुश्री बोस के साथ मानुषी छिल्लर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h0WHUP
https://ift.tt/3buefYd

एक्ट्रेस अलाया एफ बोलीं- एक्टिंग कोच रितेश कांत, डांस गुरू डिंपल कोटेचा और उत्‍कर्ष चतुर्वेर्दी की शुक्रगुजार हूं, उन्‍हें सलाम है

फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अलाया एफ ने शिक्षक दिवस के मौके पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपने फेवरेट टीचर्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं अब्रॉड से पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई लौटी थी। यहां हर उस टीचर को सलाम है, जिन्‍होंने मुझे बेहतर परफॉर्मर बनने में मदद की। खासकर रितेश कांत जो मेरे एक्टिंग के ट्रेनर रहे।'

अलाया ने आगे कहा, 'डिंपल कोटेचा और उत्‍कर्ष चतुर्वेदी ने मुझे डांस की ट्रेनिंग दी। इन सबसे मैंने यही सीखा कि अगर आप वाकई दिल से कुछ करना चाहते हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। खूब मेहनत करें। ढेर सारी प्रैक्टिस बार-बार करें। क्‍लास बंक ना करें। पॉजिटिव रहें।'

अलाया ने बताया, 'हमारी क्‍लासेज वीक में तीन दिन के लिए डिजाइन रहते थे, पर मैं सातों दिन क्‍लास करती थीं। उन लोगों ने मुझमें इतना बिलीव किया कि मुझ पर मोरल रेस्पॉसिबिलिटी ही आ गई थी कि मुझे रिजल्‍ट देना ही है।'

'मेरी जो थोड़ी बहुत आलोचना होती थी, वो इसलिए होती थी कि मैं जरा जिद्दी हूं। अपने काम से संतुष्‍ट नहीं होती तो उसे बार-बार करती रह जाती हूं, भले ही सामने वाला संतुष्‍ट रहे तो भी। अभी भी मुझे बहुत कुछ सीखना है। लंबा रास्‍ता तय करना है मंजिल तक पहुंचने में।'

'पेरेंट्स ने भी यही सिखाया है कि अपने सपनों को फॉलो करो। मेरे पास वंडरफुल ग्रुप है लोगों का, जो मुझे लगातर गाइड कर रहे हैं। कभी-कभी तो लगता है कि टीचर पेरेंट्स से हो गए हैं।'

(जैसा अमित कर्ण से शेयर किया)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress alaya furniturewala thanks her Acting Coach Ritesh Kant, Dance Guru Dimple Kotecha and Utkarsh Chaturvedi on Teachers Day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqvRUY
https://ift.tt/3lTtgYw

बाकी टीचर्स तो सिर्फ मार्क्‍स लाने पर जोर देते थे, रूमा मुखर्जी मैम ने सपनों का पीछा करने पर जोर दिया

शिक्षक दिवस के मौके पर 'गली ब्वॉय' फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी फेवरेट टीचर से जुड़ी बातें दैनिक भास्कर के साथ शेयर कीं। उन्होंने बताया, 'मेरी सबसे फेवरेट स्‍कूल टीचर रूमा मुखर्जी थीं। वो इंग्लिश पढ़ाती थीं। मुझे वो सब्‍जेक्‍ट पसंद भी था। मुझे पोएट्री में मजा आता था।'

सिद्धांत ने कहा, 'रूमा मैम की वजह से इंग्लिश लिटरेचर में मेरी दिलचस्‍पी गहरी हुई। पता भी चला कि मुझे स्‍टोरी टेलिंग में आगे बढ़ना चाहिए। रूमा मैम बड़ी सपोर्टिव थीं। उन्‍होंने मुझे मोनोलॉग्‍स सिखाए। मर्चेंट ऑफ वेनिस, जूलियस सीजर जैसे प्‍लेज में एक्टिवली पार्टिसिपेट करवाया। बाकी सब लोग तो डायलॉग रट्टा मारते थे। मगर मुझे वो परफॉर्म करने पर जोर दिलवाया करती थीं।'

'वो ही मुझे मोटिवेट करती थीं'

'मैं बड़ा शर्मीला था। पर वो एनुअल डेज पर मुझे पुश करती थीं कि जाऊं और डांस करूं। उन्‍होंने मेरी झिझक तोड़ी। वो मुझे मोटिवेट करती रहीं। रूमा मैम तो अब कोलकाता मूव हो चुकी हैं। कभी कभार मैं उनसे चैट कर लेता हूं। फिल्‍म देखने के बाद उन्‍होंने मुझे मैसेज करके बताया था कि वो जानती थीं कि मैं एक दिन इस फील्‍ड में जरूर अच्‍छा करूंगा।'

'वे बाकी टीचर्स से बिल्कुल अलग थीं'

सिद्धांत के मुताबिक, 'उन्‍होंने मुझे अपने पैशन को फॉलो करना सिखाया। वो पहली पर्सन थीं, जिन्‍होंने मुझसे कहा कि मुझे एक्‍सप्रेस करना आता है। बाकी टीचर्स तो सिर्फ मार्क्‍स लाने पर जोर देते थे, मगर वे हमेशा हम सबसे अपने सपनों को साकार करने पर जोर लगाने को कहती थीं।'

'रजनी मैम पढ़ाती थीं हिंदी'

आगे उन्होंने कहा, 'हिंदी टीचर्स से जरूर डांट वांट पड़ती थी। मैं हिंदी बोल बहुत अच्‍छा लेता था, पर लिखने में मात्राओं की गलती करता था। रजनी मैम थी हमारी। उन्‍होंने मुझे लिखने पर जोर देने को कहा था। बहुत देर से पता चली, जब आठवीं-नौंवी में था, जब डांसिंग से कॉन्फिडेंस आया। मेरे कर्ली बाल थे। पीटी सर से कई बार डांट खाई। तब से ही छोटे बाल रखने लगा।'

'स्कूल के दिनों में शरीफ बच्चा था'

'स्‍कूल के दिनों में चुपचाप सा रहता था। शरीफ बच्‍चा था। कहते थे कि इंग्लिश अच्‍छी लिख लेता हूं। हिंदी में एक्‍सप्रेशन सही था। बाकी पेरेंट्स तो टीचर होते हैं। टीचर या टीचिंग सिर्फ स्‍कूल-कॉलेज तक सीमित नहीं होते। पेरेंट्स ने यही सिखाया कि जो कोई सिखाए उनके चरणस्‍पर्श करो।'
'चाहे जितने दिन इंडस्‍ट्री में हो जाए, मगर अपने सीनियर्स की इज्‍जत कभी कम मत होने देना। तो इस तरह से रितेश सिधवानी, फरहान, जोया, रणवीर सब टीचर हैं। मेरे थिएटर वाले सीनियर टीचर हैं। एमसी शेर टीचर है।'

(जैसा अमित कर्ण से शेयर किया)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The rest of the teachers insisted on bringing only Marx, Ruma Mukherjee Mam insisted on chasing dreams.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GxzdtW
https://ift.tt/3lSjvKc

Thursday, 3 September 2020

कंगना के इंडस्‍ट्री विरोधी बयानों पर फूटा प्रोड्यूसर्स, जूनियर आर्टिस्‍ट्स और वर्कर यूनियनों का गुस्‍सा, बोले- वो हर चीज को बढ़ा-चढ़ाकर बताती हैं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनोट लगातार ग्‍लैमर इंडस्‍ट्री को आड़े हाथों ले रही हैं। नेपोटिज्‍म और ग्रुपिज्‍म को लेकर पिछले दो महीनों से लगातार बयानबाजी करने के बाद हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के 90 प्रतिशत से ज्‍यादा लोगों को ड्रग्‍स लेने वाला बता दिया। उनके इस बयान से इंडस्‍ट्री की विभिन्‍न यूनियनें और एसोसिएशन्स नाराज हो गई हैं। सबका कहना है कि कंगना ये ठीक नहीं कर रहीं हैं और इससे बॉलीवुड की छवि धूमिल हो रही है।

प्रोड्यूसर्स की सबसे प्रभावी संस्‍था 'इम्‍पा' के प्रमुख टीपी अग्रवाल ने इस बारे में कहा, 'कंगना के बयानों से बॉलीवुड को लेकर लोगों का गलत परसेप्‍शन बन रहा है। इन्वेस्‍टर्स यहां इनवेस्‍ट करने से हाथ खींच सकते हैं। जिसका सीधा नुकसान उन हजारों परिवारों को होगा जिनकी रोजी रोटी फिल्‍में, वेब शोज और सीरियल के निर्माण से जुड़ी हैं। नशा करने वाली बिरादरी मात्र 10 से 15 प्रतिशत ही होगी। लेकिन कंगना उसे बढ़ा-चढ़ा कर 90 से 99 प्रतिशत बता रहीं हैं, जो कि सरासर गलत है।'

'कंगना खुद भी आउटसाइडर हैं। पूरी इंडस्‍ट्री में 80 प्रतिशत आउटसाइडर हैं। उन सबको कभी समय से तो कभी देर से उनका ड्यू मिलता है। इम्‍पा कंगना के इस अतिश्योक्ति वाले बयान की निंदा करता है।'

सिने वर्कर्स फेडरेशन प्रमुख बोले- यहां सभी नशेड़ी नहीं हैं

सिने वर्कर्स यूनियन फेडरेशन के प्रमुख बीएन तिवारी भी कंगना रनोट के इस बयान को अतिरंजित मानते हैं। वो कहते हैं, 'हमारी इंडस्‍ट्री सबसे ज्‍यादा टैक्‍स देने वालों में से एक है। लोग बढ़-चढ़कर चैरिटी वर्क करते हैं। हजारों लोगों को यहां रोजगार मिलता है। बाकी सेक्‍टर्स में तो मैट्रिक पास वालों की तनख्‍वाह चंद हजार रुपयों में ही होती है, मगर यहां मैट्रिक पास मेकअप मैन से लेकर स्‍पॉट बॉय आदि की सैलरी 30 से 40 हजार रु महीना होती है। बाकी सेक्‍टर्स के मु‍काबले ये सिक्‍युरिटी देता है। ऐसे में इसके बारे में गलत जानकारी देकर इसका नुकसान करना सही नहीं है। नशा करने वाले लोग हैं। उसका मतलब ये नहीं कि हर कोई नशेड़ी है।'

स्टंट यूनियन प्रमुख ने कहा- कंगना खुद ड्रग्स लेती थीं

स्‍टंट यूनियन के प्रमुख एजाज खान कहते हैं, 'हम कंगना के बयान की निंदा करते हैं। मैं व्‍यक्तिगत तौर पर 1989 से काम कर रहा हूं। काम करते हुए मुझे 31 साल हो गए हैं, ड्रग्‍स वगैरह की बात तो दूर मैंने खुद कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया। शराब का स्‍वाद कैसा होता है पता नहीं। पर कंगना जैसी एक्‍ट्रेस जो खुद ड्रग्‍स में इंवॉल्‍व रही हैं, को लगता है कि बाकी लोग भी उनकी तरह ही हैं।'

लीगल एक्शन लेगा जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन

जूनियर आर्टिस्‍ट एसोसिएशन तो उस चैनल पर भी लीगल एक्‍शन लेने जा रहा है, जिसने यह कहा है कि जूनियर डांसर्स स्‍टार्स तक ड्रग्‍स की सप्‍लाई करते हैं। 70 साल पुरानी जूनियर आर्टिस्‍ट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट हिमांशु डाभावाला ने कहा, 'हमारे संगठन में 1400 से ज्‍यादा वर्कर्स बैकग्राउंड आर्टिस्‍ट के तौर पर काम करते हैं। कई तो पिछले 70 सालों से काम कर रहे हैं। ड्रग माफिया के सप्‍लायरों के तौर पर हमें जोड़े जाने से हमारी रेप्‍युटेशन पर दाग लगा है। हमारे मेंबर्स के उन कामों में संलिप्‍त होने के सबूत हैं तो वो हमें दिखाएं, अन्‍यथा हम चैनल पर लीगल एक्‍शन लेने वाले हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनोट ने कहा था कि बॉलीवुड के 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग ड्रग्स लेते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/354ZPMT
https://ift.tt/3lIrBF7

खुदकुशी की थ्योरी से शुरू हुआ मामला अब फिर वहीं पहुंचा, लेकिन एक अभिनेता की मौत बॉलीवुड को ड्रग्स मुक्त कराने का अभियान बन गई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीना हो गया है। मामला 360 डिग्री घूमकर खुदकुशी की थ्योरी पर ही लौट आया है। इस दौरान मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा और दो राज्यों की पुलिस और सरकारें आमने-सामने आ गईं। तीन केंद्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई और एनसीबी) ने अपनी ताकत झोंक दी। नेपोटिज्म, मनी लॉन्डरिंग, हत्या और ड्रग्स कनेक्शन तक के एंगल सामने आए। इसके साथ ही एक अभिनेता की मौत पूरे बॉलीवुड को ड्रग्स मुक्त कराने का अभियान बन गई। ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार हो रहे हैं और बॉलीवुड सेलेब्स के ड्रग्स टेस्ट की मांग उठ रही है। सुशांत की मौत का मामला किन मोड़ों से गुजरा, डालते हैं उस पर एक नजर:-

मुंबई पुलिस डेढ़ महीने तक बयान दर्ज करती रही

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मुंबई पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचते ही इसे आत्महत्या बता दिया। जबकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

इसी बीच कंगना रनोट ने नेपोटिज्म का राग छेड़कर मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से जोड़ दिया। उन्होंने फिल्ममेकर करन जौहर को नेपोटिज्म फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया तो सोशल मीडिया पर एक मुहिम सी छिड़ गई।

कंगना रनोट ने 14 जून को यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि सुशांत की सुसाइड के पीछे करन जौहर और उनकी नेपोटिस्ट गैंग है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि सुशांत ने उन लोगों को जीत दिलवा दी, जो भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते हैं। फिल्म माफिया हैं और खेमेबाजी में यकीन रखते हैं।

करन के साथ-साथ आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, महेश भट्ट जैसे दिग्गजों को ट्रोल किया जाने लगा। इनके साथ स्टार किड्स के बायकॉट की मांग उठने लगी।

आनन-फानन में मुंबई पुलिस ने बिना एफआईआर दर्ज किए ही पूछताछ शुरू कर दी। सुशांत के हाउस स्टाफ नीरज, केशव, सैमुअल मिरांडा से लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, महेश भट्ट, आदित्य चोपड़ा और फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद समेत 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए गए।

हालांकि, इस दौरान न तो पैसे के एंगल को देखा गया, न क्राइम सीन को लॉक किया गया और न ही इस बात पर विचार किया गया कि अगर सुसाइड नोट नहीं मिला तो यह मामला कुछ और भी हो सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि मुंबई पुलिस ने खुद भी सुशांत की डेड बॉडी को पंखे से लटका नहीं देखा था। बावजूद इसके उन्होंने इसे आत्महत्या मान लिया और अंधेरे में तीर चलाना शुरू कर दिया। यहां तक कि सुशांत के फोन को भी फोरेंसिक जांच के लिए घटना के 24 दिन बाद भेजा था।

28 जुलाई से बिहार पुलिस एक्टिव हुई

25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई और रिया चक्रवर्ती पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। यह आरोप भी लगाया कि रिया, उनके पिता इंद्रजीत, मां, संध्या, भाई शोविक, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा ने सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी की।

हालांकि, इस एफआईआर की जानकारी 28 जुलाई को तब सामने आई, जब पटना पुलिस की एक एसआईटी जांच के लिए मुंबई पहुंच गई। इसके बाद मुंबई पुलिस ने पूछताछ बंद कर दी। खुद को मुख्य आरोपी बनते देख रिया गायब हो गईं। उन्होंने आनन-फानन में वकील सतीश मानशिंदे के जरिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मामले को पटना से मुंबई शिफ्ट कराने की अपील की।

केके सिंह ने 26 अगस्त को एक न्यूज चैनल को यह बयान दिया था।

इस दौरान बड़ा ड्रामा हुआ। मुंबई पुलिस पर पटना पुलिस को सहयोग न देने और रिया को मदद करने के आरोप लगे। जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारैंटाइन कर दिया गया। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की तो महाराष्ट्र सरकार भी खुलकर सामने आ गई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नीतीश की इस सिफारिश की निंदा की और उनके साथ-साथ मुंबई पुलिस पर सवाल उठाने वालों पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। सभी पक्षों को सुनने के बाद 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

मामले से ऐसे जुड़ा आदित्य ठाकरे का नाम

मामले में आदित्य ठाकरे का नाम घसीटा गया। भाजपा नेता नारायण राणे ने एक बयान देकर राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया। उन्होंने दावा किया कि सुशांत की मौत से एक रात पहले 13 जून को अभिनेता डिनो मोरिया ने सुशांत सिंह राजपूत और कुछ राजनेताओं के लिए पार्टी रखी थी।

उनके मुताबिक, यह पार्टी पहले मोरिया के घर में हुई और फिर सुशांत के घर में। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी में एक नेता पुत्र शामिल हुए थे, जो महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। उनका इशारा उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की ओर था।

आदित्य ठाकरे ने अपने बयान में कहा था कि इस मामले में सड़क छाप राजनीति हो रही है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था।

आदित्य ने पूरे विवाद पर बयान जारी किया था और कहा था कि वे बालासाहब ठाकरे के पोते हैं, ऐसा कोई काम नहीं कर सकते, जिससे परिवार की छवि खराब हो। उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर गंदी राजनीति करने और सुशांत की मौत का फायदा राजनीतिक लाभ के लिए उठाने का आरोप लगाया था।

रिया के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस

31 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया था। पूछताछ में रिया ने सुशांत के खाते से पैसे निकालने के आरोप को मनगढ़ंत और गलत बताया।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिया या उनके फैमिली मेंबर्स ने सुशांत के पैसों का गबन किया था। लेकिन पिछले दिनों फोन क्लोनिंग से यह खुलासा जरूर हुआ था कि रिया चक्रवर्ती ने सैमुअल मिरांडा (सुशांत का हाउस मैनेजर) की मदद से सुशांत के डेबिट कार्ड के पिन हासिल कर लिए थे। मामले की जांच अभी जारी है।

ईडी की जांच में खुला ड्रग्स कनेक्शन का राज

26 अगस्त को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया। दरअसल, पिछले दिनों ईडी ने रिया चक्रवर्ती के दो फोन को क्लोन करके उससे डिलीट डाटा रिकवर किया था। इसका खुलासा एक ऐसे लेटर में हुआ, जो ईडी का आधिकारिक डॉक्यूमेंट बताया जा रहा था। क्लोनिंग के बाद रिया के चैट के रिकॉर्ड सामने आए और उसमें ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ।

रिया ने एक एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था- दुर्भाग्य से किसी के गुजर जाने के बाद हमें उसके दोष के बारे में बात करनी पड़ रही है। जी हां , सुशांत मारिजुआना का नशा करते थे। रेगुलरली पीते थे। मुझे मिलने से पहले से पीते थे। मैं उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करती थी। लेकिन वे अपनी पसंद की जिंदगी जीना चाहते थे।

ईडी टीम ने यह डाटा सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से भी शेयर किया था। एनसीबी ने ड्रग पैडलर अब्दुल बासित परिहार और जैद विलात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल का कनेक्शन रिया के सहयोगी सैमुअल मिरांडा के साथ बताया जा रहा है, जो एक्ट्रेस के भाई शोविक के इशारे पर काम कर रहा था।

जैद से यह पता चला है कि वह अब्दुल बासित परिहार और सूर्यदीप मल्होत्रा के संपर्क में था। ये दोनों शोविक के संपर्क में थे। इससे पहले 27 और 28 अगस्त को ड्रग डीलर अब्बास लखानी और करण अरोड़ा की गिरफ्तारी हुई थी। दोनों के पास से गांजा भी बरामद हुआ था।

इस बीच कई नेता और सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड सेलेब्स के ड्रग टेस्ट की मांग उठा रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनोट खुलकर रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विकी कौशल से ड्रग टेस्ट कराने की अपील कर चुकी हैं। उन्होंने यह दावा भी किया है कि अगर उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मिले तो वे बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को उजागर करने में एनसीबी की मदद कर सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Death Case: Here Is The Whole Story From Starting To The End


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gYINCG
https://ift.tt/32UU6GX

‘आदिपुरूष’ में विलेन के रूप में नजर आएंगे सैफ अली खान, फिल्म को लेकर अजय और ओम राउत के बीच नहीं हुई कोई अनबन

कुछ हफ्ते पहले अनाउंस हुई फिल्म 'आदिपुरूष' में गुरूवार को एक और डेवलपमेंट हुआ। वो ये कि ओम राउत के डायरेक्‍शन में बन रही इस फिल्‍म में विलेन के रूप में सैफ अली खान नजर आएंगे। फिल्म में वो लंकेश यानी रावण की भूमिका में होंगे, जबकि राम के रोल में प्रभास दिखेंगे।

ओम राउत को बतौर डायरेक्‍टर पहला मौका देने वाले अजय देवगन को ओम ने क्‍यों कास्ट नहीं किया, इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। ये भी कहा गया कि दोनों के बीच अनबन भी हो गई है, हालांकि हकीकत कुछ और ही है।

अजय देवगन के पास नहीं थीं तारीखें

अजय देवगन के करीबियों ने बताया कि अजय के पास अगले तीन साल तक डेट्स नहीं हैं। उन्‍हें 'भुज: प्राइड ऑफ इंडिया', 'मैदान', 'गंगूबाई', 'गोलमाल 5' और 'सिंघम' की अगली किश्त पूरी करनी है।
साथ ही 'आदिपुरूष' के प्रोड्यूसर-पार्टनर फिल्‍म को बड़े स्‍तर पर कई लैंग्‍वेजेज में बनाना चाहते थे। लिहाजा ओम राउत ने नॉर्थ इंडिया में भी पॉपुलर प्रभास को कहानी पिच की। उन्‍हें कहानी पसंद आई और वो बोर्ड पर आ गए।

रामोजी फिल्‍मसिटी में हो सकती है शूटिंग

'आदिपुरूष' की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्‍म सिटी में होगी। वो इसलिए कि मुंबई की फिल्‍म सिटी या बाकी लोकेशनों पर उनके नजदीकी कैंपस में होटल नहीं हैं, जहां सभी कास्‍ट और क्रू एक ही जगह पर क्वारैंटाइन रहकर फिर लोकेशन पर जाकर शूट कर सकें। जैसे ‘बेलबॉटम’ वाले इन दिनों 'ग्‍लासगो' में कर पा रहे हैं।

होगा 'तान्‍हाजी' वाला वीएफएक्‍स एक्‍सपीरिएंस

उधर, ओम राउत के करीबियों ने बताया कि 'आदिपुरूष' में तान्‍हाजी के मुकाबले ज्‍यादा वीएफएक्‍स रहेंगे। इसको लेकर ओम राउत प्रेशर में नहीं हैं। वो इसलिए कि 'तान्‍हाजी' की शूट के दौरान उन्‍हें वीएफएक्‍स का काफी अनुभव हो चुका है, जो वे इस प्रोजेक्‍ट पर आजमाएंगे।

सैफ और प्रभास की तारीखों का मिलन

प्रभास के अपोजिट रावण के रोल के लिए मेकर्स को सधे हुए कलाकार की दरकार थी। ‘तान्‍हाजी’ के चलते ओम राउत और सैफ के संबंध अच्छे हैं। ऐसे में ओम के इस ऑफर को सैफ मना नहीं कर सके। यहां तक कि ओम राउत ने सैफ के उस बयान को भी नजरअंदाज कर दिया, जो उन्होंने ‘तान्‍हाजी’ की रिलीज के बाद दिया था कि फिल्‍म में इतिहास से छेड़छाड़ हुई थी।
ट्रेड पंडितों का कहना है कि सैफ अच्छे एक्‍टर हैं, पर उनके कैलिबर के स्‍तर के प्रोजेक्‍ट उन्‍हें नहीं मिल रहे हैं। ‘तान्‍हाजी’ के अलावा उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्‍ट नहीं था। इसलिए भी उन्‍होंने यह करना स्‍वीकारा।

सैफ बोले- प्रभास के साथ लड़ने का इंतजार

बहरहाल सैफ ने कहा, 'मैं ओमी दादा के साथ फिर से काम करने के लिए रोमांचित हूं। उनके पास इस कहानी में जान डालने के लिए वास्तव में एक बड़ा विजन और टेक्नोलॉजी का ज्ञान है। उन्होंने जिस तरह से 'तान्हाजी' को शूट किया, वो मुझे सिनेमा के अत्याधुनिक युग से एक अलग स्तर पर लेकर गया, और इस बार वे हम सबको एक अलग नया अनुभव देने जा रहे हैं। यह एक असाधारण प्रोजेक्ट है और इसका हिस्सा बनकर मैं रोमांचित हूं। मैं शक्तिशाली प्रभास के साथ तलवारें लड़ाने और विलेन की भूमिका निभाने के लिए इंतजार कर रहा हूं।'

प्रभास बोले- फिल्म को लेकर उत्साहित हूं

प्रभास ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, 'मैं सैफ अली खान के साथ काम करने के लिए अति उत्साहित हूं और मैं इतने महान कलाकार के साथ बड़े पर्दे पर आने के लिए बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'

ओम राउत ने कहा- हमें एक दमदार विलेन की जरूरत थी

ओम राउत के मुताबिक, 'हमारे महाकाव्य में सबसे दमदार विलेन की भूमिका निभाने के लिए हमें एक शानदार अभिनेता की आवश्यकता थी। व्यक्तिगत रूप से मैं हर दिन उनके साथ काम करने का आनंद लेता हूं। मैं उनके साथ इस रोमांचक यात्रा को आगे बढ़ता देख पा रहा हूं।'

भूषण ने कहा- सैफ किरदार को और आगे ले जाएंगे

निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, 'सैफ ने तान्हाजी में उदयभान के रूप में अपने जोरदार किरदार के साथ हम सभी पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। 'आदिपुरूष' में वे अपने किरदार को और ऊंचे स्तर पर ले जाते नजर आएंगे। प्रभास के साथ अच्छाई और बुराई की इस लड़ाई के बीच में वही एक सही विकल्प है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saif Ali Khan will be seen as a villain in 'Adipurush', There is no conflict between Ajay and Om Raut regarding the film.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z7bfMB
https://ift.tt/355qQQC

साल 2021 में 'ड्राइव-इन' थिएटर लाएंगे आदित्‍य चोपड़ा, यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के जश्न को बनाएंगे यादगार

आदित्‍य चोपड़ा आने वाले समय में दर्शकों को 'ड्राइव इन' थिएटर का एहसास दिलाने की प्लानिंग पर काम कर रहे हैं। अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर उनसे जुड़े एक विश्वस्त सूत्र ने इस बारे में बताया। उसने कहा, 'आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि YRF के 50 साल पूरे होने के जश्न को यादगार बनाया जाए, और इसके लिए वे दुनिया भर के हिंदी सिनेमा प्रेमियों को उनकी पसंदीदा फिल्मों की पूरी खुराक देना चाहते हैं।'

आगे उस सूत्र ने कहा, 'वो अपने बैनर की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की यादें ताजा करवाना चाहते हैं और आदि दुनिया भर के दर्शकों के साथ उनके दिल में बसी इन्हीं खास यादों का जश्न मनाना चाहते हैं। इसके लिए वे एक कस्टमाइज्ड ड्राइव-इन थिएटर एक्सपीरियंस के माध्यम से कंपनी की शानदार लाइब्रेरी को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।

'अपनी इस कवायद के जरिए आदि सिर्फ उन्हीं फिल्मों का प्रदर्शन करेंगे, जो लाइब्रेरी में मौजूद हैं। नई फिल्मों को थिएटर में रिलीज के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल से गुजरना होगा, और फिर उन्हें सैटेलाइट एवं डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा।'

'सिनेमा के जादू का जश्न मनाने और दर्शकों के दिलो-दिमाग में YRF ब्रांड की फिल्मों से जुड़ी यादों को तरोताजा करने के लिए ड्राइव-इन के विचार पर अमल किया जा रहा है। उम्मीद है कि साल 2021 में इस ड्राइव-इन थिएटर प्लान की घोषणा की जाएगी।'

हमारे विश्वस्त सूत्र ने विस्तार से बताया कि आदित्य क्यों दुनिया भर के दर्शकों के लिए इस योजना को लागू करना चाहते हैं। सूत्र ने कहा, 'कोरोनावायरस महामारी की वजह से लोग अपने-अपने घरों के भीतर कैद होकर रह गए हैं। उम्मीद है कि अगले साल लोग अपने पूरे परिवार के साथ जश्न मनाने के अवसर की तलाश करेंगे और इस महामारी के बाद के लम्हों को यादगार बनाना चाहेंगे।'

'आदि हिंदी फिल्मप्रेमियों को अपने परिवार के साथ शानदार तरीके से फिल्म देखने और अपनी यादों को ताजा करने का मौका देना चाहते हैं। इस आइडिया को दुनिया के कई देशों में अमल में लाने के लिए YRF पार्टनर्स की तलाश में भी लग गई है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aditya Chopra to bring 'drive-in' theater in 2021, Yash Raj Films to celebrate 50 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bo5xLb
https://ift.tt/2Z7QHnc

बेटी ने मुंह से बदबू आने की शिकायत की तो ऋषि ने सिगरेट छोड़ दी थी, अमिताभ से रहा अनकहा तनाव

अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। 31 अप्रैल को चिंटू जी हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनकी जिंदगी के कई ऐसे रोचक किस्से हैं, जो बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुने जा सकते हैं। इनमें से कुछ का जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में किया था, जो मीना अय्यर ने लिखी और हार्पर कॉलिन्स ने प्रकाशित की है। चिंटू जी के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्सों पर एक नजर डालते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
birthday special Rishi Kapoor : Some Unheard Stories Of Rishi kapoor From His Life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VORyb1
https://ift.tt/3lQ1WtV

Wednesday, 2 September 2020

सीबीआई की रिया के पिता से जारी रहेगी पूछताछ, ईडी के सामने पेश होगा शोविक; श्रुति ने कहा-ड्रग्स बन गया था सुशांत की लाइफ का हिस्सा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। आत्महत्या से शुरू हुई जांच हत्या एंगल से होती हुई ड्रग्स तक पहुंच चुकी है। सीबीआई जांच का आज 14वां दिन है। इतनी लम्बी पड़ताल के बाद भी सीबीआई ने स्पष्ट नहीं किया है कि यह आत्महत्या है या हत्या? सीबीआई आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। उनसे दो दिनों में 18 घंटे सवाल-जवाब हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अब ड्रग्स को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट वायरल हुई है। इस चैट से पता चलता है कि शौविक ने अपने पिता के लिए कुछ ड्रग मांगा था। इस खुलासे के बाद आज प्रवर्तन निदेशालय ने शोविक को पूछताछ के लिए 11 बजे ईडी ऑफिस में बुलाया है। राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। 28 वर्षीय चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर राजपूत (34) को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है।

बुधवार को इस मामले में क्या-क्या हुआ?

इसी मामले में बुधवार को रिया के पिता से करीब दस घंटे तक पूछताछ हुई। इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार से उपनगरीय कालीना स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां सीबीआई की टीम ठहरी हुई है। उनकी कार के साथ पुलिस की भी एक गाड़ी थी। पूछताछ के बाद वह रात में करीब 8.30 बजे वहां से बाहर निकले। अधिकारी के अनुसार सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके रसोइये नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव और अकाउंट मैनेजर श्रुति मोदी से भी 8-9 घंटे की पूछताछ हुई है। रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और मां को बुधवार को नहीं बुलाया गया था।

सुशांत की लाइफ का हिस्सा बन चुका था ड्रग्स: श्रुति मोदी

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही श्रुति मोदी ने खुलासा किया है कि ड्रग्स 'एसएसआर' की लाइफ का हिस्सा बन चुका था। उसने सीबीआई को बताया कि वे सुशांत के लिए काम करने के कारण उनके वहां दूसरों(रिया और शोविक) की इच्छा पर अभिनेता के घर होने वाली पार्टीज में शामिल होती थीं, उन्होंने कभी इनका इस्तेमाल नहीं किया था। इससे पहले श्रुति के वकील अशोक सारओगी ने खुलासा किया था कि सुशांत के घर होने वाली ड्रग्स पार्टीज में उनकी बहने भी शामिल होती थीं।

रिया की छवि को सुधारने के लिए मीडिया कैंपेन चला रहा : विकास सिंह

इस बीच बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, "मेरी सुशांत की तीनों बहनों से मुलाकात हुई। बहनों ने कहा कि एक आरोपी की छवि सुधारने की कोशिश की जा रही है।" उन्होंने साथ ही कहा कि परिवार इस तरह के नकारात्मक कैंपेन से बुरी तरह आहत है। यह कैंपेन उस परिवार के खिलाफ चलाया जा रहा है, जिन्होंने अपना जवान बेटा खोया है। कैंपेन सुशांत के मेंटल हेल्थ के बारे में है।

उन्होंने कहा, "मीडिया में यह बताया जा रहा है कि वह बाइपोलर थे। लंबे समय से पब्लिक डोमेन में मौजूद एफआईआर स्पष्ट रूप से दिखाती है कि रिया के उनके जीवन में आने के बाद उनका मेंटल हेल्थ खराब हुआ। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि उनका जो भी इलाज चल रहा था, उसे परिवार के साथ शेयर नहीं किया गया।"

उन्होंने कहा, "यह सब जानने के बावजूद कुछ चैनलों द्वारा कैंपेन चलाया जा रहा है। यह परिवार का आग्रह है कि उनके दुख को और मत बढ़ाइए, जिन्होंने हाल ही में अपना बेटा खोया है।"

हॉलीवुड में लगा सुशांत के लिए न्याय की मांग वाला बिलबोर्ड हटा

हॉलीवुड में लगा सुशांत के लिए जस्टिस की मांग वाला बिलबोर्ड हटा दिया गया है। इसपर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिख है। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर कहा,'ऐसा लगता है कि पेड पीआर हर जगह पहुंच गया है। हॉलीवुड में लगे एक बिलबोर्ड को संचालित करने वाली कंपनी ने बताया कि वे सुशांत के जस्टिस का सन्देश देने वाले बिलबोर्ड को अभी प्रदर्शित नहीं करेंगे। बिलबोर्ड पर केवल निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की गई थी।" पोस्ट के साथ उन्होंने बिलबोर्ड कंपनी की और से दिया जवाब भी पेस्ट किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत के घर पर काम करने वाले नीरज सिंह, सिद्धार्थ पिठानी और पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती बुधवार रात को डीआरडीओ गेस्ट हाउस से 9 घंटे की पूछताछ के बाद बाहर निकलते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32UfA6D
https://ift.tt/3gU94lF

11 दिन के अंतर से दिलीप कुमार के दूसरे भाई अहसान खान का निधन, 15 अगस्त से थे अस्पताल में भर्ती

यही फोटो वायरल हुई थी, जो तब की है जब दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया था और उनका सर्टिफिकेट असलम खान ने रिसीव किया था।

असलम खान के बाद ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के दूसरे भाई अहसान खान का भी कोविड-29 से इंतकाल हो गया है। 90 साल के अहसान ने बुधवार रात करीब 11 बजे लीलावती हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर ने उनके इंतकाल की पुष्टि की। 15 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते अहसान और असलम को हॉस्पिटल ले जाया गया था।

11 दिन पहले असलम खान का इंतकाल हुआ था

11 दिन पहले 21 अगस्त को असलम खान का इंतकाल हुआ था। वे 88 साल के थे। दोनों भाइयों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। जिसके बाद उन्हें आर्टिफिशियल ब्रीदिंग सपोर्ट लगाया गया था। अहसान 11 दिन तक नॉन इनवेसिव वेंटीलेटर पर रहे। एक बातचीत में सायरा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था, "अहसान भाई आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। वे ब्रीद-लेस हैं। उम्मीद है कि वे जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।"

बहन के साथ रहते थे दोनों भाई

पिछले महीने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अहसान खान और असलम खान अपनी बहन फरीदा (जो पहले यूएस में रहती थीं) के साथ रहते थे। सायरा ने यह खुलासा उन फोन कॉल्स के बाद किया था, जिनमें लोग उनसे दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानना चाहते थे।

सायरा ने कहा था, "मैं यह इसलिए बता रही हूं, क्योंकि जबसे यह खबर आई है कि अहसान भाई और असलम भाई कोविड-19 से पॉजिटिव हैं, तभी से कई लोग मुझसे दिलीप साहब की सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। उन्हें लगता है कि अहसान भाई और असलम भाई हमारे साथ रहते थे। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि महामारी को ध्यान रखते हुए पिछले पांच महीने से मैं घर से बाहर नहीं निकली हूं।" इस बातचीत में सारा ने असलम खान के इंतकाल पर शोक जताया था और अहसान खान के लिए दुआ करने के लिए कहा था।

दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा

रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार का अपने इन दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा था। यह विवाद दिलीप कुमार के 1600 वर्गफीट में बने बंगला नंबर-16 को लेकर बताया जाता है, जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जाती है।

2014 में दिलीप साहब और उनकी पत्नी सायरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि अहसान और असलम का प्रॉपर्टी प्र कोई हक नहीं है। दरअसल, 2007 में एक एग्रीमेंट के तहत दिलीप कुमार को अहसान को 1200 वर्गफीट और असलम को 800 वर्गफीट का फ्लैट उपलब्ध कराना था। लेकिन जब दिलीप साहब ने बंगले को री-डेवलप कराना चाहा तो दोनों भाइयों ने इसे खाली करने से इनकार कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिलीप के दोनों भाई असलम और एहसान अलग घर में रहते थे। लिहाजा वे और सायरा बानो कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35cDRrJ
https://ift.tt/2QQUD72

हैवी वीएफएक्स के चलते रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्‍त्र’ का अगले साल तक के लिए टलना तय, बनने में हो सकती है ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी देरी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्‍टारर ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के बनने में लगातार देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्‍म में हैवी वीएफएक्‍स के इस्तेमाल की वजह से ऐसा हो रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्‍म का 50 प्रतिशत हिस्सा वीएफएक्‍स ही होगा। इसके अलावा अभी 20 प्रतिशत फिल्‍म भी शूट होना भी बाकी है।

फिल्म का बाकी हिस्सा पूरा होने के बाद उस पोर्शन पर भी वीएफएक्‍स का काम होगा, जिससे फिल्‍म कंप्‍लीट होने में शूट के बाद एकाध महीने और लगेंगे। फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस साल चार दिसंबर को तो यह रिलीज होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में ट्रेड पंडितों ने ये कहना शुरू कर दिया है कि मेकिंग के लिहाज से ये आज की ‘मुगल-ए-आजम’ बनकर ना रह जाए।

अगली गर्मियों में खिसकना तय

सूत्रों का कहना है कि अगर अक्‍टूबर से फिल्‍म के बचे हुए पोर्शन पर काम शुरू होता है तो अगले साल जनवरी तक ये पूरी हो जाएगी। इसके बावजूद वो जल्‍द रिलीज नहीं हो पाएगी, क्‍योंकि अगले साल अहम डेट्स पर बाकी बड़ी फिल्‍में रिलीज हो रही हैं।
मिसाल के तौर पर नए डेवलपमेंट के मुताबिक रिपब्लिक-डे पर विक्‍की कौशल की ‘सरदार ऊधम सिंह’ के सा‍थ-साथ 'बेल बॉटम' को लाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 'बेल बॉटम' की शूटिंग युद्ध स्‍तर पर हो रही है। इसी डेट पर 'मुंबई सागा' को भी लाने की तैयारी रहेगी, क्‍योंकि वो तकरीबन पूरी शूट हो चुकी है। सिर्फ पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का ही काम ही बाकी है।

नए साल में बड़ी फिल्‍मों की आमद

नए साल के मार्च-अप्रैल महीने भी पैक्‍ड हैं। उन महीनों में विक्‍की कौशल की फिल्‍म रिलीज करने पर जोर है। रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ के लिए भी कोई एक रिलीज करने की रणनीति तैयार हो रही है। ईद पर सलमान की 'राधे' आने की प्रबल संभावना है। अगस्‍त बाद अजय देवगन, आमिर खान, अक्षय कुमार की फिल्‍मों से महीने पैक्‍ड रहेंगे।

लंबे वीकेंड गर्मी छुट्टी में मिल रहे

अगले साल की गर्मियों का कोई लंबा वीकेंड ढूंढ ‘ब्रह्मास्‍त्र’ को रिलीज करना मेकर्स के लिए फायदेमंद होगा। वो इसलिए कि डिज्‍नी ने इस फिल्‍म को 300 करोड़ में खरीदा है। ओटीटी से उन्‍हें इतनी रिकवरी होगी नहीं। सूत्रों ने यह भी बताया कि लोगों का आलिया के प्रति जो मौजूदा सेंटिमेंट हैं, उसके मद्देनजर भी फिल्‍म की रिलीज डेट आगे खिसकाई जाएगी। सबको लग रहा है कि अगले साल गर्मियों तक सुशांत हत्‍याकांड की गुत्‍थी सुलझ जाएगी तो स्टार किड्स के प्रति नाराजगी कम हो चुकी होगी।

वीएफएक्‍स फिल्‍म की अनुभवहीनता

साथ ही तब तक ‘गंगूबाई’ की भी शूटिंग शुरू हो चुकी रहेगी या वो भी रिलीज की दहलीज पर होगी। ऐसे में आलिया के प्रति सेंटिमेंट पॉजिटिव रहेंगे। फिल्‍म को फायदा पहुंच सकेगा। अयान मुखर्जी के करीबियेां ने देरी की वजहें भी गिनाईं। उन्‍होंने कहा कि यह सुपरहीरो वाली फिल्‍म है। अयान अब तक स्‍लाइस ऑफ लाइफ फिल्‍में बनाते रहे हैं। वो महसूस नहीं कर सके कि फिल्‍म में आगे चलकर हैवी वीएफएक्‍स की डिमांड होगी। लिहाजा फिल्‍म पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में लगातार आगे खिसकती गई।

'दबंग 3' के चलते हुई थी पोस्‍टपोन

वैसे भी फिल्‍म की रिलीज डेट अतीत में खिसकती ही रही है। पिछले साल कुंभ के दौरान मार्च में इसका लुक जारी हुआ था। तब कहा गया कि यह पिछले साल क्रिसमस पर आएगी, पर दबंग 3 आ गई और फिल्‍म को इस साल गर्मियों के लिए खिसकाना पड़ा। अब लॉकडाउन आदि के चलते फिल्‍म के बचे हुए पोर्शन की शूटिंग हो नहीं पाई और न वीएफएक्‍स का काम ही पूरा हो पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to heavy VFX, 'Mughal-e-Azam' type delay on 'Brahmastra' is possible, Due to the bad condition of 'Road 2', the makers are willfully delaying it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bsZTHB
https://ift.tt/2GolLbM

Tuesday, 1 September 2020

रिया के माता-पिता से आज फिर पूछताछ, भाई शोविक पर पिता के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप; एनसीबी ने एक डीलर को गिरफ्तार किया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आज 13वां दिन है। आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के माता-पिता को सीबीआई पूछताछ के लिए बुला सकती है। मंगलवार को सीबीआई ने दोनों से तकरीबन 8 घंटे की पूछताछ की है। केंद्रीय जांच एजेंसी आज सुशांत के घर काम करने वाले और रिया के माता-पिता को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब कर सकती है।

उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को एक ड्रग डीलर को पकड़ा है। इसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके संबंध रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से हैं। यह भी माना जा रहा है कि आज शोविक से एनसीबी की टीम पूछताछ कर सकती है। एनसीबी की टीम ने ड्रग्स पैडलर को मुंबई के अंधेरी इलाके से देर रात हिरासत में लिया था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

पिता के लिए ड्रग्स खरीदने का शोविक पर आरोप

  • टाइम्स नाऊ के मुताबिक, शोविक और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि शौविक ने अपने पिता के लिए कुछ ड्रग मांगा था। चैट से पता चलता है कि इंद्रजीत को अपने बच्चों की आदतों के बारे में पता था। यहां तक की इंद्रजीत खुद भी ड्रग लेते थे।
  • ऐसा बताया जा रहा है कि मंगलवार को
  • सीबीआई ने इंद्रजीत से इस चैट को लेकर पूछताछ की थी उनसे बहस करने लगे। वह मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे सीबीआई के सामने पेश हुए थे। सीबीआई ने रिया के भाई शौविक से भी ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ की।

सीबीआई ने बदली जांच की दिशा
सूत्रों के मुताबिक, सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई को अब तक हत्या के सबूत नहीं मिले हैं। सीबीआई टीम अब आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर जांच करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर मंगलवार की है। जब रिया चक्रवर्ती के माता-पिता पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पहुंचे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32QrmiD
https://ift.tt/32Rj8GQ

'बेल बॉटल' की शूटिंग के लिए स्‍कॉटलैंड गईं वाणी कपूर, बोलीं- फ्लाइट पकड़ते वक्‍त लग रहा था दोबारा नई जिंदगी शुरू कर रही हूं

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। जो कि फिल्म की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड पहुंच चुकी हैं। इंडस्ट्री के अन्य स्टार्स की तरह ही पिछले पांच महीनों से वाणी भी शूटिंग शुरू करने को बेताब थीं, मगर लॉकडाउन के चलते ऐसा हो नहीं सका। हालांकि इस दौरान दो फिल्‍में उनकी झोली में जरूर आईं।

वाणी ने कहा, 'मैं फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही हूं। यह बहुत अद्भुत अहसास है। सेट पर वापसी का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अब मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उतावली हो रही हूं। मैं पांच महीनों के बाद मुंबई से बाहर जा रही हूं। मैं काम शुरू करने के लिए फ्लाइट पकड़ रही हूं। ऐसा लगता है कि मुझे एक नई जिंदगी मिली है और मैं दोबारा ये सब कर रही हूं।'

वाणी को इस बात की बेहद खुशी है कि कोरोना महामारी के कारण बहुत मुश्किल समय गुजारने के बाद फिल्म उद्योग फिर से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हम सभी के लिए यह परीक्षा का साल था। लेकिन मुझे खुशी है कि अब सामान्य जनजीवन फिर से शुरू हो रहा है क्योंकि हम नई जीवनशैली में ढल चुके हैं।'

अक्षय के साथ अपने शूटिंग के अनुभव के लिए भी वाणी बेहद उत्साहित है। उन्होंने बताया, 'मैं अक्षय सर के साथ पहली बार काम कर रही हूं। मैं जानती हूं कि यह अनुभव बहुत खास होगा। मैं जानती हूं कि मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वो जिस उत्साह व समर्पण के साथ अपना काम करते हैं, वो उल्लेखनीय है। वो हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। उम्मीद है कि लोगों को हमारी जोड़ी पसंद आएगी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It seemed like I was starting a new life again while catching a flight to Scotland for shooting : Vani Kapoor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bh7c4Y
https://ift.tt/3lEX2A3

जब अजय देवगन ने 'फूल और कांटे' में अक्षय को किया था रिप्लेस, सुपरस्टार ने खुद सुनाई थी पूरी कहानी

सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन ने एक ही साल में बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह साल था 1991। लीड एक्टर के तौर पर अक्षय की पहली फिल्म 'सौगंध' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, अजय देवगन को उनकी पहली फिल, 'फूल और कांटे' ने रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'फूल और कांटे' अजय से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी?

खुद अक्षय ने किया था यह खुलासा

अक्षय और अजय रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा 'सूर्यवंशी' में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसी साल मार्च में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने बताया था 'फूल और कांटे' में अजय ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। अक्षय ने कहा था, "हम दोनों ने अपना कॅरियर साथ में शुरू किया था। ऐसा शुरू किया था कि एक ही फिल्म के लिए दोनों लड़े थे। इसकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' में पहले मैं था। फिर इसने मुझे धक्का मार दिया।"

ऐसी है रिप्लेस किए जाने की कहानी

अक्षय ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "जी हां, मैं 'फूल और कांटे' में था। मैं सनी सुपर साउंड (रिकॉर्डिंग स्टूडियो) में नदीम-श्रवण के साथ म्यूजिक सेशन में बैठा था। उन दिनों हर गाने में 30-40 वायलिन बजने वाले होते थे। एक सेपरेट ऑर्केस्ट्रा। अब तो हम एक पल में सबकुछ खत्म कर देते हैं। रात को मैं पहले दिन के लिए शूट के लिए तैयार हो रहा था। और फिर मुझे एक कॉल आया कि भैया आप मत आना, कोई और आ रहा है।"

किस्सा यह भी: एक शाम को बदली थी जिंदगी

अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता बनने से पहले मॉडल थे और उस शाम भी वे मॉडलिंग के एक सिलसिले में बैंगलोर (अब बेंगलुरु) जा रहे थे। तभी मेकअप मैन प्रमोद चक्रवर्ती की कंपनी ने उनसे पूछा कि क्या वे एक्टर बनना चाहता हैं? तब अक्षय ने उन्हें अपना पोर्टफोलियो दिखाया और तुरंत उन्हें तीन फिल्मों का ऑफर मिल गया।

अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं हैरान था। उन्होंने (प्रमोद चक्रवर्ती) मुझे तुरंत तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया। पहली फिल्म के लिए उन्होंने मुझे 5 हजार, दूसरी के लिए 50 हजार और तीसरी फिल्म के लिए 1.50 लाख रुपए का चैक दिया था। जिस वक्त उन्होंने मुझे ये चैक दिए, तब शाम के 6 बज रहे थे। अगर मैं बैंगलोर चला गया होता तो यह मेरे लिए किसी आपदा से कम नहीं होता। आज मैं कहीं एक रिटायर्ड मॉडल के रूप में होता। इसलिए जो होता है, अच्छे के लिए होता है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्षय कुमार ने 'सौगंध' से डेब्यू करने से पहले महेश भट्ट की फिल्म 'आज' (1987) में छोटी सी भूमिका निभाई थी। (फोटो: अजय देवगन और अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान। )


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gRc6ae
https://ift.tt/3gN7xNV

Monday, 31 August 2020

कमरे को बंद कर रोया करते थे सुशांत, रात में उठ हनुमान जी की प्रतिमा को लगाते थे गले; फाइनेंस को लेकर थे चिंतित

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि सुशांत अक्सर बहुत रोया करते थे। मिरांडा ने यह भी बताया कि सुशांत कई बार रात में उठ कर हनुमान जी की प्रतिमा को अपने गले से लगाते थे।

मिरांडा को बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ ने नौकरी पर रखा था। सैमुअल का काम सुशांत के स्टाफ को हैंडल करना और सैलरी देना था। मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि एक दिन प्रियंका की सुशांत के घर पर काम करने वाले अब्बास से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद अब्बास ने नौकरी छोड़ दी थी। उसी दौरान दिपेश ने भी जॉब छोड़ दी थी। सैमुअल ने कहा कि सुशांत का अपनी बहन से झगड़ा हो गया था इसके बाद प्रियंका और सिद्धार्थ दिल्ली चले गए।


सुशांत को बीजी रखने के लिए रिया घर पर आयोजित करती थीं पार्टी
सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का सुशांत के घर काफी आना-जाना शुरू हो गया था। रिया का भाई शौविक और उनके पिता भी सुशांत के घर अक्सर आया करते थे। रिया ने भी सुशांत के साथ रहना शुरू कर दिया था। रिया चक्रवर्ती हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत को व्यस्त रख सकें। लेकिन कई बार सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं हुआ करते थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे। इस दौरान उनके कई बार सिसकते हुए सुना गया था।

रात में कमरे से बाहर आकर हनुमान जी की मूर्ति को लगाते थे गले
मिरांडा ने यह भी बताया कि रिया और कई वर्कर्स ने सुशांत के पुराने घर यानी कैप्री हाइट्स को भूतिया बताया था। जिसके बाद सुशांत ने उसे छोड़ बांद्रा शिफ्ट होने का निर्णय लिया था। बांद्रा आने के बाद कई बार सुशांत रात में अपने कमरे से बाहर आ जाते थे और हनुमान की मूर्ति को गले लगाकर वापस कमरे में चले जाते थे। यह सब उनके यूरोप से लौटने के बाद हुआ था। सुशांत, रिया और शौविक के साथ यूरोप की ट्रिप से वापस लौटे थे।


फाइनेंस को लेकर परेशान रहते थे सुशांत
सुशांत अपने आर्थिक पहलुओं को लेकर परेशान रहते थे। उन्हें लगता था कि बहुत फालतू खर्च हो रहा है। जिसके बाद वे अक्सर मीटिंग बुलाकर अकाउंट्स की डिटेल लेते थे। मिरांडा ने यह भी बताया कि सुशांत पहले पैसों को लेकर ज्यादा सजग नहीं रहते थे।

श्रुति मोदी के कहने पर वाटर स्टोन गए थे सुशांत
सैमुअल ने यह भी बताया कि सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और रिया ने उन्हें वॉटरस्टोन क्लब में जाने की सलाह दी थी। लेकिन वहां सुशांत की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और वह बहुत बार रोते रहते थे। सैमुअल ने यह भी दावा किया है कि इस क्लब में सुशांत की बहनें भी उनसे मिलने के लिए आई थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी सैमुअल की मौत की अफवाह
कुछ दिन पहले सैमुअल के मरने की खबर भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुई थी, जिसके बाद खुद सैमुअल ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'हैलो दोस्तों, सहयोग के लिए शुक्रिया, मैं ठीक हूं और जिंदा हूं। मेरा अकाउंट कोई और इस्तेमाल नहीं कर रहा है'।

मौत की अफवाह के बाद सैमुअल ने यह पोस्ट लिखा था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैमुअल मिरांडा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर पर तकरीबन डेढ़ साल से नौकरी कर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YVjmMa
https://ift.tt/3lC2jIM

रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पांचवें दिन और गौरव आर्य से ईडी दूसरे दिन जारी रखेगी पूछताछ;

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज बारहवां दिन है। केस की सबसे अहम किरदार रिया चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर पांचवीं बार पूछताछ होगी। अबतक अभिनेत्री से 34 घंटों की पूछताछ हो चुकी है। सोमवार को उनसे 8 घंटे पूछताछ हुई। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी सीबीआई की रडार पर हैं। बता दें कि सीबीआई ने उनके पिता इन्द्रजीत और मां संध्या चक्रवर्ती से एक बार भी पूछताछ नहीं की है। दोनों पटना में दर्ज एफआईआर में नामजद हैं।

आज सुशांत के घर काम करने वाले लोगों और रिया-शोविक को आमने-सामने बैठकर पूचाताछ हो सकती है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने आज फिर एक बार गौरव आर्य को पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरव और रिया का ड्रग्स चैट सामने आने के बाद ईडी अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। ईडी ने इस केस में एक नए शख्स कुणाल जानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट में कुणाल का नाम सामने आया था।


सोमवार को हुई सीबीआई की पूछताछ
इससे पहले सोमवार को रिया के साथ उनके साथ भाई शोविक से भी पहुंचे हुई। दोनों भाई बहन से आईपीएस नुपुर शर्मा ने आमने-सामने बैठकर पूछताछ की है। इनके अलावा सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, कुक नीरज सिंह और सीए रजत मेवाती से भी पूछताछ हुई। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को रिया के ड्रग्स चैट और घर पर होने वाली पार्टिज को लेकर सवाल किये गए, जिसका वो सही से जवाब नहीं दे सकीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput CBI Inquiry Update | Rhea Chakraborty Mumbai Latest News | Central Bureau Of Investigation (CBI) Investigation Day 12th Day Today Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z944nd
https://ift.tt/3lyEkKh