जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन प्रीमियम सेडान वेंटो और हैचबैक पोलो पर फेस्टिव सीजन डिस्काउंट लेकर आई है। इस डिस्काउंट के चलते इन कार पर 1.09 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। ऐसे में आपको इस कंपनी की कार पसंद हैं तब आपके सामने इन्हें खरीदने का ये बेहतर मौका हो सकता है। आइए देखते हैं किस इन कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...
फॉक्सवैगन वेंटो के वैरिएंट पर डिस्काउंट VW वेंटो मिड स्पेक कम्फर्टलाइन (नॉन मेटैलिक) की कीमत आमतौर पर 9.99 लाख रुपए है। इस महीने जर्मन ब्रांड आपको ये कार 8.94 लाख रुपए में बेच रही है। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहक को 1.05 लाख रुपए फायदा मिल रहा है। दूसरी तरफ, कपंनी टॉप-स्पेक वेंटो हाईलाइन प्लस एमटी को 1.09 लाख रुपए कम में बेच रही है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपए है। अन्य वैरिएंट पर कोई ऑफिशियल छूट नहीं मिल रही है, वेंटो ऑटोमैटिक की कीमतों में हाल ही में संशोधन किया गया था।
वेंटो की डिस्काउंट के बाद एक्स-शोरूम कीमत
वैरिएंट
कीमत
वेंटो 1.0 TSI ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक)
8.94 लाख
वेंटो 1.0 TSI ट्रेडलाइन (मेटैलिक)
9.05 लाख
वेंटो 1.0 TSI कम्फर्टलाइन प्लस
9.99 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन
9.99 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन प्लस MT
12.08 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन प्लस AT
12.99 लाख
फॉक्सवैगन पोलो के वैरिएंट पर डिस्काउंट पोलो के तीन वैरिएंट पर कंपनी इस महीने तक ही डिस्काउंट दे रही है। इसमें एंट्री-लेवल पोलो ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक) में सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। कंपनी इस पर 29 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 5.59 लाख रुपए रह जाती है। वैसे, इसकी कीमत 5.87 लाख रुपए है। इसके साथ, मिड-स्केप पोलो कम्फर्टलाइन (नॉन-मेटैलिक) को 23 हजार रुपए कम कीमत पर 6.59 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, टॉप-स्पेक पोलो हाईलाइन प्लस को अभी 7.89 लाख रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर 20 हजार का डिस्काउंट है।
सितंबर की शुरुआत में टेक और ऑटोमोबाइल कंपनियों में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। चीनी टेक कंपनी आईटेल ने शाओमी, सिस्का और रियलमी को चुनौती देने के लिए 20 हजार एमएएच का पावरबैंक लॉन्च किया, तो ओप्पो ने चार रियर कैमरे से लैस F17 सीरीज बाजार में उतारी। सैमसंग-रियलमी और जिओनी समेत कई कंपनियों मे बाजार में स्मार्ट डिवाइस लॉन्च किए। वहीं दूसरी और ऑटो सेगमेंट में भी महिंद्रा, वेस्पा, कावासाकी और टाटा ने अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। तो आइए एक-एक बात करते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में....
1. आईटेल पावरबैंक IPP-81: कीमत 1399 रुपए
शाओमी और रियलमी को चुनौती देने के लिए चीनी कंपनी आईटेल ने 20 हजार एमएएच पावरबैंक बाजार में लॉन्च किया। टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले इस पावरबैंक की कीमत 1399 रुपए है। कॉम्पैक्ट और स्लिम डिजाइन वाले इस डिवाइस में ट्विन यूएसबी पार्ट दिए गए हैं, कंपनी का दावा है कि दोनों में ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कंपनी ने कुछ समय पहले ही 100 रुपए से 1999 रुपए कीमत की 22 गैजेट्स रेंज बाजार में पेश किए थे। पावरबैंक भी इसी रेंज का हिस्सा है। शाओमी के 20 हजार एमएएच पावर बैंक की कीमत 1599 रुपए है। आईटेल जल्दी ही टीवी सेगमेंट में भी एंट्री करने जा रही है।
2. रियलमी इलेक्ट्रिक टूथब्रश: 10 सितंबर से शुरू होगी बिक्री
रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस ब्रश में हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक मोटर, एंटीबैक्टीरिया ब्रिसल, चार डिफरेंट क्लीनिंग मोड मिलेंगे। कंपनी का ये भी दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसका बैटरी बैकअप 90 दिन का है। इस टूथब्रश की कीमत 1,999 रुपए है। कंपनी ने इसे ब्लू और व्हाइट कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है।
इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में 4 क्लीनिंग मोड दिए हैं जिसमें सेंसटिव टीथ के लिए सॉफ्ट मोड, डेली यूज के लिए क्लीन मोड, डीप क्लीनिंग के लिए व्हाइट मोड और शाइनिंग टीथ के लिए पॉलिश मोड शामिल हैं। इस टूथब्रश को कर्व्ड बॉडी का डिजाइन दिया गया है, ताकि हाथों में इसकी ग्रिप बेहतर बने। कंपनी का कहना है कि 99.99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।
3. रियलमी 7 सीरीज: चार रियर कैमरे और पंच होल डिस्प्ले मिलेगा
रियलमी ने दो स्मार्टफोन रियलमी 7 प्रो और रियलमी 7 को भारत में लॉन्च किए। दोनों फोन में चार रियर कैमरे और एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा। स्मार्टफोन में 8 जीबी तक की रैम मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह पहले फोन है जिन्होंने TUV रीनलैंड स्मार्टफोन रिलायबिलिटी वेरिफिकेशन पास किया है। जिसकी बदौलत इसमें कंफर्टेबल व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
रियलमी 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19999 रुपए है जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 21,999 रुपए खर्च करने होंगे। फोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
दूसरी ओर, रियलमी 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 16999 रुपए तक खर्च करने होंगे। फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। में आता है।
4. ओप्पो F17 सीरीज: 30 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा
ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन F17 और F17 प्रो लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही, इनमें 30 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। ओप्पो F17 प्रो में डुअल सेल्फी और F17 में सिंगल सेल्फी कैमरा दिया है।
ओप्पो F17 प्रो को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 22,990 रुपए है। इसे मैजिक ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटेलिक व्हाइट कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने F17 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस फोन को नेवी ब्लू, क्लासिक सिल्वर और डायनामिक ऑरेंज में खरादी जा सकता है।
कंपनी ने ओप्पो F17 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी बिक्री 7 सितंबर से शुरू होगी। F17 की बिक्री के बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
5. टेक्नो स्पार्क गो 2020: 6499 रु. में 5000mAh बैटरी
टेक्नो ने अपना नया अफोर्डेबल फोन स्पार्क गो 2020 को लॉन्च किया। फोन की कीमत 6499 रुपए है। इसे 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उतारा गया है। हालांकि इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में वॉटर-ड्रॉप नॉट डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। रैक्टेंगुलर शेप कैमरा सेटअप में वर्टिकल पोजीशन में दो कैमरा लेंस के साथ एक फ्लैश पिट किया गया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस है।
फोन में 5000 एमएएच बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसमें 36 घंटे का स्टैंडबाय या 24 घंटे कॉलिंग या 15.6 गेमिंग टाइम मिलेगा। एंड्रॉयड 10 बेस्ड HiOS 6.2 पर चलने वाला ये फोन मीडियाटेक हीलियो A20 से लैस है। फोन की बिक्री 7 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
6. कॉम्पैक स्मार्ट टीवी: शुरुआती कीमत 59999 रुपए
लैपटॉप बनाने वाला कॉम्पैक ब्रांड ने अपना पहला स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 59999 रुपए है जो इसके 55 इंच मॉडल की कीमत है। 65 इंच मॉडल के लिए 89999 रुपए खर्च करने होंगे। कंपनी ने बताया कि आने वाले महीने में 32 इंच और 55 इंच साइज के किफायती स्मार्ट टीवी भी लॉन्च किए जाएंगे।
एंड्रॉयड 10 पर चलने वाली इन दोनों टीवी में Ultra-HD (3840x2160 पिक्सल) QLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस भी मिलेगा, जिससे गेम्स और ऐप्स डाउनलोड किए जा सकेंगे। टीवी में 2.5 जीबी रैम और 16 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। टीवी में चार HDMI पोर्ट और तीन USB पोर्ट मिलेंगे।
7. रेडमी 9A: तीन साल तक चलेगी बैटरी
शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन रेडमी 9A लॉन्च किया। फोन के 2 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 6799 रुपए है जबकि 3 जीबी रैम के लिए 7499 रुपए खर्च करने होंगे, दोनों में ही 32 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। यह तीन कलर मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी-ब्लू कलर में उपलब्ध है। यह एमआई डॉट कॉम, अमेजन, एमआई होम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
MIUI 12 बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर काम करने वाला रेडमी 9, 6.53 इंच के एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
रेडमी 9 में 5000 एमएएच बैटरी है, जिसमें 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें इन्हेंस्ड लाइफ-स्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत तीन साल तक बिना किसी परेशानी के काम करेगी।
8. गैलेक्सी जेड फोल्ड 2: सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी फोल्ड सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का तीसरा ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें फोल्डिंग स्क्रीन दी है। कंपनी ने इसे अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2020 में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1999 डॉलर (करीब 1,46,000 रुपए) तय की गई है।
फोन में 6.2 इंच का इनफिनिटी-ओ कवर स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो अनफोल्ड होने के बाद 7.6-इंच की स्क्रीन में कन्वर्ट हो जाता है। फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड वन यूआई 2.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें ऑक्ट-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर दिया है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉम्बिनेशन के साथ दिया है। फोन को 512GB स्टोरेज वैरिएंट में भी खरीदा जा सकता है।
9. हेडफोन और स्पीकर की बड़ी रेंज के साथ इडिक्ट की भारतीय बाजार में एंट्री
इंडियन इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड बोट ने अमेजन पर अपने सब-ब्रांड इडिक्ट (Edict) को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'मेड फॉर अमेजन' नाम दिया है। कंपनी ने वायरलेस हेडफोन और स्पीकर की बड़ी रेंज लॉन्च की है। इसके वायर्ड ईयरफोन की कीमत 299 रुपए से शुरू है। वहीं, वायरलेस ईयरफोन की कीमत 1,299 रुपए से शुरू है। ये देश के सस्ते ऑडियो प्रोडक्ट की लिस्ट में भी शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज पर 3.5 घंटे का बैकअप देते हैं। वहीं, इसे केश की मदद से तीन बार एडिशनल चार्ज कर सकते हैं। इसमें 8mm डायनामिक ड्राइवर और चार्जिंग केस में डिजिटल डिस्प्ले इंडिकेटर दिया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 5.0 दिया है। इसमें टच कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया है।
ऑटो सेगमेंट ने लॉन्च हुए ये प्रोडक्ट
10. टाटा हैरियर XT+
टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलप मिड-साइज एसयूवी हैरियर का नया XT+ वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपए है। खासबात बात यह है कि इसमें पैनोरामिक सनरूफ मिलेगा। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस टाटा नेक्सन लाइनअप का किफायती XM(S)वैरिएंट लॉन्च किया था।
कंपनी का है कि इंट्रोडक्टरी प्राइस हैरियर के बीएस 6 वैरिएंट को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स को सेलीब्रेट करने के लिए रखा गया है। अक्टूबर 2020 से इसकी कीमतें बढ़ा दी जाएगी।
यह पांच-सीटर एसयूवी जनवरी 2019 से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है और यह ब्रांड की बेस्ट सेलर कार में से एक है। फ्लैगशिप एसयूवी ओमेगा-एआरसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले लैंड रोवर के D8 आर्किटेक्चर से डिराइव्ड है और इम्पैक्ट डिज़ाइन 2.0 फिलॉसाफी को ले जाने वाला पहला टाटा मॉडल है।
11. वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज: 125 सीसी औ 150 सीसी इंजन में उपलब्ध
इटली की पियाजियो कंपनी ने भारत में अपने नए प्रीमियम स्कूटर को लॉन्च किया। स्कूटर का नाम है रेसिंग सिक्टीज़। भारत में इसे दो इंजन ऑप्शन (125 सीसी औ 150 सीसी) में बेचा जाएगा। 125 सीसी मॉडल की कीमत 1.19 लाख रुपए है तो 150 सीसी मॉडल की कीमत 1.32 लाख रुपए है (दोनों एक्स-शोरूम कीमतें)।
रेट्रो डिजाइन वाले इस स्कूटर में कई मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे, जैसे विंडस्क्रीन, एलईडी लाइट्स, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डे टाइम रनिंग लाइट्स, चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन।
दोनों ही मॉडल वेस्पा SXL ट्रिम के 125 सीसी औ 150 सीसी बीएस 6 स्कूटर पर बेस्ड हैं। 150 सीसी इंजन में 149 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है, जो 7600 आरपीएम पर 10.5 पीएस का पावर और 5500 आरपीएम पर 10.6 एनएम का टॉर्क मिल जाता है।
12. टाटा नेक्सन XM(S): इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस नेक्सन का किफायती मॉडल
टाटा ने अपनी पॉपुलर क्रॉस-ओवर नेक्सन का नया XM(S) वैरिएंट लॉन्च किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.36 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि कीमत के हिसाब से यह इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस नेक्सन लाइनअप का सबसे किफायती वैरिएंट है।
XM(S) में XM ट्रिम जैसे इक्विपमेंट्स से साथ कुछ एडिशनल फीचर्स भी मिलते हैं। सनरूफ के अलावा नए वैरिएंट में ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेड-लैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, कनेक्ट-नेक्स्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम बाय हरमन, मल्टी-ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट) शामिल हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल-होल्ड कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम विद इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल है।
इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस का पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 110 पीएस का पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
13. कावासाकी वल्कन एस: कीमत 5.79 लाख रुपए
कावासाकी ने अपने मिडिलवेट क्रूजर 'वल्कन एस' के बीएस 6 वर्जन को 5.79 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। बीएस 6 में अपग्रेड होने के कारण यह पहले से 35,000 रुपए तक अधिक महंगी हो गई है। यह एकमात्र मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रेस्टोन कलर में उपलब्ध होगी।
वल्कन एस देश में कावासाकी की पहली और एकमात्र क्रूजर मोटरसाइकिल है और यह लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन 649 सीसी मोटर से लैस है, जो 7500 आरपीएम पर 61 पीएस का पावर और 6600 आरपीएम पर 62.4 एनएम टॉर्क जनरेट करती है।
कावासाकी वल्कन एस एक स्पोर्टी क्रूजर है, जिसमें लो स्लंग प्रोफाइल, अलॉय व्हील्स और ऑफ-सेट मोनो-शॉक दिया गया है। मोटरसाइकिल में एर्गो-फिट फीचर है, जिससे राइडर ऑप्टिमल राइडिंग पोजिशन के लिए हैंडल, फुटपेग और सीट को एडजस्ट कर सकता है।
14. महिंद्रा ने BS6 XUV500 डीजल का ऑटोमैटिक वैरिएंट किया लॉन्च, इसमें तीन वैरिएंट आएंगे
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर XUV500 एसयूवी डीजल का ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी को एक्स-शोरूम कीमत 15.65 लाख रुपए है। कंपनी ने इसके तीन वैरिएंट W7, W9 और W11 (O) लॉन्च किए हैं। बता दें कि इस गाड़ी में BS6 2.2-लीटर का इंजन दिया है, जो 6 स्पीड गियर-बॉक्स के साथ लैस है। इस गाड़ी की कीमत मैनुअल गियर-बॉक्स की तुलना में 1.21 लाख रुपए तक ज्यादा है।
महिंद्रा की गाड़ी में वही डीजल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल वैरिएंट में दिया है। यानी इसमें BS6 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा जो 153 hp का पावर के साथ 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये 6 स्पीड गियर-बॉक्स से लैस है। हालांकि, तीनों ऑटोमैटिक वैरिएंट में आपको 4-व्हील ड्राइव का ऑप्शन नहीं मिलेगा।
रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस ब्रश में हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक मोटर, एंटीबैक्टीरिया ब्रिसल, चार डिफरेंट क्लीनिंग मोड मिलेंगे। कंपनी का ये भी दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसका बैटरी बैकअप 90 दिन का है।
रियलमी M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत इस टूथब्रश की कीमत 1,999 रुपए है। इसकी पहली सेल 10 सितंबर को 12PM पर होगी। टूथब्रश को फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसे ब्लू और व्हाइट कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है।
रियलमी M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश के फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में 4 क्लीनिंग मोड दिए हैं जिसमें सेंसटिव टीथ के लिए सॉफ्ट मोड, डेली यूज के लिए क्लीन मोड, डीप क्लीनिंग के लिए व्हाइट मोड और शाइनिंग टीथ के लिए पॉलिश मोड शामिल हैं। इस टूथब्रश को कर्व्ड बॉडी का डिजाइन दिया गया है, ताकि हाथों में इसकी ग्रिप बेहतर बने।
कंपनी का कहना है कि 99.99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसका ब्रिसल ब्लू इंडीकेटर के साथ आता है। जैसे ही ब्रश के हेड का कलर हल्का होने लगे तब इसे चेंज करना होगा। ब्रश का हेड 3.5mm पतला है, जो मुंह के हर हिस्से तक आसानी से पहुंच सकता है। ब्रश पूरी तरह मेटल फ्री है जिससे मुंह के अंदर किसी तरह की चोट लगने का खतरा नहीं होता।
टूथब्रश में हाई फ्रीक्वेंसी मोटर दी है, जो एक मिनट में 34,000 टाइम तक वाइब्रेट होती है जिससे दांतों की बेहतर सफाई होती है। ये ब्रश को 10 डिग्री तक स्विंग हो जाता है, जिससे ये मुंह के हर हिस्से तक आसानी से पहुंच जाता है।
टूथब्रश में 800mAh की बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि ये 4.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जिसके बाद इसे 90 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे 5 मिनट चार्ज करके इसे दो दिन तक इस्तेमाल कर पाएंगे। ये ब्रश वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
बिजी शेड्यूल के बीच कार वॉश करवाने के लिए अलग से समय निकालना और कार धुलवाने के लिए वॉशिंग सेंटर पर घंटों इंतजार सर दर्द वाला काम है। अगर आप भी कार वॉश करवाने के लिए वॉशिंग सेंटर पर जाने से पहले दस बार सोचते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक ऐसा प्रोडक्ट लेकर आए हैं, जो न सिर्फ कार और बाइक धोने में आपकी मदद करेगा बल्कि घर की साफ-सफाई में भी मदद करेगा और आपके समय की भी बचाएगा। तो चलिए शुरू करते हैं....
1500 से शुरू हो जाती है इनकी कीमत
हम बात कर रहे हैं मैनुअल कार वॉशर की। इसे हाई प्रेशर पोर्टेबल कार वॉशर भी कहते हैं। बाजार में यह कई शेप और साइज में उपलब्ध है। कुछ में सिलेंड्रिकल शेप मिल जाता है, जो कुछ में ट्रॉली नुमा शेप मिलता है। आज हम बात कर रहें हैं मैनुअल कार वॉशर की, जिस चलाने के लिए न बैटरी और इलेक्ट्रिक पावर देने की जरूरत पड़ती है, न ही इसे रनिंग वॉटर देना पड़ता है। यह 8 लीटर, 14 लीटर और 25 लीटर साइज या उससे ज्यादा कैपेसिटी वाली मॉडल में भी उपलब्ध है।
अमेजन पर 8 लीटर कैपेसिटी वाले मैनुअल कार वॉशर की कीमत 1500 रुपए से शुरू हो जाती है। कैपेसिटी और फीचर्स के हिसाब से इसकी कीमत बढ़ती जाएगी। अगल बात करें मैनुअल कार वॉशर की तो इसके साथ एक लंबा से पाइप और नोजल मिलता है। इसके ऊपर एक पंप हैंडल मिल जाता है, जिससे इसमें प्रेशर जनरेट कर हाई प्रेशर में घर पर ही कार धो सकते हैं। इसमें उठा कर कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
यह मैनुअल कार वॉशर है। इसे किसी भी तरह का पावर देने की जरूरत नहीं पड़ती। हाथ से पंप करके इसमें प्रेशर जनरेट किया जाता है।
कैसे करता है काम 1. मैनुअल कार वॉशर को यूज करने बेहद आसान है। इसे बैटरी या इलेक्ट्रिसिटी से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले ऊपर दिए हैंडल को घूमा कर निकला लीजिए। सुनिश्चित करें कि हैंडल बाहर निकालते समय सफेद कलर का पंप भी हैंडल के साथ बाहर आ जाए। 2. पंप निकालने के बाद इसमें पानी भरना है लेकिन पानी भरते समय याद रखे कि पूरा नहीं भरना है। इसमें सिर्फ 75 फीसदी या तीन-चौथाई पानी भरना है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेशर बनाने के लिए इसमें थोड़ी जगह होनी चाहिए। 3. तीन-चौथाई पानी भरने के बाद पंप लगाकर टाइट कर दें। अब ऊपर दिए हैंडल से इसमें प्रेशर जनरेट करें। प्रेशर जनरेट करने के लिए 15 से 20 बार इसे पंप कर। ऐसा करने से सिलेंडर के अंदर प्रेशर बन जाएगा और पंप हार्ड हो जाएगा। हार्ड हो जाने पर पंप अंदर दबाकर इसे सिरे को लॉक कर दें। 4. इसके बाद नोजल के आगे एक छोटा सा एक्सटेंशन लगा दें। इसे एक्सटेंशन को रोटेट करने पर अलग-अलग तरह की स्प्रे मिलेगा। लगातार स्प्रे करने के लिए इसके स्प्रिंग बटन को लॉक भी कर सकते हैं ताकि बार-बार बटन दबाने की जरूरत न पड़े। नोट- अगर शैंपू यूज करना चाहते हैं तो जार में सिर्फ एक-चौथाई पानी भरकर उसमें 10 एमएल कार शैंपू डालें और पंप से प्रेशर बनाकर स्प्रे करें। शैंपू को कार पर अच्छी तरह से स्प्रे करने के बाद जार को अच्छी तरह से धो लें और फिर सादा पानी भरें। नोट- शैंपू खरीदते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वो पेंट फ्रेंडली हो, नहीं हो कलर को नुकसान पहुंच सकता है। 5. इस प्रोडक्ट के साथ सफाई करने के लिए एक ब्रश भी मिलता है, जो मुलायम होता है और पेंट को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसे मेन नोजल से अटैच किया जा सकता है। इससे फायदा यह होगा कि जैसे ही आप स्प्रे करेंगे, ब्रश के जरिए पानी निकलेगा। वॉशिंग के बाद साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर क्लॉथ भी मिलता है, जिससे गाड़ी में स्क्रैच नहीं लगता। इसका बॉडी एबीएस प्लास्टिक से बनी होती है, जो आसानी से नहीं टूटती।
यह भी पोर्टेबल कार वॉशर का एक मॉडल है। इसे कार की बैटरी से पावर देना होता है, इस तरह के वॉशर में व्हील्स लगे होते है, जिन्हें कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
नोट- अगर आपको यह नहीं खरीदना है तो मार्केट में कई तरह के अन्य मॉडल भी उपलब्ध है, जिसमें बैटरी से चलने वाले या इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले मॉडल भी शामिल हैं। अलग-अलग तरह के मॉडल, फीचर्स और साइज के हिसाब से ई-कॉमर्स साइट पर 15 हजार रुपए कीमत तक के कार वॉशर उपलब्ध हैं।
भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। डैम फुल हो गए हैं तो नदी नाले उफान पर है। पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों के वाहन डूब गए हैं। अगर आप भी इन्हीं हालात से गुजर रहे हैं या आपकी गाड़ी में भी पानी भर गया है तो आपको सबसे पहले क्या करना और क्या नहीं करना है, यह जानने के लिए हमने ऑटो एक्सपर्ट और कुछ इंश्योरेंस एजेंट्स से बात की....
अगर गाड़ी का इंजन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस है तो....
इंश्योरेंस एजेंट ने बताया कि अगर आपकी गाड़ी का इंजन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस हैं और गाड़ी डूब गई है, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। बस गाड़ी में चाबी न लगाएं न ही उसे स्टार्ट करने की कोशिश करें।
अगर आपने गलती से भी गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की तो आपके सामने एक दूसरी मुसीबत खड़ी हो जाएगी। क्योंकि अगर आपने इग्निशन ऑन किया तो कचड़ा इंजन के अंदर जा सकता है और इस स्थिति में आपको क्लेम नहीं मिलेगा। ऐसे स्थिति में जब सर्वेयर इंजन का मुआयना करेगा और इंजन में उसे किसी प्रकार का कचड़ा दिखा या ये पता लगा कि गाड़ी का इग्निशन ऑन किया गया था, तो वो क्लेम रिजेक्ट कर देगा। क्योंकि इग्निशन ऑन करने पर ही इंजन के अंदर कचड़ा जाता है। इसलिए बेहतर होगा किया गाड़ी किसी रिकवरी व्हीकल या टोइंग व्हीकल से सीधे सर्विस सेंटर लें जाएं या सर्विस सेंटर वालों से संपर्क कर उन्हें ले जाने के लिए कहें।
अगर इंश्योरेंस न हो तो...
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर बात करें गाड़ी पूरी तरह से डूब गई है, आपकी गाड़ी का फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस नहीं था सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस था। तो इस कंडीशन में भी गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश नहीं करनी है, वरना ये कोशिश आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि डूब जाने के बाद सबसे ज्यादा असर गाड़ी के इंजन और इलेक्ट्रिकल्स पर पड़ता है। ऐसे में कार स्टार्ट करने की कोशिश काम और खराब कर सकती है।
मुमकिन हो तो सबसे पहले गाड़ी की बैटरी अलग कर दें। क्योंकि बंद गाड़ी में इंजन को नुकसान पहुंचने की गुंजाइश कम हो जाती है। बैटरी हटाने से इलेक्ट्रिकल्स सिस्टम काम नहीं करेंगे और शॉर्ट सर्किट होने की चांस भी कम हो जाएगा।
चूंकि गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है तो सारा खर्चा आपको ही उठाना है, ऐसे में गाड़ी को टोइंग व्हीकल की मदद से अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर ले जाएं, लेकिन एक ही सर्विस सेंटर पर जाकर डिसीजन न लें, कम से कम दो सर्विस सेंटर पर जाकर ओपिनियन लें या किसी भरोसमंद मैकेनिक से भी दिखवाएं और तब कोई डिजीसन लें। उदाहरण के तौर पर कोई बीमार पड़ता है, तो डॉक्टर को दिखाता है और डाउट लगने पर दूसरे डॉक्टर से भी सलाह लेता है। यही बात गाड़ियों के मामले में भी लागू होती है। हो सकता है कि एक एजेंसी बहुत ज्यादा डैमेज होने की बात कहकर आप को 70 हजार का खर्च बता दे, वहीं दूसरा 40-50 हजार में काम कर दें। इस स्थिति में आपका वाहन टो कराने का खर्चा व्यर्थ नहीं जाएगा।
एक्सपर्ट ने बताया कि इंजन में एक प्रकार की सीलिंग होती है, जिससे पानी इंजन के अंदर नहीं जाता या चले भी जाता है तो बेहद कम, सर्विसिंग के दौरान इसे बाहर निकाला जा सकता है और ज्यादा नुकसान नहीं होगा। लेकिन इग्निशन ऑन करने पर एयर फिल्टर या सायलेंसर के जरिए इंजन में पानी चले जाता है, जिससे पिस्टन में गैप आ सकता है, यानी नुकसान बड़ा हो सकता है।
नोट- एक्सपर्ट ने सलाह दी कि यदि आप ऐसे इलाके में रह रहे हैं, जहां हर बारिश में बाढ़ की स्थिति बना जाती है, तो जीरो डेप्थ इंश्योरेंस के साथ वॉटर डैमेज या इंजन प्रोटेक्शन और कंज्यूमेबल प्रोटेक्शन जरूर लें और टेंशन फ्री रहें। नोट- सभी पॉइंट्स ऑटो एक्सपर्ट नीरज उपाध्याय और इंश्योरेंस एजेंट सुंदर चंद्र से बातचीत के आधार पर
फॉर्च्यून मैगजीन की '40 अंडर 40' की लिस्ट में इस बार अंबानी परिवार के दो सदस्यों का नाम शामिल किया गया है। इसमें अरबपति मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चे ईशा और आकाश अंबानी का नाम है। इसके अलावा इस लिस्ट में एजुकेशन टेक स्टार्टअप बायजू के संस्थापक बायजू रविंद्रन का नाम भी शामिल है।
फॉर्च्यून ने इस लिस्ट में फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स और मीडिया एवं एंटरटेनमेंट की कैटेगरी शामिल हैं। ईशा और आकाश का नाम टेक्नोलॉजी कैटेगरी में है। बता दें कि इस लिस्ट में हर कैटेगरी में दुनिया की 40 ऐसी हस्तियों को शामिल किया गया है जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है।
कोरोना ने बदला काम का तरीका
फॉर्च्यून मैगजीन ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी ने लोगों के काम करने और सोशलाइज करने के तरीके में बदलाव लाया है। इस समय एग्जीक्यूटिव ने अपने कारोबार को चलाने के रास्ते में पैदा हुई चुनौतियों से जूझते हुए एंप्लॉइज को सहयोग उपलब्ध कराने और सशक्त बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए। इस बदलाव की लहर को दर्शाने के लिए मैगजीन ने इस साल की 40 अंडर 40 लिस्ट में बदलाव करने का फैसला किया. हमने ज्यादा बड़ा होने और ज्यादा व्यापकता के साथ सर्च की जरूरत महसूस की है।
जियो को आगे बढ़ाने में अहम रोल है ईशा और आकाश का
फॉर्च्यून के मुताबिक, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने रिलायंस के टेलीकाम इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के साथ 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी के लिए 5.7 बिलियन डॉलर की डील को भी सफलतापूर्वक पूरा किया।
फॉर्च्यून ने लिखा है कि इंटेल, क्वालकॉम और गूगल जैसी कंपनियों को रिलायंस के साथ जोड़ने और उनसे निवेश लाने का काम भी इन्हीं दोनों के नेतृत्व में पूरा हुआ। इतना ही नहीं फॉर्च्यून पत्रिका के मुताबिक, ईशा और आकाश की जियोमार्ट को लॉन्च करने में भी महत्वपूर्ण रोल रही है। आज जियोमार्ट पर डेली 2.5 लाख के आसपास ऑर्डर मिल रहे हैं।
फॉर्च्यून मैगजीन ने की बायजू रविंद्रन की सराहना
बायजू रविंद्रन को लेकर फॉर्च्यून ने कहा कि उन्होंने दुनिया को बताया है कि कैसे बड़े पैमाने पर एक सफल ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी का निमार्ण किया जा सकता है। बायजू जो कि भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है।
लॉकडाउन में इस ऐप के जरिए लाखों छात्र महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए तैयारी और पढ़ाई कर रही है।2011 में शुरू हुई बायजू अब तक 1 अरब डॉलर से अधिक फंडिंग जुटा चुकी है और 10 अरब डॉलर से ज्यादा की कंपनी बन चुकी है।
शाओमी इंडिया के सीईओ मनु कुमार जैन को भी मिली जगह
फॉर्च्यून की '40 अंडर 40 लिस्ट' की इस बार शाओमी इंडिया के मनु कुमार जैन का नाम शामिल किया गया है। शाओमी ने 2014 में अपने भारतीय कारोबार संभालने के लिए मनु जैन को नियुक्त किया था।
लॉकडाउन में सिनेमा हॉल बंद रहें और लोगों ने फोन पर ही वेब सीरीज और मूवी देखकर अपना मनोरंजन किया। लेकिन फोन की स्क्रीन छोटी होती है ऐसे में मूवी देखना का वैसा एक्सपीरियंस नहीं मिल पाता जैसा किसी बड़ी स्क्रीन जैसे टैबलेट या लैपटॉप या फिर टीवी पर मिलता है। साथ ही लगातार फोन की स्क्रीन पर देखने से आंखों पर भी बुरा असर पड़ने लगता है, जिसके लक्षण कुछ समय बाद ही नजर आने लगता है। लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप फोन पर वेब सीरीज, मूवीज या यूट्यूब वीडियो देखना पसंद करते हैं और बड़ी स्क्रीन जैसे टैबलेट खरीदने के लिए बड़ा इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहते, तो हम आपके लिए एक सस्ता गैजेट लेकर आए हैं, जो चंद सेकंड में आपके फोन की स्क्रीन दो से तीन गुना तक बड़ा कर देगा और आपकी अनमोल आंखें भी सुरक्षित रहेंगी.. तो चलिए शुरू करते हैं...
दो से तीन गुना तक बड़ी हो जाएगी फोन स्क्रीन
इस छोटे और सस्ते डिवाइस का नाम है मोबाइल स्क्रीन मैग्निफायर। कुछ इसे F2 स्क्रीन, स्क्रीन एक्सपेंडर कहते हैं तो कई जगह इसे स्क्रीन इनलार्जर और स्क्रीन एम्पलीफायर के नाम से बेचा जाता है।
बाजार में इसकी काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। यह इतना किफायती है कि आपकी जेब पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। कुछ कंपनियां इसमें 3D एक्सपीरियंस मिलने का भी दावा करती हैं।
वर्तमान में बॉक्सनुमा शेप का स्क्रीन मैग्निफायर और एक नोटबुक की तरह फोल्ड होने वाला फोल्डेबल स्क्रीन एक्सपेंडर समेत कई तरह के मैग्निफायर बाजार में उपलब्ध है।
बॉक्सनुमा साइज के स्क्रीन मैग्निफायर को खोलने पर पीछे की तरफ एक गैप मिलता है, जिसमें फोन फिट किया जाता है। इसमें 4.7 इंच से 5.5 इंच तक का फोन लगा सकते हैं।
इसमें आगे की तरफ एक प्लास्टिक ग्लास लगा होता है, जो कॉन्वेक्स लेंस का काम करता है, कॉन्वेक्स लेंस किसी भी छोटे ऑब्जेक्ट को बड़ा करके दिखता है। बाहर की पूरी बॉडी फाइबर से बनी होती है, जिसकी बिल्ट-क्वालिटी बहुत ज्यादा अच्छी तो नहीं लेकिन ठीक ठाक मिल जाती है। कीमत की बात करें तो 300 रुपए से कम में ई-कॉमर्स साइट पर कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। लोकल शॉप से खरीदने पर यह और सस्ता मिल सकता है।
अगर बॉक्सनुमा स्क्रीन मैग्निफायर नहीं लेना चाहते, तो नोटबुक जैसा फोल्ड होने वाला फोल्डेबल मैग्निफायर भी खरीदा जा सकता है। इसमें 12 इंच से 14 इंच तक स्क्रीन साइज मिल जाता है। यह मोबाइल की स्क्रीन को 3 से 5 गुना तक बढ़ा देते हैं। ई-कॉमर्स पर यह भी 300 रुपए से कम में मिल जाएगा।
स्क्रीन मैग्निफायर के फायदे और नुकसान
इसका फायदा यह है कि यह प्रोडक्ट फोन की स्क्रीन को दो से पांच गुना तक बढ़ा देता है, जिसमें वीडियो देखने का अच्छा अनुभव मिलता है। हालांकि इसे फोन की स्क्रीन क्वालिटी से कम्पेयर नहीं किया जा सकता। यह पोर्टेबल और लाइटवेट है, इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है, फोल्ड करके इसे आसानी से बैग में रखा जा सकता है। दूसरा फायदा यह भी है कि इससे आंखों को न के बराबर नुकसान पहुंचता है।
नुकसान की बात करें जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं कि पिक्चर क्वालिटी से थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना होगा। मोबाइल स्क्रीन जैसे क्वालिटी नहीं मिलेगी। दूसरा नुकसान यह है कि इसमें सामने से देखने पर ही सही दिखाई देता है, साइड से देखने पर वीडियो ब्लर दिखाई देता है।
अक्सर कई लोग हमारा फोन मांग लेते हैं और जिस काम के लिए फोन लेते हैं उसे छोड़कर दूसरी चीजें (जैसे फोटो-वीडियो) खंगालने लगते हैं, ऐसे में अगर किसी को फोन देते वक्त यह डर बना रहता है कि कोई आपका पर्सनल डेटा न देख ले या आपका निजी डेटा किसी गलत हाथ में न लग जाए, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों या अन्य किसी व्यक्ति को बिंदास होकर फोन दे सकेंगे। आपके फोटो-वीडियो न सिर्फ सुरक्षित रहेंगे बल्कि आप जो ऐप खोल कर देंगे, दूसरा यूजर उसके अलावा कुछ भी एक्सेस नहीं कर पाएगा। अगर वो देखने की कोशिश भी करता है, तो तमाम कोशिशें करने के बाद थक-हार कर आपका फोन वापस लौटा देगा।
तो चलिए शुरू करते हैं....
1. सबसे पहले फोन की सेटिंग्स (Settings) में जाएं।
2. सेटिंग्स में जाने के बाद सिक्योरिटी (Security) पर क्लिक करें। नोट- कुछ फोन्स में यह Biomertrics And Security नाम से भी हो सकता है।
3. सिक्योरिटी में जाकर स्क्रीन पिनिंग (Screen Pinning) ऑप्शन देखें। नोट- कुछ फोन्स में स्क्रीन पिनिंग ऑप्शन, Others Security Settings में जाकर ढूंढा जा सकता है।
4. 'स्क्रीन पिनिंग' ऑप्शन ढूंढ पर उसे ऑन कर दें। साथ ही 'Lock The Device When Screen Pinning is Cancelled' या 'Ask For Patten Before Unpinning' ऑप्शन भी ऑन कर दें।
5. इसके बाद रिसेंट बटन को क्लिक कर, जिस ऐप को दिखना चाहते हैं, उसके आइकन पर या उसके सेटिंग पर क्लिक करें।
6. क्लिक करते ही पिन दिस ऐप (Pin This App) का ऑप्शन सामने आएगा, उस पर भी क्लिक करें।
7. पिन कर क्लिक करते ही 'स्क्रीन इज लॉक' का मैसेज दिखाई देगा। इसका मतलब यह है कि उस ऐप के अलावा अन्य व्यक्ति कुछ और नहीं कर पाएगा। बैक, मेन्यू समेत सभी बटन इन-एक्टिव हो जाएंगे। इस स्थिति में अगर कोई कॉल आता है वो वह बैक स्क्रीन पर बजता रहेगा, यूजर उसे रिसीव नहीं कर पाएगा। अगर फोन लॉक भी करता है, तो अनलॉक करने पर वापस उसे वहीं स्क्रीन दिखाई देगी।
इसे हटाने का तरीका क्या है 8. इस सेटिंग से बाहर निकलने के लिए, यूजर रिसेंट बटन और बैक बटन, दोनों को एक साथ दबाए। ऐसे करने से फोन लॉक स्क्रीन पर चला जाएगा। उसके बाद यूजर पैटर्न, पासवर्ड, पिनकोड (जिस भी तरीके से फोन लॉक किया हो) डालकर फोन अनलॉक कर सकेगा। ऐसे करने से फोन वापस मेन स्क्रीन पर चला जाएगा।