Monday, 31 August 2020

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने टेस्ला के को-फाउंडर एलन मस्क, मुकेश अंबानी फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंचे

दुनियाभर के शेयर बाजारों में चल रही उथल-पुथल के कारण अमीरों की सूची में बड़ा बदलाव आया है। शेयरों में आए उछाल की बदौलत इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के को-फाउंडर और सीईओ एलन मस्क दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ 115 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। एलन मस्क ने फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को पछाड़कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 111 बिलियन डॉलर है।

इस साल 87.8 बिलियन डॉलर बढ़ी मस्क की नेटवर्थ

साल 2020 एलन मस्क के लिए काफी लकी साबित हो रहा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इस साल अब तक मस्क की नेटवर्थ में 87.8 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। यह सब शेयरों में तेजी की बदौलत हुआ है। 2020 में अब तक टेस्ला के शेयरों में करीब 500 फीसदी का उछाल आ चुका है। इसके अलावा भारी भरकम सैलरी पैकेज से भी मस्क को फायदा हुआ है। यदि टेस्ला इस साल सभी लक्ष्यों को पूरा कर लेती है तो मस्क को 50 बिलियन डॉलर की सैलरी मिलेगी।

पिछले सप्ताह ही सेंटीबिलेनियर क्लब में शामिल हुए थे मस्क

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पिछले सप्ताह ही सेंटीबिलेयर (100 करोड़ डॉलर) क्लब में शामिल हुए थे। इस क्लब में शामिल होने वाले मस्क दुनिया के चौथे व्यक्ति हैं। मस्क से पहले सेंटीबिलेनियर क्लब में केवल मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स शामिल थे। शेयरों में आई तेजी की बदौलत टेस्ला की मार्केट वैल्यू 464 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है और उसने दिग्गज रिटेल समूह वॉलमार्ट इंक को पछाड़ दिया है।

मुकेश अंबानी फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंचे

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 79.8 बिलियन डॉलर रह गई है। इस इंडेक्स में मुकेश अंबानी चौथे स्थान तक पहुंच चुके हैं। 28 जुलाई को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 81.9 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई थी। यह अब तक का उच्चतम स्तर था। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट 82.5 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर काबिज हैं।

मैकेंजी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर महिला बनीं

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मैकेंजी की नेटवर्थ 66.4 बिलियन पर पहुंच गई है। 50 वर्षीय स्कॉट की अमेजन डॉट कॉम में 4 फीसदी हिस्सेदारी है। स्कॉट को यह हिस्सेदारी तलाक के मुआवजे के रूप में मिली थी।

ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

नामनेटवर्थ
जेफ बेजोस202
बिल गेट्स125
एलन मस्क115
मार्क जुकरबर्ग111
बर्नार्ड अर्नाल्ट85.7
वॉरेन बफेट82.5
स्टीव बॉल्मर80.8
मुकेश अंबानी79.8
लैरी पेज77.3
सर्जे ब्रिन74.9

नोट: नेटवर्थ बिलियन डॉलर में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पिछले सप्ताह ही सेंटीबिलेनियर क्लब में शामिल हुए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdkjUS

सैमसंग ने गैलेक्सी M51 को लिस्टेड किया, इसमें 7000mAh की बैटरी और 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन

कोरियन कंपनी सैमसंग भारतीय बाजार में सबसे पावरफुल बैटरी वाला गैलेक्सी M51 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को लिस्टेड किया है। फोन में पंच होल डिस्प्ले के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। ये 25 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

कंपनी इस फोन का टीजर अमेजन पर भी कर चुकी है। खबरों की मानें, तो ये स्मार्टफोन सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। अभी इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्स M51 की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M51 फोन को जर्मनी में लॉन्च कर चुकी है। वहां की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इस फोन की कीमत EUR 360 (करीब 31,500 रुपए) है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया है। वहां इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसे 25,000 से 30,000 रुपए के करीब लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी M51 का स्पेसिफिकेशन
जर्मनी में लॉन्च हुए फोन में 6.7-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED+ इनफिनिटी-O डिस्पेल दिया है। डिस्प्ले के सेंटर में पंच-होल दिया है, जहां पर सेल्फी कैमरा को फिक्स किया गया है। फोन में ऑक्टो-कोर प्रोसेसर दिया है। हालांकि, कंपनी ने चिपसेट के नाम की जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड वनयूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी है, जो 25 वॉट की क्विक-चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये स्मार्टफोन सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकता है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GhsaFB
via IFTTT

बाइडेन ने कहा- ट्रम्प आग से लड़ने के बजाए उसे देखना पसंद करते हैं, ट्रम्प का जवाब- बाइडेन दंगाइयों के साथ मिले हैं

अमेरिका में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, आरोपों का दौर तेज हो गया है। अब ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड में हुई हिंसा पर राजनीति शुरू हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन एक-दूसरे को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बीबीसी की खबर के मुताबिक बाइडेन ने पिट्सबर्ग में अपनी कैम्पेन स्पीच के दौरान कहा, ‘‘आग जल रही है और हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है जो आग की लपटों से लड़ने के बजाए उसे देखना पसंद करता है। लेकिन, हमे जलना नहीं है, हमें निर्माण करना है।’’

बाइडेन दंगाइयों से मिले हुए हैं: ट्रम्प
ट्रम्प ने यह भी कहा कि हिंसा और विनाश की जो लहर हमने देखी है, वह ज्यादातर बाइडेन की पार्टी के नेतृत्व वाले राज्यों में हुई है। डेमोक्रेटिक पार्टी आग में घी डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दंगाई और बाइडेन एक तरफ हैं।

ट्रम्प ने कहा- एक घंटे में पोर्टलैंड की समस्या निपटा दूंगा
ट्रम्प ने कहा कि कई शहरों से करीब 200 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वह एक घंटे में पोर्टलैंड की समस्या निपटा सकते हैं, लेकिन वहां के मेयर तैयार नहीं है। शायद इसके पीछे राजनीतिक कारण है।

शनिवार रात हुई थी हिंसा
पोर्टलैंड में शनिवार रात ब्लैक लाइव्स मैटर के प्रदर्शनकारी और ट्रम्प समर्थक आमने सामने आ गए थे। इस दौरान हुई हिंसा में एक ट्रम्प समर्थक की मौत हो गई थी। ट्रम्प ने इस रैली में शामिल लोगों को महान देशभक्त बताया है। उन्होंने शहर के डेमोक्रेटिक मेयर को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से चल रहे प्रदर्शन
25 मई को अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से पोर्टलैंड पुलिस क्रूरता और नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शनों का एक प्रमुख स्थान बन गया है। ट्रम्प ने रविवार को हिंसा में मारे गए व्यक्ति का नाम लिखते हुए उन्होंने ट्वीट किया," रेस्ट इन पीस, जे"। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मारे गए व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है।

ट्रम्प ने पोर्टलैंड के मेयर को मूर्ख कहा
ट्रम्प ने पोर्टलैंड में हुई हिंसा पर वहां के मेयर टेड व्हीलर को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पोर्टलैंड एक मूर्ख मेयर के रहते कभी नहीं ठीक हो सकता। उन्होंने कहा कि अगर मेयर हालात नहीं संभाल पाते तो हमको आना होगा। ट्रम्प मंगलवार को विस्कांसिन के केनोशा शहर भी जा सकते हैं। यहां पर पुलिस ने एक अश्वेत जैकब ब्लेक को हाल ही में सात गोलियां मारी थीं।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:कई राज्यों में बैलेट से वोट देने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख चुनाव के करीब तक, वोटों के रद्द होने का खतरा

2. अमेरिका में हिंसक हुआ प्रदर्शन:पोर्टलैंड में प्रदर्शनकारी और ट्रम्प समर्थक आमने-सामने आए, गोली लगने से एक की मौत; दो और राज्यों में 10 को गोली मारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन अपने कैंपेन के लिए पिट्सबर्ग पहुंचे। उन्होंने ट्रम्प पर हिंसा को उकसावा देने के आरोप लगाए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QHHsp4
https://ift.tt/3bgH5Lr

कमरे को बंद कर रोया करते थे सुशांत, रात में उठ हनुमान जी की प्रतिमा को लगाते थे गले; फाइनेंस को लेकर थे चिंतित

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि सुशांत अक्सर बहुत रोया करते थे। मिरांडा ने यह भी बताया कि सुशांत कई बार रात में उठ कर हनुमान जी की प्रतिमा को अपने गले से लगाते थे।

मिरांडा को बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ ने नौकरी पर रखा था। सैमुअल का काम सुशांत के स्टाफ को हैंडल करना और सैलरी देना था। मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि एक दिन प्रियंका की सुशांत के घर पर काम करने वाले अब्बास से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद अब्बास ने नौकरी छोड़ दी थी। उसी दौरान दिपेश ने भी जॉब छोड़ दी थी। सैमुअल ने कहा कि सुशांत का अपनी बहन से झगड़ा हो गया था इसके बाद प्रियंका और सिद्धार्थ दिल्ली चले गए।


सुशांत को बीजी रखने के लिए रिया घर पर आयोजित करती थीं पार्टी
सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का सुशांत के घर काफी आना-जाना शुरू हो गया था। रिया का भाई शौविक और उनके पिता भी सुशांत के घर अक्सर आया करते थे। रिया ने भी सुशांत के साथ रहना शुरू कर दिया था। रिया चक्रवर्ती हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत को व्यस्त रख सकें। लेकिन कई बार सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं हुआ करते थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे। इस दौरान उनके कई बार सिसकते हुए सुना गया था।

रात में कमरे से बाहर आकर हनुमान जी की मूर्ति को लगाते थे गले
मिरांडा ने यह भी बताया कि रिया और कई वर्कर्स ने सुशांत के पुराने घर यानी कैप्री हाइट्स को भूतिया बताया था। जिसके बाद सुशांत ने उसे छोड़ बांद्रा शिफ्ट होने का निर्णय लिया था। बांद्रा आने के बाद कई बार सुशांत रात में अपने कमरे से बाहर आ जाते थे और हनुमान की मूर्ति को गले लगाकर वापस कमरे में चले जाते थे। यह सब उनके यूरोप से लौटने के बाद हुआ था। सुशांत, रिया और शौविक के साथ यूरोप की ट्रिप से वापस लौटे थे।


फाइनेंस को लेकर परेशान रहते थे सुशांत
सुशांत अपने आर्थिक पहलुओं को लेकर परेशान रहते थे। उन्हें लगता था कि बहुत फालतू खर्च हो रहा है। जिसके बाद वे अक्सर मीटिंग बुलाकर अकाउंट्स की डिटेल लेते थे। मिरांडा ने यह भी बताया कि सुशांत पहले पैसों को लेकर ज्यादा सजग नहीं रहते थे।

श्रुति मोदी के कहने पर वाटर स्टोन गए थे सुशांत
सैमुअल ने यह भी बताया कि सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और रिया ने उन्हें वॉटरस्टोन क्लब में जाने की सलाह दी थी। लेकिन वहां सुशांत की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और वह बहुत बार रोते रहते थे। सैमुअल ने यह भी दावा किया है कि इस क्लब में सुशांत की बहनें भी उनसे मिलने के लिए आई थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी सैमुअल की मौत की अफवाह
कुछ दिन पहले सैमुअल के मरने की खबर भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुई थी, जिसके बाद खुद सैमुअल ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'हैलो दोस्तों, सहयोग के लिए शुक्रिया, मैं ठीक हूं और जिंदा हूं। मेरा अकाउंट कोई और इस्तेमाल नहीं कर रहा है'।

मौत की अफवाह के बाद सैमुअल ने यह पोस्ट लिखा था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैमुअल मिरांडा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर पर तकरीबन डेढ़ साल से नौकरी कर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YVjmMa
https://ift.tt/3lC2jIM

तो इस फेस्टिव सीजन लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं टोयोटा अर्बन क्रूजर से लेकर नई i20 तक ये 5 कारें, आप किसे खरीदना चाहेंगे?

भारत में दिवाली का त्यौहार काफी शुभ होता है और ग्राहक आमतौर पर दिवाली या धनतेरस पर सभी बड़ी खरीदारी करते हैं। इसमें वाहन खरीद भी शामिल है, और कंपनियों की भी आमतौर पर इस समय बिक्री में भारी वृद्धि होती है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, कार निर्माता आम तौर पर दिवाली के समय अपनी कुछ महत्वपूर्ण कार लॉन्च की शुरुआत करते हैं, जिससे वाहन को शुरुआती बिक्री में बढ़ावा मिलता है।
इस वर्ष भी फेस्टिव सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें नई-जनरेशन मॉडल के साथ-साथ पूरी तरह से नई कारें भी शामिल हैं। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पांच ऐसी कारों की लिस्ट तैयार की है, जो फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च होने वाली हैं...

1. किआ सोनेट

  • भारतीय बाजार के लिए किआ की पहली सब-4-मीटर क्रॉसओवर एसयूवी सितंबर में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और ग्राहक पहले से ही इस बुक करने के लिए शोरूम पहुंचना शुरू हो गए हैं। कार में एग्रेसिव एक्सटीरियर और लग्जरी इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल स्पीडो-कंसोल, साउंड मूड लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक आदि।
  • सोनट में तीन इंजन ऑप्शन हैं, जिसमे दो पेट्रोल और एक डीजल है। पेट्रोल इंजन ऑप्शन में 1.2-लीटर पेट्रोल (83 पीएस/114 एनएम) है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 पीएस/171 एनएम) शामिल हैं जिसे 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। डीजल में 1.5-लीटर इंजन मिलेगा जो दो- (100 पीएस/240 एनएम) 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और (115 पीएस/250 एनएम) 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे।

2. टोयोटा अर्बन क्रूजर

  • टोयोटा अर्बन क्रूजर भी प्रतिस्पर्धी सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार है। छोटी टोयोटा क्रॉसओवर वास्तव में मारुति विटारा ब्रेजा का एक रिबैज्ड वर्जन है। री-डिज़ाइन किए गए फ्रंट एंड के अलावा, टोयोटा ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को मारुति ब्रेजा की तरह ही डिजाइन किया है। इसे प्रीमियम व्हीकल के रूप में सितंबर में लॉन्च किया जाएगा।
  • टोयोटा अर्बन क्रूजर को पॉवर देना 1.5-लीटर, इनलाइन-4 पेट्रोल इंजन होगा। यह 105 पीएस का मैक्सिमम पावर और 138 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। फ्यूल एफिशिएंसी को बूस्ट करने के लिए इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा। 5-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध होगा, जबकि 4-स्पीड ऑटो गियरबॉक्स ऑप्शनल मिलेगा।

3. नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा थार

  • नेक्स्ट-जनरेशन महिंद्रा थार भारत में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को लॉन्च होगी। अनावरण होने के बाद से ही यह काफी सुर्खियों में है। देशभर में प्रशंसक और संभावित खरीदार इसे खरीदने के लिए उत्सुक हैं। थार को अधिकतम ऑफ-रोड क्षमता के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन आराम और सुविधा के मामले में भी ग्राहको को समझौता नहीं करना पड़ेगा।
  • थार दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल और एक 2.2-लीटर डीजल इंजन है। पेट्रोल इंजन 150 पीएस पावर और 320 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 130 पीएस और 320 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे। एसयूवी में लो-रेशो गियरबॉक्स के साथ एक फोल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।

4. नेक्स्ट जनरेशन हुंडई i20

  • हुंडई भारत में नेक्स्ट-जनरेशन i20 हैचबैक की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है, जो नीयर-प्रोडक्शन मॉडल प्रतीत होता है। कार में कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ आउटगोइंग मॉडल की तुलना में पूरी तरह से नया स्वरूप दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दिवाली के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
  • नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई i20 को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 पीएस/114 एनएम) होगा, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (CVT ऑप्शनल हो सकता है) के साथ जोड़ा गया है। दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन (100 पीएस/240 एनएम) होगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा गया है। और तीसरा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (120 पीएस/171 एनएम) होगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल (7-स्पीड DCT ऑप्शनल हो सकता है) के साथ उपलब्ध होगा।

5. नेक्स्ट जनरेशन मारुति सुजुकी सेलेरियो

  • नेक्स्ट जनरेशन मारुति सुजुकी सेलेरियो को भी भारत में की बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नई सेलेरियो को उसी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा जो वैगन-आर और स्विफ्ट की तरह मारुति की अन्य हैचबैक को भी देखने को मिलता है। नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल, आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बड़ा और स्पेशियस होने की उम्मीद है।
  • फ्रेश एक्सटीरियर स्टाइलिंग के अलावा, उम्मीद है कि नई सेलेरियो का इंटीरियर भी पूरी तरह से नया होगा। इसमें 1.0-लीटर, इनलाइन-3 इंजन मिल सकता है, जो 68 पीएस का पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। हो सकता है कि मारुति इसमें 1.2-लीटर, इनलाइन-4 पेट्रोल इंजन (83 पीएस और 113 एनएम टॉर्क) भी कुछ चुनिंदा ट्रिम लेवल्स में उपलब्ध करा सकती है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT शामिल होंगे।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. हुंडई और किआ को चुनौती देने भारत आ रही हैं जर्मन कंपनी की 7 कारें, देखें आपके लिए कौन सी बेहतर

2. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा

3. आपकी सेकंड हैंड कार एक्सीडेंटल तो नहीं! ऐसे करें पहचान; पुरानी कार खरीदते समय इन 7 बातें का ध्यान रखें, पछताना नहीं पडे़गा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हुंडई भारत में नेक्स्ट-जनरेशन i20 की टेस्टिंग कर रही है, टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दिवाली के समय लॉन्च किया जा सकता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lLJlzs
via IFTTT

1 सितंबर से बैंकिंग और शेयर बाजार में निवेश सहित इन 6 नियमों में हुए बदलाव, इसका आपकी जेब पर भी होगा असर

नया महीना यानी सितंबर अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आया है। इसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों में बैंकिंग और हवाई यात्रा को लेकर बदलाव भी शामिल हैं। आज हम आपको इन बदलावों के बारे में बता रहे हैं ताकि आप अपने हिसाब से एडजेस्ट कर सकें।


हवाई यात्रा करना होगा महंगा
1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (एएसएफ) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.20 डॉलर वसूला जाएगा।


बढ़ेगा ईएमआई का बोझ
कोरोना महामारी को देखते हुए लोन ग्राहकों की ईएमआई पर इस साल मार्च में जो रोक लगी थी, वह 31 अगस्त को खत्म हो रही है। अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से जुड़े सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय बैंक इस सुविधा को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। यदि ऐसा होता है तो 31 अगस्त के बाद मोराटोरियम सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा और सितंबर से लोन की किस्त का भुगतान करना होगा।


LPG सिलेंडर के दाम में हुआ बदलाव
1 सितंबर को एलपीजी के दाम में बदलाव किया गया है। जैसा कि हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोलियम कंपनियों एलपीजी सिलेंडर की कीमत को रिवाइज किया है। इसकी कीमतों में मामूली फेरबदल किया गया है।


GST भुगतान में देरी, तो देना होगा ब्याज
सरकार ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) के भुगतान में देरी की स्थिति में एक सितंबर से कुल टैक्स देनदारी पर ब्याज लगाया जाएगा। इस साल की शुरुआत में उद्योग ने जीएसटी भुगतान में देरी पर लगभग 46,000 करोड़ रुपये के बकाया ब्याज की वसूली के निर्देश पर चिंता जताई थी। ब्याज कुल देनदारी पर लगाया गया था।


शेयर बाजार में पैसा लगाने के नियमों में बदलाव
शेयर बाजार में 1 सितंबर से आम निवेशकों के लिए मार्जिन के नए नियम लागू हो रहे हैं। यानी ब्रोकर की ओर से मिलने वाले मार्जिन का लाभ अब निवेशक नहीं उठा सकेंगे। जितना पैसा वे अपफ्रंट मार्जिन के तौर पर ब्रोकर को देंगे, उतने के ही शेयर खरीद सकेंगे। शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी ने मार्जिन ट्रेडिंग को नए सिरे से तय किया है। अब तक प्लेज सिस्टम में निवेशक की भूमिका कम और ब्रोकरेज हाउस की ज्यादा होती थी। नए सिस्टम में शेयर आपके अकाउंट में ही रहेंगे और वहीं पर क्लियरिंग हाउस प्लेज मार्क कर देगा। इससे ब्रोकर के अकाउंट में स्टॉक्स नहीं जाएंगे। मार्जिन तय करना आपके अधिकार में रहेगा।


Fastag होने पर ही मिलेगा डिस्काउंट
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के नए नियम के अनुसार 24 घंटे के अंदर किसी भी स्थान से वापस आने पर टोल टैक्स में छूट सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को मिलेगी, जिनमें फास्टैग लगा होगा। अभी तक यह सुविधा सभी के लिए थी, लेकिन अब टोल टैक्स का कैश भुगतान करने वालों को यह छूट नहीं मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सितंबर महीना अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आया है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EMuLHd

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 223 अंक नीचे बंद हुआ था

मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 421 अंक ऊपर और निफ्टी 122 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था, लेकिन पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के मूवमेंट बढ़ने से बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। शेयर बाजार कल ऊपरी स्तर से 1381 अंक फिसल कर 38,628 अंकों पर बंद हुआ। वहीं कल शाम आए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का आंकड़ा आया। देश की जीडीपी में इस तिमाही 29.9 फीसदी की गिरावट है।

कल शेयर बाजार ने सोमवार को एक और रिकॉर्ड बनाया और 40 हजार का आंकड़ा पर किया, हालांकि इस स्तर पर बाजार ज्यादा देर तक थमा नहीं। वहीं निफ्टी भी 11,700 के स्तर को पार कर 11,753 के स्तर पर कारोबार करने लगा था, लेकिन खबरों के चलते बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 5.72 लाख करोड़ घटकर 153.55 लाख करोड़ हो गया, जो सुबह 159.50 लाख करोड़ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 223.82 अंक नीचे 28,423.10 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 0.96 फीसदी बढ़त के साथ 114.84 अंक ऊपर 12,110.70 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 7.70 पॉइंट नीचे 3,500.31 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 फीसदी बढ़त के साथ 1.50 अंक ऊपर 3,397.17 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36,87,939 हो गई है। इनमें 7,84,540 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 28,37,377 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 65,437 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,633,244 हो चुकी है। इनमें 854,747 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 187,736 हो चुकी है।

09:20 AM बीएसई सेंसेक्स 49.68 ऊपर 38,677.97 पर और निफ्टी 4.25 नीचे 11,383.25 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 फीसदी बढ़त के साथ 1.50 अंक ऊपर 3,397.17 पर बंद हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ETkrwy

रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पांचवें दिन और गौरव आर्य से ईडी दूसरे दिन जारी रखेगी पूछताछ;

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज बारहवां दिन है। केस की सबसे अहम किरदार रिया चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर पांचवीं बार पूछताछ होगी। अबतक अभिनेत्री से 34 घंटों की पूछताछ हो चुकी है। सोमवार को उनसे 8 घंटे पूछताछ हुई। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी सीबीआई की रडार पर हैं। बता दें कि सीबीआई ने उनके पिता इन्द्रजीत और मां संध्या चक्रवर्ती से एक बार भी पूछताछ नहीं की है। दोनों पटना में दर्ज एफआईआर में नामजद हैं।

आज सुशांत के घर काम करने वाले लोगों और रिया-शोविक को आमने-सामने बैठकर पूचाताछ हो सकती है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने आज फिर एक बार गौरव आर्य को पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरव और रिया का ड्रग्स चैट सामने आने के बाद ईडी अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। ईडी ने इस केस में एक नए शख्स कुणाल जानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट में कुणाल का नाम सामने आया था।


सोमवार को हुई सीबीआई की पूछताछ
इससे पहले सोमवार को रिया के साथ उनके साथ भाई शोविक से भी पहुंचे हुई। दोनों भाई बहन से आईपीएस नुपुर शर्मा ने आमने-सामने बैठकर पूछताछ की है। इनके अलावा सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, कुक नीरज सिंह और सीए रजत मेवाती से भी पूछताछ हुई। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को रिया के ड्रग्स चैट और घर पर होने वाली पार्टिज को लेकर सवाल किये गए, जिसका वो सही से जवाब नहीं दे सकीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput CBI Inquiry Update | Rhea Chakraborty Mumbai Latest News | Central Bureau Of Investigation (CBI) Investigation Day 12th Day Today Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z944nd
https://ift.tt/3lyEkKh

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ हुई महीने की शुरुआत, दिल्ली में पेट्रोल 82.8 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

सितंबर महीने की शुरुआत पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के साथ हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल के कीमत 82.08 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। हालांकि, डीजल की कीमत में आज फिर कोई फेरबदल नहीं हुआ है।


अगस्त में 1.60 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
अगस्त महीने में 12 बार पेट्रोल का भाव बढ़ा था। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए 60 पैसे का इजाफा हुआ है। 16 अगस्त से 31 अगस्त तक 16 दिनों में अब तक 12 बार पेट्रोल के भाव में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, डीजल की कीमत में पिछले 30 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है।


जुलाई में सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा
बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें उस महीने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल/रुपए लीटरडीजल/रुपए लीटर
दिल्ली82.0873.56
मुंबई88.7380.11
चेन्नई85.0478.86
कोलकाता83.5777.06
इंदौर89.8681.38
भोपाल89.81

81.32

जयपुर89.3582.62
पटना84.7078.72

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Snq3E

अब दोस्तों को बिंदास होकर दें अपना फोन! आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं देख पाएगा फोटो और वीडियो; बस एक बार ऑन करनी होगी ये सेटिंग

अक्सर कई लोग हमारा फोन मांग लेते हैं और जिस काम के लिए फोन लेते हैं उसे छोड़कर दूसरी चीजें (जैसे फोटो-वीडियो) खंगालने लगते हैं, ऐसे में अगर किसी को फोन देते वक्त यह डर बना रहता है कि कोई आपका पर्सनल डेटा न देख ले या आपका निजी डेटा किसी गलत हाथ में न लग जाए, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों या अन्य किसी व्यक्ति को बिंदास होकर फोन दे सकेंगे। आपके फोटो-वीडियो न सिर्फ सुरक्षित रहेंगे बल्कि आप जो ऐप खोल कर देंगे, दूसरा यूजर उसके अलावा कुछ भी एक्सेस नहीं कर पाएगा। अगर वो देखने की कोशिश भी करता है, तो तमाम कोशिशें करने के बाद थक-हार कर आपका फोन वापस लौटा देगा।

तो चलिए शुरू करते हैं....

1. सबसे पहले फोन की सेटिंग्स (Settings) में जाएं।

2. सेटिंग्स में जाने के बाद सिक्योरिटी (Security) पर क्लिक करें। नोट- कुछ फोन्स में यह Biomertrics And Security नाम से भी हो सकता है।

3. सिक्योरिटी में जाकर स्क्रीन पिनिंग (Screen Pinning) ऑप्शन देखें। नोट- कुछ फोन्स में स्क्रीन पिनिंग ऑप्शन, Others Security Settings में जाकर ढूंढा जा सकता है।

4. 'स्क्रीन पिनिंग' ऑप्शन ढूंढ पर उसे ऑन कर दें। साथ ही 'Lock The Device When Screen Pinning is Cancelled' या 'Ask For Patten Before Unpinning' ऑप्शन भी ऑन कर दें।

5. इसके बाद रिसेंट बटन को क्लिक कर, जिस ऐप को दिखना चाहते हैं, उसके आइकन पर या उसके सेटिंग पर क्लिक करें।

6. क्लिक करते ही पिन दिस ऐप (Pin This App) का ऑप्शन सामने आएगा, उस पर भी क्लिक करें।

7. पिन कर क्लिक करते ही 'स्क्रीन इज लॉक' का मैसेज दिखाई देगा। इसका मतलब यह है कि उस ऐप के अलावा अन्य व्यक्ति कुछ और नहीं कर पाएगा। बैक, मेन्यू समेत सभी बटन इन-एक्टिव हो जाएंगे। इस स्थिति में अगर कोई कॉल आता है वो वह बैक स्क्रीन पर बजता रहेगा, यूजर उसे रिसीव नहीं कर पाएगा। अगर फोन लॉक भी करता है, तो अनलॉक करने पर वापस उसे वहीं स्क्रीन दिखाई देगी।

इसे हटाने का तरीका क्या है
8. इस सेटिंग से बाहर निकलने के लिए, यूजर रिसेंट बटन और बैक बटन, दोनों को एक साथ दबाए। ऐसे करने से फोन लॉक स्क्रीन पर चला जाएगा। उसके बाद यूजर पैटर्न, पासवर्ड, पिनकोड (जिस भी तरीके से फोन लॉक किया हो) डालकर फोन अनलॉक कर सकेगा। ऐसे करने से फोन वापस मेन स्क्रीन पर चला जाएगा।

ये भी पढ़ सकते हैं....

1. सैर पर निकले हैं और बॉस का फोन आ गया तो टेंशन न लें! क्योंकि फोन से ही लैपटॉप एक्सेस कर निपटा सकेंगे जरूरी काम, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

2. आपके बोलने भर से काम करेंगे 13 हजार रुपए से कम के ये 7 टीवी, साउंड इतना दमदार की होम थिएटर की कमी महसूस नहीं होगी

3. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How To Use Screen Pining| Now Give your Phone to Friends Without Any Fear! No One Will Be Able To See Your Personal Photos and Videos without your Permission; This Screen Pining setting has to be turned on just once


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gLdivQ
via IFTTT

ट्रम्प ने कहा- एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल में पहुंची, 30 हजार लोगों पर ट्रायल होगा; दुनिया में 2.56 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 56 लाख 21 हजार 925 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 79 लाख 22 हजार 92 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 54 हजार 229 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 45 हजार 604 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर पहुंच गई है। जल्द ही फेज-3 की दूसरी वैक्सीनों के साथ ही इसे भी अनुमति मिलेगी। हम वो काम कर रहे हैं, जिसको लोग असंभव मानते थे।’’ एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने विकसित किया है। कंपनी ने कहा कि फेज-3 के ट्रायल में अमेरिका में 80 जगहों पर लगभग 30 हजार वॉलंटियरों को शामिल किया जाएगा। अमेरिका में दो कंपनियों मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन भी फेज-3 के ट्रायल पर हैं। दोनों कंपनियां 30 हजार वॉलंटियरों पर ट्रायल कर रही हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका62,11,6821,87,73634,55,941
ब्राजील39,10,9011,21,51530,97,734
भारत36,87,93965,43528,37,377
रूस9,95,31917,176809,387
पेरू6,47,16628,7884,55,457
साउथ अफ्रीका6,27,04114,1495,40,923
कोलंबिया6,15,16819,6634,59,475
मैक्सिको5,95,84164,1584,12,580
स्पेन4,62,85829,094उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना4,17,7358,6603,01,195

जापान: भारत के लिए इमरजेंसी लोन बढ़ाया
जापान ने कोरोना महामारी से लड़ने को भारत के लिए इमरजेंसी लोन बढ़ाया है। जापान ने सोमवार को कहा कि उसने 50 अरब येन (करीब 34 अरब रुपए) का इमरजेंसी लोन बढ़ाया है। इस लोन पर सालाना 0.01% का ब्याज होगा और यह 15 साल के लिए होगा। जापान में अब तक 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और एक हजार से ज्यादा की जान गई है।

जापान के तोशिमान पार्क में मास्क पहनकर पहुंची युवतियां। महामारी के चलते इस पार्क को 94 सालों में पहली बार बंद किया गया था। अब इसे फिर से खोला गया है।

इजराइल: 2576 नए मामले
इजराइल में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2576 नए मामले आए और 20 की जान गई। यहां अब तक 1 लाख 16 हजार 596 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 939 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में गंभीर मरीजों की संख्या 437 है। अब तक 95 हजार 9 लोग ठीक भी हो चुके हैं। माहामारी के चलते देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। फरवरी में जहां बेरोजगारी दर 3.9% थी, वहीं अब यह बढ़कर 20.7% हो गई है। इसके चलते भी लोग नेतन्याहू सरकार से नाराज हैं।

इजराइल के येरूशलम में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। यहां लॉकडाउन के सख्त नियमों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

ब्राजील: अब तक 1.21 लाख लोगों की मौत
ब्राजील में कोरोना से अब तक 1.21 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 553 लोगों की मौत हुई। यह लगातार पांचवां दिन है जब एक हजार से कम मौतें हुई हैं। यहां एक दिन में 45 हजार 961 नए मामले आए। देश में अब तक 39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित साओ पाउलो में मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प। अमेरिका में अब तीन कंपनियों की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ET5Cdo
https://ift.tt/32Giqfv

अब दोस्तों को बिंदास होकर दें अपना फोन! आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं देख पाएगा फोटो और वीडियो; बस एक बार ऑन करनी होगी ये सेटिंग

अक्सर कई लोग हमारा फोन मांग लेते हैं और जिस काम के लिए फोन लेते हैं उसे छोड़कर दूसरी चीजें (जैसे फोटो-वीडियो) खंगालने लगते हैं, ऐसे में अगर किसी को फोन देते वक्त यह डर बना रहता है कि कोई आपका पर्सनल डेटा न देख ले या आपका निजी डेटा किसी गलत हाथ में न लग जाए, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों या अन्य किसी व्यक्ति को बिंदास होकर फोन दे सकेंगे। आपके फोटो-वीडियो न सिर्फ सुरक्षित रहेंगे बल्कि आप जो ऐप खोल कर देंगे, दूसरा यूजर उसके अलावा कुछ भी एक्सेस नहीं कर पाएगा। अगर वो देखने की कोशिश भी करता है, तो तमाम कोशिशें करने के बाद थक-हार कर आपका फोन वापस लौटा देगा।

तो चलिए शुरू करते हैं....

1. सबसे पहले फोन की सेटिंग्स (Settings) में जाएं।

2. सेटिंग्स में जाने के बाद सिक्योरिटी (Security) पर क्लिक करें। नोट- कुछ फोन्स में यह Biomertrics And Security नाम से भी हो सकता है।

3. सिक्योरिटी में जाकर स्क्रीन पिनिंग (Screen Pinning) ऑप्शन देखें। नोट- कुछ फोन्स में स्क्रीन पिनिंग ऑप्शन, Others Security Settings में जाकर ढूंढा जा सकता है।

4. 'स्क्रीन पिनिंग' ऑप्शन ढूंढ पर उसे ऑन कर दें। साथ ही 'Lock The Device When Screen Pinning is Cancelled' या 'Ask For Patten Before Unpinning' ऑप्शन भी ऑन कर दें।

5. इसके बाद रिसेंट बटन को क्लिक कर, जिस ऐप को दिखना चाहते हैं, उसके आइकन पर या उसके सेटिंग पर क्लिक करें।

6. क्लिक करते ही पिन दिस ऐप (Pin This App) का ऑप्शन सामने आएगा, उस पर भी क्लिक करें।

7. पिन कर क्लिक करते ही 'स्क्रीन इज लॉक' का मैसेज दिखाई देगा। इसका मतलब यह है कि उस ऐप के अलावा अन्य व्यक्ति कुछ और नहीं कर पाएगा। बैक, मेन्यू समेत सभी बटन इन-एक्टिव हो जाएंगे। इस स्थिति में अगर कोई कॉल आता है वो वह बैक स्क्रीन पर बजता रहेगा, यूजर उसे रिसीव नहीं कर पाएगा। अगर फोन लॉक भी करता है, तो अनलॉक करने पर वापस उसे वहीं स्क्रीन दिखाई देगी।

इसे हटाने का तरीका क्या है
8. इस सेटिंग से बाहर निकलने के लिए, यूजर रिसेंट बटन और बैक बटन, दोनों को एक साथ दबाए। ऐसे करने से फोन लॉक स्क्रीन पर चला जाएगा। उसके बाद यूजर पैटर्न, पासवर्ड, पिनकोड (जिस भी तरीके से फोन लॉक किया हो) डालकर फोन अनलॉक कर सकेगा। ऐसे करने से फोन वापस मेन स्क्रीन पर चला जाएगा।

ये भी पढ़ सकते हैं....

1. सैर पर निकले हैं और बॉस का फोन आ गया तो टेंशन न लें! क्योंकि फोन से ही लैपटॉप एक्सेस कर निपटा सकेंगे जरूरी काम, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

2. आपके बोलने भर से काम करेंगे 13 हजार रुपए से कम के ये 7 टीवी, साउंड इतना दमदार की होम थिएटर की कमी महसूस नहीं होगी

3. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How To Use Screen Pining| Now Give your Phone to Friends Without Any Fear! No One Will Be Able To See Your Personal Photos and Videos without your Permission; This Screen Pining setting has to be turned on just once


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gLdivQ