Friday, 4 September 2020

कंपनी प्रीमियम सेडान वेंटो और हैचबैक पोलो पर दे रही 1.09 लाख रुपए तक की छूट, चेक करें ऑफर की पूरी लिस्ट

जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन प्रीमियम सेडान वेंटो और हैचबैक पोलो पर फेस्टिव सीजन डिस्काउंट लेकर आई है। इस डिस्काउंट के चलते इन कार पर 1.09 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। ऐसे में आपको इस कंपनी की कार पसंद हैं तब आपके सामने इन्हें खरीदने का ये बेहतर मौका हो सकता है। आइए देखते हैं किस इन कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

फॉक्सवैगन वेंटो के वैरिएंट पर डिस्काउंट
VW वेंटो मिड स्पेक कम्फर्टलाइन (नॉन मेटैलिक) की कीमत आमतौर पर 9.99 लाख रुपए है। इस महीने जर्मन ब्रांड आपको ये कार 8.94 लाख रुपए में बेच रही है। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहक को 1.05 लाख रुपए फायदा मिल रहा है। दूसरी तरफ, कपंनी टॉप-स्पेक वेंटो हाईलाइन प्लस एमटी को 1.09 लाख रुपए कम में बेच रही है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपए है। अन्य वैरिएंट पर कोई ऑफिशियल छूट नहीं मिल रही है, वेंटो ऑटोमैटिक की कीमतों में हाल ही में संशोधन किया गया था।

वेंटो की डिस्काउंट के बाद एक्स-शोरूम कीमत

वैरिएंटकीमत
वेंटो 1.0 TSI ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक)8.94 लाख
वेंटो 1.0 TSI ट्रेडलाइन (मेटैलिक)9.05 लाख
वेंटो 1.0 TSI कम्फर्टलाइन प्लस9.99 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन9.99 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन प्लस MT12.08 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन प्लस AT12.99 लाख

फॉक्सवैगन पोलो के वैरिएंट पर डिस्काउंट
पोलो के तीन वैरिएंट पर कंपनी इस महीने तक ही डिस्काउंट दे रही है। इसमें एंट्री-लेवल पोलो ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक) में सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। कंपनी इस पर 29 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 5.59 लाख रुपए रह जाती है। वैसे, इसकी कीमत 5.87 लाख रुपए है। इसके साथ, मिड-स्केप पोलो कम्फर्टलाइन (नॉन-मेटैलिक) को 23 हजार रुपए कम कीमत पर 6.59 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, टॉप-स्पेक पोलो हाईलाइन प्लस को अभी 7.89 लाख रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर 20 हजार का डिस्काउंट है।

पोलो की डिस्काउंट के बाद एक्स-शोरूम कीमत

वैरिएंटकीमत
पोलो 1.0 MPI ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक)5.88 लाख
पोलो 1.0 MPI ट्रेडलाइन (मेटैलिक)5.98 लाख
पोलो 1.0 MPI कम्फर्टलाइन प्लस (नॉन-मेटैलिक)6.82 लाख
पोलो 1.0 MPI कम्फर्टलाइन प्लस (मेटैलिक)6.92 लाख
पोलो 1.0 TSI हाईलाइन प्लस8.09 लाख
पोलो GT TSI AT9.67 लाख

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Volkswagen Festive Season Discount Up to Rs 1.09 lakh on Vento and Polo Variant

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F0uNv9
via IFTTT

अमेरिकी मैगजीन का दावा- ट्रम्प ने जान गंवाने वाले सैनिकों को लूजर्स कहा; बाइडेन बोले- मेरा बेटा इराक में तैनात रहा, वो हारा नहीं था

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है। अटलांटिक मैगजीन के मुताबिक- ट्रम्प ने युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को लूजर्स (हारने वाला) कहा है। ट्रम्प खुद को लंबे अरसे से आर्म्ड फोर्सेस का चैंपियन बताते रहे हैं। उन्होंने सेना को फिर मजबूत करने का दावा भी किया है। लेकिन, सैनिकों के लिए कथित तौर पर पराजित शब्द का इस्तेमाल करने के बाद अब उनको डेमोक्रेट्स और दूसरे विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाइडेन ने कहा- करियर में कभी इतना निराश नहीं हुआ
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी ट्रम्प की आलोचना की है। उन्होंने कहा- मेरा बेटा बीयू बाइडेन इराक में तैनात रहा। वह तो नहीं हारा था। 2015 में उसकी ब्रेन कैंसर से मौत हो गई थी। आप कैसा महसूस करते, अगर आपका बेटा इस वक्त अफगानिस्तान में होता। अगर आप बेटा, बेटी, पति या पत्नी खो दें तो कैसा लगेगा?" बाइडेन ने ट्रम्प के बयान को अपमानजनक, गैर अमेरिकी और घटिया बताया। कहा- मैं करियर में इतना निराश कभी नहीं हुआ।

ट्रम्प बोले- ये बयान कभी नहीं दिया, सैनिक असली हीरो
दूसरी तरफ, ट्रम्प डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने सैनिकों को लूजर वाला बयान कभी दिया ही नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, " यह फर्जी कहानी है। लोग इस तरह के आरोप कैसे लगा सकते हैं। मेरे लिए सैनिक रियल हीरो हैं।” हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक पूर्व मिलिट्री ऑफिसर जॉन एफ कैली पर निशाना साधा। कैली व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके हैं। कैली पर ट्रम्प ने कहा, "वे काबिल नहीं थे। अच्छा काम भी नहीं किया। इसलिए मैंने उन्हें निकाल दिया।"

अटलांटिक मैगजीन ने क्या लिखा?
अटलांटिक मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक- ट्रम्प 2018 में फ्रांस गए थे। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड वार-1 में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के स्मारक पर जाने से इनकार कर दिया था। तब बारिश भी हो रही थी। मैगजीन का आरोप है कि तब ट्रम्प ने एक अफसर से कहा था- मुझे उस स्मारक पर क्यों जाना चाहिए? वहां तो लूजर्स (हारे हुए ये पराजित) हैं।" इस दौरान केवल चार लोग मौजूद थे। हालांकि, रिपोर्ट में उनके नाम नहीं बताए गए हैं।

सेना का 'स्टार एंड स्ट्राइप्स' अखबार बंद नहीं होगा
मिलिट्री टाइम्स के नए पोल के मुताबिक सैनिकों में बाइडेन (41%) की ट्रम्प (37%) पर बढ़त है। इसको देखते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने तुरंत सेना के साथ चल रहे मुद्दों को निपटाने की कोशिश की है। उन्होंने घोषणा की है कि वह मिलिट्री के इंडिपेंडेंट न्यूजपेपर 'स्टार एंड स्ट्राइप्स ' की फंडिंग खत्म नहीं करेंगे। ट्रम्प ने कहा- यह अखबार सेना को जानकारी देता रहेगा। टैबलॉयड आकार का यह पेपर 1860 से चल रहा है। ट्रम्प की यह घोषणा इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अखबार को 30 सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
1. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:क्या हो अगर ट्रम्प बैलट वोटिंग से धोखाधड़ी का बहाना बनाकर राष्ट्रपति पद छोड़ने से मना कर दें? कितनी डरावनी होगी इलेक्शन वाली रात और आने वाले दिन
2. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सेहत का मुद्दा:74 साल के ट्रम्प के सामने 77 साल के बाइडेन; ट्रम्प कहते हैं कि बाइडेन डिमेंशिया से पीड़ित हैं, लेकिन खुद के मिनी स्ट्रोक्स को लेकर सवालों के घेरे में

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक, उन्होंने कभी सैनिकों को अपमानित करने वाला बयान नहीं दिया। विपक्ष उनके एक पुराने बयान को मुद्दा बना रहा है। यह बयान अटलांटिक मैगजीन ने पब्लिश किया था।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z3VtlB
https://ift.tt/2Fb3Bd2

कंपनी प्रीमियम सेडान वेंटो और हैचबैक पोलो पर दे रही 1.09 लाख रुपए तक की छूट, चेक करें ऑफर की पूरी लिस्ट

जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन प्रीमियम सेडान वेंटो और हैचबैक पोलो पर फेस्टिव सीजन डिस्काउंट लेकर आई है। इस डिस्काउंट के चलते इन कार पर 1.09 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। ऐसे में आपको इस कंपनी की कार पसंद हैं तब आपके सामने इन्हें खरीदने का ये बेहतर मौका हो सकता है। आइए देखते हैं किस इन कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

फॉक्सवैगन वेंटो के वैरिएंट पर डिस्काउंट
VW वेंटो मिड स्पेक कम्फर्टलाइन (नॉन मेटैलिक) की कीमत आमतौर पर 9.99 लाख रुपए है। इस महीने जर्मन ब्रांड आपको ये कार 8.94 लाख रुपए में बेच रही है। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहक को 1.05 लाख रुपए फायदा मिल रहा है। दूसरी तरफ, कपंनी टॉप-स्पेक वेंटो हाईलाइन प्लस एमटी को 1.09 लाख रुपए कम में बेच रही है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपए है। अन्य वैरिएंट पर कोई ऑफिशियल छूट नहीं मिल रही है, वेंटो ऑटोमैटिक की कीमतों में हाल ही में संशोधन किया गया था।

वेंटो की डिस्काउंट के बाद एक्स-शोरूम कीमत

वैरिएंटकीमत
वेंटो 1.0 TSI ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक)8.94 लाख
वेंटो 1.0 TSI ट्रेडलाइन (मेटैलिक)9.05 लाख
वेंटो 1.0 TSI कम्फर्टलाइन प्लस9.99 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन9.99 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन प्लस MT12.08 लाख
वेंटो 1.0 TSI हाईलाइन प्लस AT12.99 लाख

फॉक्सवैगन पोलो के वैरिएंट पर डिस्काउंट
पोलो के तीन वैरिएंट पर कंपनी इस महीने तक ही डिस्काउंट दे रही है। इसमें एंट्री-लेवल पोलो ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक) में सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। कंपनी इस पर 29 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 5.59 लाख रुपए रह जाती है। वैसे, इसकी कीमत 5.87 लाख रुपए है। इसके साथ, मिड-स्केप पोलो कम्फर्टलाइन (नॉन-मेटैलिक) को 23 हजार रुपए कम कीमत पर 6.59 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, टॉप-स्पेक पोलो हाईलाइन प्लस को अभी 7.89 लाख रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर 20 हजार का डिस्काउंट है।

पोलो की डिस्काउंट के बाद एक्स-शोरूम कीमत

वैरिएंटकीमत
पोलो 1.0 MPI ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक)5.88 लाख
पोलो 1.0 MPI ट्रेडलाइन (मेटैलिक)5.98 लाख
पोलो 1.0 MPI कम्फर्टलाइन प्लस (नॉन-मेटैलिक)6.82 लाख
पोलो 1.0 MPI कम्फर्टलाइन प्लस (मेटैलिक)6.92 लाख
पोलो 1.0 TSI हाईलाइन प्लस8.09 लाख
पोलो GT TSI AT9.67 लाख

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Volkswagen Festive Season Discount Up to Rs 1.09 lakh on Vento and Polo Variant

गिरती अर्थव्यवस्था के बीच भारतीय कंपनियों ने रिकॉर्ड 2.27 लाख करोड़ रुपए की पूंजी जुटाई, फंड जुटाने में बैंक सबसे आगे

भारतीय कंपनियों ने गिरती अर्थव्यवस्था के बीच रिकॉर्ड 2.27 लाख करोड़ रुपए (3100 करोड़ डॉलर) की इक्विटी पूंजी जुटाई है। रिफिनिटिव की डेटा आधारित रिपोर्ट के मुताबिक बैंक भविष्य की आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए बैलेंस शीट को मजबूत कर तैयारी कर रहे हैं। फंड जुटाने में बैंक सबसे आगे हैं। साथ ही, कॉरपोरेट्स बाजार की बदली हुई परिस्थितियों को देखकर तैयारी कर रहे हैं। निवेश हासिल करने का यह रिकॉर्ड पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ में -23.9% की भारी गिरावट के बावजूद बना है।

अर्थव्यवस्था में 40 साल में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट आई है। सेक्टर वाइज बात करें तो बैंक व वित्तीय संस्थान 1368 करोड़ डॉलर जुटाकर इस फंड रेजिंग मुहिम में सबसे आगे हैं। इसके बाद ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में 705 करोड़ डॉलर और उपभोक्ता उत्पाद 341 करोड़ डॉलर हैं। डेटा के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा जून में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 700 करोड़ डॉलर जुटाए। अब कंपनी का फोकस रिटेल बिजनेस के विस्तार पर है। रिपोर्ट कहती है कि भारतीय बाजारों और अच्छी कंपनियों में निवेश को लेकर विदेशी निवेशकों की रुचि बहुत मजबूत है।

इस साल अगस्त में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश
भारतीय इक्विटी बाजार में अगस्त में भारी विदेशी निवेश हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में विदेशी निवेश 600 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार गया है। पिछले तीन महीने में विदेशी निवेश 1000 करोड़ डॉलर से ज्यादा का हुआ है। इस साल लॉकडाउन के बाद मार्च महीने में एफपीआई शुद्ध बिकवाल रहे। भारतीय इक्विटी मार्केट से उन्होंने 800 करोड़ डॉलर से ज्यादा की निकासी की। अप्रैल में भी निकासी जारी रही। हालात में सुधार की उम्मीद को देखते हुए भारतीय बाजारों में मई महीने से फिर से एफपीआई ने निवेश शुरू कर दिया।

निवेश के लिहाज से 2020 में रियल एस्टेट कंपनियां प्रमुख दावेदार होंगी
कॉर्पोरेट एडवाइजर्स के मुताबिक, 2020 में अब रियल एस्टेट कंपनियां निवेश के लिहाज से तगड़ी दावेदार होंगी। इसके पीछे वजह है कि कोरोना महामारी का मौजूदा संकट कम या खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी को लेकर डिमांड में तेजी आनी तय है। सलाहकारों के मुताबिक अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए किए गए सरकारी प्रयासों की भूमिका रहेगी। आने वाले समय में ऐसे कदमों, प्रोत्साहन पैकेज आदि का स्पष्ट असर देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ओर से बड़े पैमाने पर जुटाई पूंजी से साफ है कि कंपनियों को कारोबार बढ़ाने को क्रेडिट या लोन देने की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

भारतीय बाजारों में पैसा लगाने के लिए विदेशी निवेशकों की उत्सुकता ज्यादा
डेटा रिसर्च रिपोर्ट से यह पता चलता है कि भारतीय बाजारों और कंपनियों में पैसा लगाने के लिए विदेश निवेशकों में उत्सुकता सबसे ज्यादा है। अगस्त तक तीन महीनों में भारत से बाहर के निवेशकों की ओर से शेयर की खरीदारी में जबर्दस्त उछाल आया है। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने करीब 75,190 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर खरीद डाले गए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अगस्त में विदेशी निवेश 600 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार गया है। पिछले तीन महीने में विदेशी निवेश 1000 करोड़ डॉलर से ज्यादा का हुआ है। -फाइल फोटो

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h2UUP9

बीपीसीएल के प्राइवेटाइजेशन के बाद भी मिलती रहेगी गैस सब्सिडी, सरकार बोली- नहीं बदलेगी मौजूदा व्यवस्था

सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के ग्राहकों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने कहा है कि बीपीसीएल के प्राइवेटाइजेशन के बाद भी ग्राहकों को कुकिंग गैस सब्सिडी मिलती रहेगी। सरकार ने कंपनी के संभावित निवेशकों को स्पष्ट किया है कि मैनेजमेंट में बदलाव के बाद भी मौजूदा सिस्टम में कोई बदलाव नहीं होगा।

निवेशकों ने उठाया था सब्सिडी का मुद्दा

सूत्रों के मुताबिक, बीपीसीएल के संभावित निवेशकों ने कुकिंग गैस सब्सिडी का मुद्दा सरकार के सामने उठाया था। निवेशकों ने कहा था कि क्या कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री के बाद नया मैनेजमेंट सब्सिडी की राशि वहन करेगा? सरकार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मौजूदा समय में कंपनी सब्सिडी की राशि का भुगतान करती है और बाद में सरकार इस राशि को रिम्बर्सड करती है। प्राइवेटाइजेशन का बाद भी यह सिस्टम लागू रहेगा।

निविदा के मापदंडों को बदलने की जरूरत

बीपीसीएल के एक संभावित खरीदार का कहना है कि सरकार बीपीसीएल के करीब 8 करोड़ कुकिंग गैस उपभोक्ताओं की स्थिति को बदलना चाहती है। उपभोक्ताओं को प्राइवेटाइजेशन के बाद भी सब्सिडी मिलती रहेगी। लेकिन सब्सिडी का भुगतान पहले कंपनी को ही करना होगा। ऐसे में सरकार को बीपीसीएल की निविदा मापदंडों को बदलने की जरूरत है।

निजी कंपनियों के लिए भी खुलेगी राह

सरकारी कंपनियों के अलावा रिलायंस, नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियां भी कुकिंग गैस की बिक्री करती हैं। लेकिन इन कंपनियों के ग्राहकों को कोई सब्सिडी नहीं मिलती है और उन्हें बाजार भाव पर कुकिंग गैस खरीदनी पड़ती है। जानकारों का कहना है कि जब सरकार प्राइवेटाइजेशन के बाद बीपीसीएल के ग्राहकों को सब्सिडी देती रहेगी तो फिर रिलायंस और नायरा जैसी प्राइवेट कंपनियों के ग्राहकों को भी सब्सिडी का लाभ मिलना चाहिए।

चालू वित्त वर्ष में 6 फीसदी बढ़ी पेट्रोलियम सब्सिडी

केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में पेट्रोलियम सब्सिडी के लिए 40,915 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया है। यह पिछले वित्त वर्ष के 38,569 करोड़ रुपए से 6 फीसदी ज्यादा है। इस राशि में से एलपीजी सब्सिडी के लिए 37,256.21 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। लेकिन पहली तिमाही में अब तक सरकार ने सब्सिडी के लिए आवंटित राशि में से 1900 करोड़ रुपए वापस ले लिए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में पेट्रोलियम सब्सिडी के लिए 40,915 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GyqDev

अभिनेता के फैमिली वकील ने कहा- 'यह तो बस शुरुआत है', मुंबई पुलिस को लेकर कहा- अंदाजा लगाइए वह सबसे क्या छुपा रही है

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर दिवंगत अभिनेता के परिवार का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है। शोविक की गिरफ्तारी के बाद एक एंटरटेनमेंट चैनल से बातचीत में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधा।

मुंबई पुलिस क्या छुपा रही?

जूम टीवी से बातचीत में रिएक्शन देते हुए विकास ने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह तो बस शुरुआत है। अंदाजा लगाइए कि मुंबई पुलिस सबसे क्या छुपा रही है।" कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने दावा किया था कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना जमानती अपराध है। जब इस पर विकास सिंह का रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा, "नारकोटिक्स चार्जेस जमानती अपराध है? तब तो मैं भी नहीं जानता कि क्या कहना चाहिए।"

सुशांत के जीजा ने जताई खुशी

सुशांत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है, "कुछ लोगों को लगता है कि ड्रग्स केस खुदकुशी के मामले से अलग है। लेकिन मैं अलग तरह से सोचता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि सीबीआई की जांच के साथ जुड़े ड्रग्स एंगल से कई सवालों के जवाब सामने आएंगे। इन गिरफ्तारियों से बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि इनसे कुछ और राज खुलेंगे, जो हम सब जानना चाहते हैं।"

बहन ने लिखा- भगवान का शुक्र है

शोविक की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "बहुत अच्छा कर रहा है एनसीबी...भगवान का शुक्र है। हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।"

शोविक-मिरांडा पर ड्रग्स खरीदने का आरोप

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शोविक और मिरांडा पर इंडियन और फॉरेन करेंसी से ड्रग्स खरीदने का आरोप है। टेक्निकल एविडेंस के बाद दोनों को अरेस्ट किया गया है। जो सबूत मिले उन्हें शोविक और मिरांडा नकार नहीं सके। दोनों को ऑफेंसेज ऑफ ड्रग्स कंजम्पशन, अरेंजिंग प्रोक्योरिंग ड्रग जैसे एनडीपीएस के सेक्शन 20बी, 28 और 29 के तहत अरेस्ट किया गया है। इसके बाद 27ए सेक्शन भी इसमें शामिल हैं।

ड्रग्स पैडलर से शोविक के संपर्क के मिले सबूत

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए पैडलर कैजान, बासित परिहार और जैद से शोविक का सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

मिरांडा और जैद के बीच संपर्क भी साबित हुआ

मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। मिरांडा को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि शोविक ने इसके लिए नगद पैसे दिए थे।

रिया की गिरफ्तारी भी तय?

सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर शोविक इस बात से इनकार नहीं सका कि उसने रिया के कहने पर भी कई बार ड्रग्स खरीदा था। इसलिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी लगभग तय है। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रिया और मिरांडा के घर पर छापे के साथ शुरू हुई एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई अभी भी जारी है। दूसरी ओर सीबीआई 16 दिन से लगातार जांच कर रही है। शनिवार को सुशांत के संपर्क में रहे कुछ और लोगों को आज डीआरडीओ ऑफिस बुलाया जाएगा।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. सुशांत केस में नया दावा:अभिनेता के पूर्व अकाउंटेंट ने ईडी को बताया- श्रुति मोदी सुशांत को बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं, मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला लेती थीं

2. सुशांत की साइकोथेरेपिस्ट का बयान वायरल:डॉ. सुजैन वॉकर ने कहा- सुशांत को यकीन होने लगा था कि वे अब ठीक नहीं हो सकते, वे अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह थे

3 .360 डिग्री घूमा सुशांत डेथ केस:खुदकुशी की थ्योरी से शुरू हुआ मामला अब फिर वहीं पहुंचा, लेकिन एक अभिनेता की मौत बॉलीवुड को ड्रग्स मुक्त कराने का अभियान बन गई

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोविक के बाद उनकी बहन रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी भी लगभग तय मानी जा रही है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357uoBN
https://ift.tt/3i2N2ya

बैंक से होम लोन लेने में हो रही है परेशानी तो नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी में करें अप्लाई, यहां जानें किस NBFC से लोन लेना रहेगा फायदेमंद

इन दिनों अगर आप होम लोन लेना चाह रहे हैं लेकिन बैंक से लोन लेने में आपको परेशानी आ रही हैं तो आप नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) से लोन ले सकते हैं। LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और HDFC लिमिटेड सहित कई वित्तीय संस्थाएं इस समय 8 फीसदी से भी ब्याज पर लोन दे रहीं हैं। हम आपको ऐसे ही नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों की होम लोन ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं। आप इनमें से किसी में भी अपनी सुविधा के अनुसार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यहां जानें कौन सा बैंक किस ब्याज दर पर दे रहा लोन

बैंकब्याज दर(%)
LIC हाउसिंग फाइनेंस6.90
HDFC लिमिटेड7.20
कैन फिन होम्स7.95
Aavas Financiers8.00
टाटा कैपिटल8.50
PNB हाउसिंग फाइनेंस8.60
दीवान हाउसिंग फाइनेंस8.75
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस8.99

नोट - आपके सिविल स्कोर का असर भी ब्याज दर पर पड़ता है।

अगर आप 7 फीसदी ब्याज पर लोन लेते हैं तो कितनी EMI देनी होगी

होम लोन अमाउंट30 लाख रु.
अवधि20 साल
EMI23,259 रु.
कुल ब्याज25,82,152 रु.
कुल पेमेंट55,82,152 रु.

अगर आप 8 फीसदी ब्याज पर लोन लेते हैं तो कितनी EMI देनी होगी

होम लोन अमाउंट30 लाख रु.
अवधि20 साल
EMI25,093 रु.
कुल ब्याज30,22,368 रु.
कुल पेमेंट60,22,368 रु.

अगर आप 9 फीसदी ब्याज पर लोन लेते हैं तो कितनी EMI देनी होगी

होम लोन अमाउंट30 लाख रु.
अवधि20 साल
EMI26,992 रु.
कुल ब्याज34,78,027 रु.
कुल पेमेंट64,78,027 रु.

अगर आप 10 फीसदी ब्याज पर लोन लेते हैं तो कितनी EMI देनी होगी

होम लोन अमाउंट30 लाख रु.
अवधि20 साल
EMI28,951 रु.
कुल ब्याज39,48,156 रु.
कुल पेमेंट69,48,156 रु.

नोट: ये कैलकुलेशन एक मोटे अनुमान के तौर पर दिया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिलहाल होम लोन की ब्याज दरें अपने निचले स्तर पर आ गई हैं

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F4440z

अमेरिकी एनएसए ने कहा- चुनाव प्रभावित करने के लिए चीन ने बड़ा प्रोग्राम बनाया, उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रॉबर्ट ओब्रायन के मुताबिक, चीन अमेरिका की राजनीति और खासतौर पर राष्ट्रपति चुनाव को बड़े पैमाने पर प्रभावित करने की तैयारी कर रहा है। ओब्रायन ने साजिश शब्द का इस्तेमाल तो नहीं किया, लेकिन ये जरूर साफ कर दिया कि चीन के इस खेल में रूस और ईरान भी शामिल हैं।

2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को जीत मिली थी। तब रूस पर आरोप लगे थे कि उसने चुनाव को न सिर्फ प्रभावित किया बल्कि ट्रम्प की मदद की।

अमेरिकी एनएसए ने क्या कहा
मीडिया से बातचीत के दौरान रॉबर्ट ने कहा- इंटेलिजेंस कमेटी ने चुनाव के बारे में कई बातें साफ कर दी हैं। सबसे पहले चीन का नाम आता है। उसने हमारे चुनाव को प्रभावित करने के लिए सबसे बड़ा प्रोग्राम बनाया है। वो अमेरिका की राजनीति पर असर डालना चाहता है। इसके बाद ईरान और रूस का नाम आता है। ये तीन देश हैं जो हमारे चुनाव में रुकावट डालना चाहते हैं।

नतीजे भी भुगतने होंगे
ब्रायन ने कहा- हमारी राजनीति और चुनाव को प्रभावित करने के लिए बड़े पैमाने पर सायबर एक्टीविटीज कर रहा है। लेकिन, मैं बात और साफ कर दूं। अमेरिका इस बारे में सब जानता है और हमने इससे निपटने की पुख्ता तैयारियां की हैं। हम इस तरह की साजिशों को नाकाम करने में सक्षम हैं।
एनएसए ने कहा- हम पहले भी साफ तौर पर चीन, रूस और ईरान को चेतावनी दे चुके हैं। आज फिर दे रहे हैं कि अगर उन्होंने अमेरिकी सियासत या चुनाव में दखलंदाजी तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

चीन को लेकर विदेश नीति फेल
एक सवाल के जवाब में रॉबर्ट ने कहा- 40 साल से हम चीन को लेकर सही विदेश नीति नहीं बना सके। इसका खामियाजा उठा रहे हैं। हमने उसकी मिलिट्री की हरकतों को लेकर आंखें बंद रखीं। वो हमारे आईपी एड्रेस और बिजनेस सीक्रेट चुराता रहा। आज हमारे दोस्तों और अपने पड़ोसियों को धमका रहा है। ट्रम्प ने चीन को लेकर बेहद सख्त रवैया अपनाया। चीन हमारी तरह बनना चाहता है। इसमें कोई दिक्कत नहीं। लेकिन, वहां मानवाधिकारों की हालत देखिए, कितनी खराब है। एफबीआई के डायरेक्टर भी कह चुके हैं चीन ने इतिहास की सबसे बड़ी बौद्धिक चोरी की है।

इतना सख्त बयान क्यों
दरअसल, अगस्त में यूएस नेशनल काउंटर इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग हुई थी। इसके डायरेक्टर विलियम ईवानिना ने तब कहा था- चीन चाहता है कि डोनाल्ड ट्रम्प यह चुनाव हार जाएं। जबकि, रूस बिडेन की जीत नहीं चाहता। हालांकि, सार्वजनिक तौर पर विलियम ने दोनों ही देशों के खिलाफ कोई सबूत नहीं दिए थे। उन्होंने ईरान पर भी साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे। हालांकि, रूस ने बयान जारी कर सभी आरोप खारिज कर दिए थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रॉबर्ट ओब्रायन। ओब्रायन के मुताबिक- चीन ने अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक बड़ा प्रोग्राम बनाया है। (फाइल)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jOUiyh
https://ift.tt/3busQTJ

रणदीप ने कहा- 12 साल तक मेरे पैर में रहे स्क्रू और प्लेट मुझसे अलग हो गए, इनके साथ ही मैंने अपने जीवन की बेस्ट फिल्में दीं

रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी सक्सेसफुल रही है। रणदीप ने कहा कि 12 साल पहले उन्हें पोलो खेलते वक्त चोट लगी थी। तब उनके पैर में स्क्रू और प्लेट पड़े थे। अब सर्जरी हुई है और ये स्क्रू और प्लेट्स निकाल दिए गए हैं। रणदीप ने कहा कि इन स्क्रू और प्लेट से उनका सबसे लंबा नाता रहा है। करियर की सबसे बेहतरीन फिल्में भी इन्हीं के शरीर में रहते हुए दी हैं।

ऑपरेशन के दौरान पिता मौजूद थे, हर चीज का ख्याल रखा

रणदीप ने मिडडे को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरा पैर रिकवर हो रहा है। ऑपरेशन के बाद कोई परेशानी सामने नहीं आई है। एक हफ्ते के भीतर मैं आराम से चल-फिर सकूंगा। मेरे पिता जो कि एक डॉक्टर हैं, वो ऑपरेशन के दौरान मौजूद थे। उन्होंने हर चीज का ख्याल रखा।

सबसे लंबा रिश्ता खत्म हुआ, इस बात का दुख है

रणदीप ने कहा- मेरे डॉक्टर चेतन कई सालों से मेरा ख्याल रख रहे थे। क्योंकि, कई सालों से मैं खुद को दर्द दे रहा था। दाहिने पैर में ये चोट मुझे 12 साल पहले लगी थी। तब एक पोलो मैच के दौरान मैं घोड़े से गिर गया था। घोड़ा मेरे दाएं पैर पर गिरा। मेरे पैर के निचले हिस्से में बुरी तरह चोट आई थी। इसका ऑपरेशन हुआ, प्लेटें और स्क्रू डाले गए थे। हालांकि, बाद में इन्हें हटाया जाना था। लेकिन, कभी वक्त नहीं था तो कभी पैसा नहीं था। किसी ना किसी वजह से ये नहीं हो पाया।

रणदीप ने कहा- ये स्क्रू और प्लेट मेरे जीवन का सबसे लंबा रिश्ता रहे हैं। दुख हो रहा है कि ये अब खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि मेरे करियर की बेहतरीन फिल्में तब आईं, जब ये मेरे भीतर थे। अब मुझे नहीं पता कि मैं फिर से उसी तरह का एक्टर रह पाऊंगा या नहीं। यादगार के तौर पर मैं इन प्लेट्स और स्क्रू को रखना चाहता था। पर मुझे ऐसा नहीं करने दिया गया। केवल एक तस्वीर ले सका इनके साथ। इन्हीं के साथ अपनी किस्मत आजमाऊंगा।

चाहता हूं चीजें पटरी पर लौटें, इंडस्ट्री के भरोसे बहुत से परिवार हैं

रणदीप अभी सलमान खान और दिशा पाटनी के साथ राधे फिल्म में व्यस्त हैं। रणदीप ने बताया कि इस फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग लॉकडाउन के पहले पूरी हो गई थी। बाकी अब खत्म होगी। और भी चीजें हो रही हैं। मैं अब सोचता हूं कि ये चीजें और अच्छी हों और फिल्म इंडस्ट्री ट्रैक पर लौट आए। बहुत सारे परिवार इंडस्ट्री के भरोसे हैं। मैं चाहता हूं कि पहिया चले और हम फिर से सभी को एंटरटेन करें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Randeep Hooda Leg Surgery done actor shares unkonown things about Surgery

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330d3YL
https://ift.tt/2F3lPNA

इस हफ्ते में आज दूसरी बार सस्ता हुआ डीजल, दिल्ली में 74.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा डीजल

सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल की कीमत में 13 पैसे की कटौती की है। इस कटौती के साथ दिल्ली में प्रति लीटर डीजल की कीमत 73.27 रुपए पर पहुंच गई है। हालांकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले भी गुरुवार को दिल्ली में डीजल के दाम में 16 पैसे की कटौती की गई थी। शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर थे।

जुलाई में 10 बार बढ़े थे दाम
बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें उस महीने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन अगस्त महीने में 12 बार पेट्रोल का भाव बढ़ा था।

इंटरनेशनल मार्केट में अभी भी सुस्ती
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में अभी भी सुस्ती छाई हुई है। कोरोना महामारी के कारण देशों में कच्चे तेल की मांग भी नहीं बढ़ी है। क्योंकि दुनिया अभी भी कोरोना वायरस महामारी से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल/रुपए लीटरडीजल/रुपए लीटर
दिल्ली82.0873.27
मुंबई88.7379.81
चेन्नई85.0478.58
कोलकाता83.5776.77
इंदौर89.8681.08
भोपाल89.81

81.01

जयपुर89.3582.36
पटना84.7078.52

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को भी डीजल के दाम में 16 पैसे की कटौती की गई थी

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3256G7v

ट्रम्प ने कहा- भारत और चीन के बीच सीमा पर हालात बेहद खतरनाक, अमेरिका मदद को तैयार; प्रधानमंत्री मोदी को अच्छा दोस्त बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन के सीमा विवाद को खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा- दोनों देशों के बीच सीमा पर हालात बेहद खतरनाक है और चीन इसे बढ़ा रहा है। मैं इस मामले में दोनों देशों की मदद करना चाहता हूं। इस बारे में भारत और चीन से बातचीत भी की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए ट्रम्प ने कहा- नरेंद्र मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो शानदार तरीके से काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में मुझे भारतीय मूल के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा।

मदद को तैयार
व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- भारत और चीन के बीच सीमा विवाद बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। चीन इसे तनाव को बढ़ा रहा है। लेकिन, हम चाहते हैं कि यह मामला हल हो। मैं इसमें मदद करने को तैयार हूं। हम दोनों देशों के संपर्क में हैं। अगर मामले को सुलझाने में हम कुछ भी कर सकते हैं तो इसके लिए हमेशा तैयार हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या चीन भारत को धमका रहा है? ट्रम्प ने कहा- ऐसा निश्चित तौर पर हो सकता है।

मोदी की तारीफ
ट्रम्प ने प्रधानमंत्री के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा- नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं और शानदार नेता है। वो बेहतरीन काम कर रहे हैं जबकि हालात मुश्किल हैं। मोदी बड़े नेता ही नहीं बल्कि बेहतरीन व्यक्ति भी हैं। फरवरी के भारत दौरे का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा- वो बहुत अच्छा दौरा था। भारत के लोग बहुत अच्छे हैं।

ह्यूस्टन के हाउडी मोदी कार्यक्रम को भी ट्रम्प ने बेहतरीन बताया। कहा- भारत और प्रधानमंत्री मोदी से हमें काफी सपोर्ट मिला है। मुझे पूरा भरोसा है कि चुनाव में भारतीय मूल के लोग ट्रम्प को ही वोट देंगे।

अमेरिका चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...1. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सेहत का मुद्दा:74 साल के ट्रम्प के सामने 77 साल के बाइडेन; ट्रम्प कहते हैं कि बाइडेन डिमेंशिया से पीड़ित हैं, लेकिन खुद के मिनी स्ट्रोक्स को लेकर सवालों के घेरे में2. अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल:फेसबुक और ट्विटर ने कहा- रूस फिर अमेरिकियों तक गलत सूचनाएं पहुंचा रहा, फेक अकाउंट्स और वेबसाइट्स का नेटवर्क बनाया

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो अगस्त 2019 की है। तब फ्रांस के बियारिट्स में जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मुलाकात की थी। ट्रम्प ने कहा था कि मोदी की अंग्रेजी बहुत अच्छी है, पर वे अभी नहीं बोल रहे। इस पर मोदी ने उनके हाथ पर थपकी दी थी।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F6IBUy
https://ift.tt/322pIvc

सस्ते 20000mAh पावरबैंक से स्मार्टफोन तक इस हफ्ते लॉन्च हुए ये स्मार्ट गैजेट्स, वेस्पा की प्रीमियम स्कूटर और टाटा-महिंद्रा के नए मॉडल भी बाजार में

सितंबर की शुरुआत में टेक और ऑटोमोबाइल कंपनियों में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। चीनी टेक कंपनी आईटेल ने शाओमी, सिस्का और रियलमी को चुनौती देने के लिए 20 हजार एमएएच का पावरबैंक लॉन्च किया, तो ओप्पो ने चार रियर कैमरे से लैस F17 सीरीज बाजार में उतारी। सैमसंग-रियलमी और जिओनी समेत कई कंपनियों मे बाजार में स्मार्ट डिवाइस लॉन्च किए। वहीं दूसरी और ऑटो सेगमेंट में भी महिंद्रा, वेस्पा, कावासाकी और टाटा ने अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। तो आइए एक-एक बात करते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में....

1. आईटेल पावरबैंक IPP-81: कीमत 1399 रुपए

  • शाओमी और रियलमी को चुनौती देने के लिए चीनी कंपनी आईटेल ने 20 हजार एमएएच पावरबैंक बाजार में लॉन्च किया। टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले इस पावरबैंक की कीमत 1399 रुपए है। कॉम्पैक्ट और स्लिम डिजाइन वाले इस डिवाइस में ट्विन यूएसबी पार्ट दिए गए हैं, कंपनी का दावा है कि दोनों में ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • कंपनी ने कुछ समय पहले ही 100 रुपए से 1999 रुपए कीमत की 22 गैजेट्स रेंज बाजार में पेश किए थे। पावरबैंक भी इसी रेंज का हिस्सा है। शाओमी के 20 हजार एमएएच पावर बैंक की कीमत 1599 रुपए है। आईटेल जल्दी ही टीवी सेगमेंट में भी एंट्री करने जा रही है।

2. रियलमी इलेक्ट्रिक टूथब्रश: 10 सितंबर से शुरू होगी बिक्री

  • रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस ब्रश में हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक मोटर, एंटीबैक्टीरिया ब्रिसल, चार डिफरेंट क्लीनिंग मोड मिलेंगे। कंपनी का ये भी दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसका बैटरी बैकअप 90 दिन का है। इस टूथब्रश की कीमत 1,999 रुपए है। कंपनी ने इसे ब्लू और व्हाइट कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है।
  • इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में 4 क्लीनिंग मोड दिए हैं जिसमें सेंसटिव टीथ के लिए सॉफ्ट मोड, डेली यूज के लिए क्लीन मोड, डीप क्लीनिंग के लिए व्हाइट मोड और शाइनिंग टीथ के लिए पॉलिश मोड शामिल हैं। इस टूथब्रश को कर्व्ड बॉडी का डिजाइन दिया गया है, ताकि हाथों में इसकी ग्रिप बेहतर बने। कंपनी का कहना है कि 99.99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।

3. रियलमी 7 सीरीज: चार रियर कैमरे और पंच होल डिस्प्ले मिलेगा

  • रियलमी ने दो स्मार्टफोन रियलमी 7 प्रो और रियलमी 7 को भारत में लॉन्च किए। दोनों फोन में चार रियर कैमरे और एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा। स्मार्टफोन में 8 जीबी तक की रैम मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह पहले फोन है जिन्होंने TUV रीनलैंड स्मार्टफोन रिलायबिलिटी वेरिफिकेशन पास किया है। जिसकी बदौलत इसमें कंफर्टेबल व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
  • रियलमी 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19999 रुपए है जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 21,999 रुपए खर्च करने होंगे। फोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • दूसरी ओर, रियलमी 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 16999 रुपए तक खर्च करने होंगे। फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। में आता है।

4. ओप्पो F17 सीरीज: 30 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

  • ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन F17 और F17 प्रो लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही, इनमें 30 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। ओप्पो F17 प्रो में डुअल सेल्फी और F17 में सिंगल सेल्फी कैमरा दिया है।
  • ओप्पो F17 प्रो को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 22,990 रुपए है। इसे मैजिक ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटेलिक व्हाइट कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने F17 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस फोन को नेवी ब्लू, क्लासिक सिल्वर और डायनामिक ऑरेंज में खरादी जा सकता है।
  • कंपनी ने ओप्पो F17 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी बिक्री 7 सितंबर से शुरू होगी। F17 की बिक्री के बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

5. टेक्नो स्पार्क गो 2020: 6499 रु. में 5000mAh बैटरी

  • टेक्नो ने अपना नया अफोर्डेबल फोन स्पार्क गो 2020 को लॉन्च किया। फोन की कीमत 6499 रुपए है। इसे 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उतारा गया है। हालांकि इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में वॉटर-ड्रॉप नॉट डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलेगी।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। रैक्टेंगुलर शेप कैमरा सेटअप में वर्टिकल पोजीशन में दो कैमरा लेंस के साथ एक फ्लैश पिट किया गया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस है।
  • फोन में 5000 एमएएच बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसमें 36 घंटे का स्टैंडबाय या 24 घंटे कॉलिंग या 15.6 गेमिंग टाइम मिलेगा। एंड्रॉयड 10 बेस्ड HiOS 6.2 पर चलने वाला ये फोन मीडियाटेक हीलियो A20 से लैस है। फोन की बिक्री 7 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

6. कॉम्पैक स्मार्ट टीवी: शुरुआती कीमत 59999 रुपए

  • लैपटॉप बनाने वाला कॉम्पैक ब्रांड ने अपना पहला स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 59999 रुपए है जो इसके 55 इंच मॉडल की कीमत है। 65 इंच मॉडल के लिए 89999 रुपए खर्च करने होंगे। कंपनी ने बताया कि आने वाले महीने में 32 इंच और 55 इंच साइज के किफायती स्मार्ट टीवी भी लॉन्च किए जाएंगे।
  • एंड्रॉयड 10 पर चलने वाली इन दोनों टीवी में Ultra-HD (3840x2160 पिक्सल) QLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस भी मिलेगा, जिससे गेम्स और ऐप्स डाउनलोड किए जा सकेंगे। टीवी में 2.5 जीबी रैम और 16 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। टीवी में चार HDMI पोर्ट और तीन USB पोर्ट मिलेंगे।

7. रेडमी 9A: तीन साल तक चलेगी बैटरी

  • शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन रेडमी 9A लॉन्च किया। फोन के 2 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 6799 रुपए है जबकि 3 जीबी रैम के लिए 7499 रुपए खर्च करने होंगे, दोनों में ही 32 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। यह तीन कलर मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी-ब्लू कलर में उपलब्ध है। यह एमआई डॉट कॉम, अमेजन, एमआई होम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • MIUI 12 बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर काम करने वाला रेडमी 9, 6.53 इंच के एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • रेडमी 9 में 5000 एमएएच बैटरी है, जिसमें 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें इन्हेंस्ड लाइफ-स्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत तीन साल तक बिना किसी परेशानी के काम करेगी।

8. गैलेक्सी जेड फोल्ड 2: सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन

  • साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी फोल्ड सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का तीसरा ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें फोल्डिंग स्क्रीन दी है। कंपनी ने इसे अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2020 में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1999 डॉलर (करीब 1,46,000 रुपए) तय की गई है।
  • फोन में 6.2 इंच का इनफिनिटी-ओ कवर स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो अनफोल्ड होने के बाद 7.6-इंच की स्क्रीन में कन्वर्ट हो जाता है। फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड वन यूआई 2.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें ऑक्ट-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर दिया है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉम्बिनेशन के साथ दिया है। फोन को 512GB स्टोरेज वैरिएंट में भी खरीदा जा सकता है।

9. हेडफोन और स्पीकर की बड़ी रेंज के साथ इडिक्ट की भारतीय बाजार में एंट्री

  • इंडियन इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड बोट ने अमेजन पर अपने सब-ब्रांड इडिक्ट (Edict) को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'मेड फॉर अमेजन' नाम दिया है। कंपनी ने वायरलेस हेडफोन और स्पीकर की बड़ी रेंज लॉन्च की है। इसके वायर्ड ईयरफोन की कीमत 299 रुपए से शुरू है। वहीं, वायरलेस ईयरफोन की कीमत 1,299 रुपए से शुरू है। ये देश के सस्ते ऑडियो प्रोडक्ट की लिस्ट में भी शामिल हैं।
  • कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज पर 3.5 घंटे का बैकअप देते हैं। वहीं, इसे केश की मदद से तीन बार एडिशनल चार्ज कर सकते हैं। इसमें 8mm डायनामिक ड्राइवर और चार्जिंग केस में डिजिटल डिस्प्ले इंडिकेटर दिया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 5.0 दिया है। इसमें टच कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया है।

ऑटो सेगमेंट ने लॉन्च हुए ये प्रोडक्ट

10. टाटा हैरियर XT+

  • टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलप मिड-साइज एसयूवी हैरियर का नया XT+ वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपए है। खासबात बात यह है कि इसमें पैनोरामिक सनरूफ मिलेगा। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस टाटा नेक्सन लाइनअप का किफायती XM(S)वैरिएंट लॉन्च किया था।
  • कंपनी का है कि इंट्रोडक्टरी प्राइस हैरियर के बीएस 6 वैरिएंट को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स को सेलीब्रेट करने के लिए रखा गया है। अक्टूबर 2020 से इसकी कीमतें बढ़ा दी जाएगी।
  • यह पांच-सीटर एसयूवी जनवरी 2019 से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है और यह ब्रांड की बेस्ट सेलर कार में से एक है। फ्लैगशिप एसयूवी ओमेगा-एआरसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले लैंड रोवर के D8 आर्किटेक्चर से डिराइव्ड है और इम्पैक्ट डिज़ाइन 2.0 फिलॉसाफी को ले जाने वाला पहला टाटा मॉडल है।

11. वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज: 125 सीसी औ 150 सीसी इंजन में उपलब्ध

  • इटली की पियाजियो कंपनी ने भारत में अपने नए प्रीमियम स्कूटर को लॉन्च किया। स्कूटर का नाम है रेसिंग सिक्टीज़। भारत में इसे दो इंजन ऑप्शन (125 सीसी औ 150 सीसी) में बेचा जाएगा। 125 सीसी मॉडल की कीमत 1.19 लाख रुपए है तो 150 सीसी मॉडल की कीमत 1.32 लाख रुपए है (दोनों एक्स-शोरूम कीमतें)।
  • रेट्रो डिजाइन वाले इस स्कूटर में कई मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे, जैसे विंडस्क्रीन, एलईडी लाइट्स, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डे टाइम रनिंग लाइट्स, चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन।
  • दोनों ही मॉडल वेस्पा SXL ट्रिम के 125 सीसी औ 150 सीसी बीएस 6 स्कूटर पर बेस्ड हैं। 150 सीसी इंजन में 149 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है, जो 7600 आरपीएम पर 10.5 पीएस का पावर और 5500 आरपीएम पर 10.6 एनएम का टॉर्क मिल जाता है।

12. टाटा नेक्सन XM(S): इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस नेक्सन का किफायती मॉडल

  • टाटा ने अपनी पॉपुलर क्रॉस-ओवर नेक्सन का नया XM(S) वैरिएंट लॉन्च किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.36 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि कीमत के हिसाब से यह इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस नेक्सन लाइनअप का सबसे किफायती वैरिएंट है।
  • XM(S) में XM ट्रिम जैसे इक्विपमेंट्स से साथ कुछ एडिशनल फीचर्स भी मिलते हैं। सनरूफ के अलावा नए वैरिएंट में ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेड-लैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, कनेक्ट-नेक्स्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम बाय हरमन, मल्टी-ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट) शामिल हैं।
  • सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल-होल्ड कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम विद इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल है।
  • इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस का पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 110 पीएस का पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

13. कावासाकी वल्कन एस: कीमत 5.79 लाख रुपए

  • कावासाकी ने अपने मिडिलवेट क्रूजर 'वल्कन एस' के बीएस 6 वर्जन को 5.79 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। बीएस 6 में अपग्रेड होने के कारण यह पहले से 35,000 रुपए तक अधिक महंगी हो गई है। यह एकमात्र मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रेस्टोन कलर में उपलब्ध होगी।
  • वल्कन एस देश में कावासाकी की पहली और एकमात्र क्रूजर मोटरसाइकिल है और यह लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन 649 सीसी मोटर से लैस है, जो 7500 आरपीएम पर 61 पीएस का पावर और 6600 आरपीएम पर 62.4 एनएम टॉर्क जनरेट करती है।
  • कावासाकी वल्कन एस एक स्पोर्टी क्रूजर है, जिसमें लो स्लंग प्रोफाइल, अलॉय व्हील्स और ऑफ-सेट मोनो-शॉक दिया गया है। मोटरसाइकिल में एर्गो-फिट फीचर है, जिससे राइडर ऑप्टिमल राइडिंग पोजिशन के लिए हैंडल, फुटपेग और सीट को एडजस्ट कर सकता है।

14. महिंद्रा ने BS6 XUV500 डीजल का ऑटोमैटिक वैरिएंट किया लॉन्च, इसमें तीन वैरिएंट आएंगे

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर XUV500 एसयूवी डीजल का ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी को एक्स-शोरूम कीमत 15.65 लाख रुपए है। कंपनी ने इसके तीन वैरिएंट W7, W9 और W11 (O) लॉन्च किए हैं। बता दें कि इस गाड़ी में BS6 2.2-लीटर का इंजन दिया है, जो 6 स्पीड गियर-बॉक्स के साथ लैस है। इस गाड़ी की कीमत मैनुअल गियर-बॉक्स की तुलना में 1.21 लाख रुपए तक ज्यादा है।
  • महिंद्रा की गाड़ी में वही डीजल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल वैरिएंट में दिया है। यानी इसमें BS6 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा जो 153 hp का पावर के साथ 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये 6 स्पीड गियर-बॉक्स से लैस है। हालांकि, तीनों ऑटोमैटिक वैरिएंट में आपको 4-व्हील ड्राइव का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ सकते हैं

1. एस-प्रेसो से लेकर 7-सीटर अर्टिगा तक, मारुति की इन 16 कारों पर मिल रहा है 55 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, देखें ऑफर की पूरी लिस्ट

2. कार में भर जाए बारिश का पानी, तो अनजाने में की गई आपकी एक गलती पड़ सकती है जेब पर भारी; जानिए ऐसी कंडीशन में क्या करें?

3. ट्राइबर से लेकर क्विड तक, रेनो की इन कारों पर मिल रहा है 70 हजार तक का डिस्काउंट, किसानों के लिए भी स्पेशल ऑफर

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टाटा ने नेक्सन का नया XM(S) वैरिएंट लॉन्च किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.36 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस नेक्सन लाइनअप का सबसे किफायती मॉडल है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/331UzqH
via IFTTT

क्या हो अगर ट्रम्प बैलट वोटिंग से धोखाधड़ी का बहाना बनाकर राष्ट्रपति पद छोड़ने से मना कर दें? कितनी डरावनी होगी इलेक्शन वाली रात और आने वाले दिन

यह 3 नवंबर की शाम है और अमेरिका में सभी लोग घबराए हुए स्क्रीन पर नजरें टिकाए हैं। सभी को चुनाव परिणामों का इंतजार है। शुरुआती रुझानों से लग रहा है कि यह रात डोनाल्ड ट्रम्प के लिए शानदार होने वाली है। पोलिंग स्टेशनों के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ट्रम्प पेंसिलवेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन से जीत हासिल करते दिख रहे हैं।

हालांकि, अभी तक इन राज्यों में मेल इन बैलट की गिनती शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद ट्रम्प जल्दबाजी में अपनी जीत का ऐलान कर देते हैं। ऐसा ही कुछ दूसरे रिपब्लिकन कैंडिडेट भी करते हैं। मीडिया शिकायत करता है कि सबकुछ जल्दबाजी में हो रहा है, लेकिन ट्रम्प तो अपनी खुशियों में सराबोर हैं।

ट्रम्प धोखाधड़ी की बात कहेंगे
डेमोक्रेट्स को पता है कि मेल इन बैलट के जरिए डाले गए 40% वोटों की गिनती होनी बाकी है। ये वोट जो बाइडेन के लिए अहम साबित होने वाले हैं। इन सबसे अनजान ट्रम्प समर्थक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। उनका उतावलापन बढ़ गया है। जैसे ही मेल इन बैलट की गिनती शुरू होती है, ट्रम्प पिछड़ने लगते हैं।

हालांकि, अभी भी नतीजों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं। ट्रम्प ने अब दूसरा रास्ता अपना लिया है। उन्होंने धोखाधड़ी होने की बात कहकर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया है।

इसके बाद पूरे देश में बवाल
कुछ हफ्तों में ही मेल इन बैलट को लेकर कई केस दायर किए जा चुके हैं। हर जगह इसे चुनौती दी जा रही है। कुछ ऐसे हालात बन रहे हैं, जैसे 2000 में फ्लोरिडा में बने थे। लेकिन अब बात केवल एक राज्य की नहीं है, यह सबकुछ पूरे देश में हो रहा है। इस बार एक साथ कई राज्यों में आवाज उठ रही है। बैलट पर साइन में गड़बड़ी होने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। देशभर में इसे लेकर बवाल हो रहे हैं।

तब ट्रम्प खुद की जीत घोषित करेंगे
इस बीच, ट्रम्प कहते हैं कि वे डेमोक्रेट्स को चुनाव के नतीजों में हेराफेरी नहीं करने देंगे। वे खुद की जीत घोषित कर देते हैं। अब सवाल उठता है कि जब वे अपने कैम्पेन के लिए व्हाइट हाउस का इस्तेमाल कर सकते हैं तो अब उन्हें कौन रोकेगा? रिपब्लिकंस का एक वर्ग भी सड़कों पर उतर कर ट्रम्प की बातों को जायज ठहराने में जुट गया है।

अब लेफ्टिस्ट भी सड़कों पर
इन सबके बीच लेफ्टिस्ट भी सड़कों पर उतर चुके हैं। इनमें ऐसे लोग भी हैं जो नस्लवादियों और विद्रोहियों को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। इन लोगों को देश में अशांति पैदा करने का मौका मिल गया है। वे हिंसक हो चुके हैं। मॉडरेट्स और लिबरल्स अपने सिर झुका चुके हैं, ताकि वे हिंसक भीड़ का शिकार न हो जाएं। लेकिन, अब देश का गणतंत्र खतरे में हैं। लेकिन, इस हिंसा से कोई हल नहीं निकलेगा।

हॉन्गकॉन्ग और बेलारूस जैसे प्रदर्शन होंगे
अगर ट्रम्प एक ऐसी जीत पर दावा करते हैं जो वाकई उनकी नहीं है तो सड़कों पर उतरकर कुछ रैलियां भर कर लेने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए लोगों को कार्रवाई करनी होगी। ठीक उसी तरह से जैसा हॉन्गकॉन्ग और बेलारूस में किया गया। लोकतंत्र को बचाने के इच्छुक लोगों को इसे तबाह करने वालों के खिलाफ एकजुट होना होगा।

इस तरह दो तरीके से विरोध किया जा सकता है। पहला तो यह कि कट्टर देशभक्ति से काम किया जाए। दूसरा यह हो कि पूरे अनुशासन में रहकर संविधान को बचाने की कोशिश हो। 1960 का सिविल राइट मूवमेंट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अश्वेतों ने दशकों तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया। बिना हिंसा के उस आंदोलन ने पूरे देश के दिलो दिमाग पर जीत हासिल की थी।

अमेरिका चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
1. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सेहत का मुद्दा:74 साल के ट्रम्प के सामने 77 साल के बाइडेन; ट्रम्प कहते हैं कि बाइडेन डिमेंशिया से पीड़ित हैं, लेकिन खुद के मिनी स्ट्रोक्स को लेकर सवालों के घेरे में
2. अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल:फेसबुक और ट्विटर ने कहा- रूस फिर अमेरिकियों तक गलत सूचनाएं पहुंचा रहा, फेक अकाउंट्स और वेबसाइट्स का नेटवर्क बनाया

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Latest News On America Election; What Will You Do if Trump Doesn’t Leave?

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h4oK5E
https://ift.tt/3hWBnRA

चीन में स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल खुले; लेकिन बीजिंग में विदेशियों की सीधी एंट्री बैन

कोरोना के संक्रमण को लेकर भले ही चीन दुनिया के आरोपों से घिरा हो, मगर इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि आज सिर्फ चीन में ही आर्थिक गतिविधियां और सामान्य जनजीवन पूरी तरह शुरू हो चुके हैं।

बाकी दुनिया में कहीं मजदूरों की कमी तो कहीं वैश्विक मांग घटी है, लेकिन चीन में निर्माण इकाइयों में पूरी क्षमता से उत्पादन हो रहा है। ज्यादातर देशों में जहां वर्क फ्रॉम होम अब न्यू नॉर्मल बन गया है, वहीं चीन में दफ्तर फिर पूरी स्टाफ क्षमता के साथ खुल चुके हैं।

सार्वजनिक परिवहन के साधन पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं। स्कूल-कॉलेज भी खुल चुके हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में मौजूदा हालात और इसकी वजहों पर यह ग्राउंड रिपोर्ट...

स्कूल: किंडरगार्टन से कॉलेज तक सब खुले
पूरे चीन में केजी से लेकर कॉलेज तक खुल चुके हैं। ये अच्छे से चल रहे हैं। सिर्फ विदेशी छात्र वाले उच्च शिक्षण संस्थान पूरी तरह नहीं खुले हैं।

दफ्तर: कर्मचारियों के सैनिटाइजेशन के लिए यूवी गेट
दफ्तरों में कर्मचारियों के सैनिटाइजेशन के लिए यूवी किरणों वाले गेट लगाए गए हैं। तबीयत बिगड़ने पर कर्मियों को तुरंत छुट्‌टी दी जा रही है।

बाजार: पहले 35 तो अब 85% लोग पहनते हैं मास्क
बीजिंग के थोक बाजार दो महीने बंद रहने के बाद फिर पूरी तरह खुल चुके हैं। महामारी से पहले यहां 30-35% लोग मास्क पहनते थे। अब 80-85% लोग पहनते हैं। नकद लेन-देन लगभग खत्म है।

परिवहन : एंट्री के लिए कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट
सार्वजनिक परिवहन, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। 36 यूरोपीय, 13 एशियाई देशों के यात्री आ सकते हैं, पर पांच दिन पहले तक जारी किया गया कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

बीजिंग : यहां आने से पहले अन्य शहर में क्वारैंटाइन
चीन के साथ फास्ट ट्रैक संधि करने वाले देशों के यात्रियों को 48 घंटे, अन्य को 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होता है। बीजिंग आने से पहले अन्य 16 एयरपोर्ट्स में से किसी पर उतरना होता है। क्वारैंटाइन पूरा होने के बाद बीजिंग में आ सकते हैं।

उद्योग : पूरी क्षमता से हो रहा है उत्पादन
चीन में खुली फैक्ट्रियों में मजदूरों की कमी नहीं है। वैश्विक बाजार में मांग घटने से हर सेक्टर में अनलिस्टेड मजदूर बढ़े हैं। सरकार ने उद्योगों को पूरी क्षमता से उत्पादन करने और नए बाजार ढूंढने को कहा है। 2020-21 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में गिरावट आई थी। अब सुधार है।

जन स्थान : सिर्फ सिनेमा में 33% क्षमता की पाबंदी
पर्यटन स्थल और पार्क खुल चुके हैं। पर्यटकों की आवाजाही भी जारी है। सिर्फ सिनेमाहॉल 33% क्षमता पर खुल रहे हैं।

कैसे काबू : 2003 का सार्स वायरस का अनुभव काम आया

  • चीन के अधिकारियों का 2003 का सार्स वायरस से जुड़ा अनुभव सबसे ज्यादा कारगर रहा। कोविड-19 और सार्स का 75% जीनोम एक समान है।
  • चीन में सरकार का नियंत्रण सख्त है। यहां सरकार की लगाई पाबंदी तोड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता। लोग पाबंदी का 100% पालन करते हैं।
  • टेस्टिंग किट्स से लेकर वेंटीलेटर जैसे स्वास्थ्य उपकरणों की सप्लाई पूरी दुनिया को चीन करता है। ऐसे में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पूरी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूरे चीन में केजी से लेकर कॉलेज तक खुल चुके हैं। ये सभी अच्छे से चल रहे हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvONBv
https://ift.tt/2DBbIz6

डब्ल्यूएचओ ने कहा- 2021 के बीच तक सभी देशों में पहुंच सकेगी वैक्सीन, इस साल के अंत तक फेज-3 का ट्रायल पूरा होना मुश्किल; दुनिया में 2.67 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 67 लाख 75 हजार 48 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 88 लाख 84 हजार 512 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 78 हजार 150 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 2021 के मध्य तक ही कोरोना वैक्सीन को दुनियाभर में पहुंचाया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामिनाथन ने शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 2021 की दूसरी या तीसरी तिमाही तक दुनियाभर के देशों में वैक्सीन पहुंच सकती है। यह टाइमलाइन इस आधार पर तय की गई है कि दुनियाभर में जिन वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल चल रहा है वह इस साल के अंत तक पूरा नहीं होता दिख रहा। ट्रायल पूरा होने के बाद ही वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकेगा।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका63,89,0551,92,11136,34,850
ब्राजील40,91,8011,25,58432,78,243
भारत40,20,23969,63531,04,512
रूस10,15,10517,6498,32,747
पेरू6,70,14529,4054,89,886
कोलंबिया6,50,06220,8884,98,221
साउथ अफ्रीका6,35,07814,6785,57,818
मैक्सिको6,16,89466,3294,30,287
स्पेन5,17,13329,418उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना4,61,8829,6233,31,621

ब्राजील: 51 हजार से ज्यादा नए मामले
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यहां 24 घंटे में 51 हजार 194 मामले आए हैं और 907 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1.25 लाख से ज्यादा की जान जा चुकी है। संक्रमण के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

ब्राजील के ब्रासीलिया में पिछले बुधवार को एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति जॉयर बोल्सोनारो कुछ इस तरह से नजर आए।

मैक्सिको: 24 घंटे में 522 की जान गई
मैक्सिको में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 6196 नए मामले सामने आए हैं और 522 लोगों की जान गई है। देश में कुल 6 लाख 23 हजार 90 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 66 हजार 851 लोगों की मौत हुई है। सरकार का मानना है कि संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या की अभी तक सामने आए मामलों से बहुत ज्यादा है।

मैक्सिको में म्यूजियम फिर से खोल दिए गए हैं। यहां मेक्सिको सिटी के डिएगो रिवेरा म्यूरल म्यूजियम में एक विजिटर को सैनिटाइज करता कर्मचारी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्पेन में एक बार फिर से स्कूल खुलने वाले हैं। यहां रोंडा में एक टीचर का सैंपल लेते हेल्थवर्कर।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jOKlRm
https://ift.tt/2QXffuI